- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] !आज भाजपा शिमला मंडल ने सरकार द्वारा बसों के किराए, नगर निगम द्वारा कूड़े के बिल व प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया। भाजपा के शिमला से पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम शिमला हर वर्ष सैहब कर्मचारियों को वेतन पर 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी दिया करता था पर इस वर्ष ऐसी कोई भी इन्क्रीमेंट उन्हें नहीं दी गयी जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सैहब कर्मचारी इस मुद्दे को लेकर हड़ताल पर हैं। सूद ने मांग की कि नगर निगम शिमला इनकी मांगों पर जल्द ही उचित कार्यवाही करे। वहीं उन्होंने सैहब कर्मचारियों से भी जल्द हड़ताल खत्म करने की मांग की ताकि लोगों को पेश आ रही दिक्कत दूर हो सके। संजय सूद ने कहा कि शिमला शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आये दिन कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं पर निगम इस समस्या पर मौन है। शराब के ठेके हर कहीं खोले जा रहे हैं। बीजेपी ने जहां जहां विरोध किया वहां नही खुले पर कई जगह फिर भी खुल गए हैं। कर्मचारियों को शराब बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
शिमला , 10 मई [ विशाल सूद ] !आज भाजपा शिमला मंडल ने सरकार द्वारा बसों के किराए, नगर निगम द्वारा कूड़े के बिल व प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया।
भाजपा के शिमला से पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम शिमला हर वर्ष सैहब कर्मचारियों को वेतन पर 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी दिया करता था पर इस वर्ष ऐसी कोई भी इन्क्रीमेंट उन्हें नहीं दी गयी जो सही नहीं है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि सैहब कर्मचारी इस मुद्दे को लेकर हड़ताल पर हैं। सूद ने मांग की कि नगर निगम शिमला इनकी मांगों पर जल्द ही उचित कार्यवाही करे। वहीं उन्होंने सैहब कर्मचारियों से भी जल्द हड़ताल खत्म करने की मांग की ताकि लोगों को पेश आ रही दिक्कत दूर हो सके।
संजय सूद ने कहा कि शिमला शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आये दिन कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं पर निगम इस समस्या पर मौन है।
शराब के ठेके हर कहीं खोले जा रहे हैं। बीजेपी ने जहां जहां विरोध किया वहां नही खुले पर कई जगह फिर भी खुल गए हैं। कर्मचारियों को शराब बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -