- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 25 नवंबर [ विशाल सूद ] !महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब शिमला द्वारा आज रिज मैदान पर वाकाथॉन का आयोजन किया गया। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक माहौल बनाने और हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वाकाथॉन में शामिल इनर व्हील क्लब की सदस्य महिलाओं ने समाज में बढ़ रहे महिला हिंसा के मामलों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि आधुनिक समय में भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि कई पीड़ित महिलाएं आज भी जागरूकता के अभाव में विरोध नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा समय-समय पर मानव अधिकारों, विशेषकर महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें आज आयोजित किया गया वाकाथॉन भी शामिल है। महिलाओं ने जोर देकर कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ समाज में जागरूकता आज भी अत्यंत आवश्यक है।
शिमला , 25 नवंबर [ विशाल सूद ] !महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब शिमला द्वारा आज रिज मैदान पर वाकाथॉन का आयोजन किया गया। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने वाकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक माहौल बनाने और हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वाकाथॉन में शामिल इनर व्हील क्लब की सदस्य महिलाओं ने समाज में बढ़ रहे महिला हिंसा के मामलों पर चिंता जताई। उनका कहना है कि आधुनिक समय में भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि कई पीड़ित महिलाएं आज भी जागरूकता के अभाव में विरोध नहीं कर पातीं।
उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा समय-समय पर मानव अधिकारों, विशेषकर महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें आज आयोजित किया गया वाकाथॉन भी शामिल है। महिलाओं ने जोर देकर कहा कि महिला हिंसा के खिलाफ समाज में जागरूकता आज भी अत्यंत आवश्यक है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -