राजेन्द्र राणा सराज आपदा के हालात देख हुए भावुक
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 12 जुलाई [ विशाल सूद ] ! सराज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट आगे आया और प्रभवितो राहत सामग्री वितरित वितरित कर रही है। ट्रस्ट के संस्थापक राजेन्द्र राणा और चेयरमैन अभिषेक राणा स्वयं थुनाग पहुंचे और पीड़ितों को राहत सामग्री सौंपी। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से 120 किचन किट और 250 तिरपाल (अलग-अलग साइज) जरूरतमंदों को बांटे गए। विशेष बात यह रही कि थुनाग में भाजपा द्वारा लगाए गए आपदा राहत शिविर में जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर को राहत सामग्री से भरा वाहन सौंपा गया तो वे भावुक हो उठीं। राजेन्द्र राणा द्वारा जब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पूछी गई तो डॉ. साधना की आंखें भर आईं। इस मानवीय क्षण में राजेन्द्र राणा भी भावुक हो गए और उन्होंने ट्रस्ट की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राजेन्द्र राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर जुटा है और हर आपदा के समय लोगों के साथ खड़ा रहा है। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर, बमसन भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर सहित ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।
मंडी , 12 जुलाई [ विशाल सूद ] ! सराज विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट आगे आया और प्रभवितो राहत सामग्री वितरित वितरित कर रही है। ट्रस्ट के संस्थापक राजेन्द्र राणा और चेयरमैन अभिषेक राणा स्वयं थुनाग पहुंचे और पीड़ितों को राहत सामग्री सौंपी। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से 120 किचन किट और 250 तिरपाल (अलग-अलग साइज) जरूरतमंदों को बांटे गए। विशेष बात यह रही कि थुनाग में भाजपा द्वारा लगाए गए आपदा राहत शिविर में जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर को राहत सामग्री से भरा वाहन सौंपा गया तो वे भावुक हो उठीं।
राजेन्द्र राणा द्वारा जब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पूछी गई तो डॉ. साधना की आंखें भर आईं। इस मानवीय क्षण में राजेन्द्र राणा भी भावुक हो गए और उन्होंने ट्रस्ट की ओर से पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राजेन्द्र राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर जुटा है और हर आपदा के समय लोगों के साथ खड़ा रहा है। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर, बमसन भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर सहित ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -