
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 04 जुलाई [ विशाल सूद ] ! सेब पर आयात शुल्क कम होने की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य(MIP) को 50 से बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है जिससे घरेलू सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बागवानों की मांग पर न्यूनतम आयात मूल्य की दरों को रिवाइज करते हुए इसमें 30 रुपए प्रति किलो बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। हिमाचल भाजपा नेता व बागवान चेतन बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने MIP में बढ़ोतरी कर देश और प्रदेश के सेब बागवानों को बढ़ी राहत दी है। अब विदेश से 80 रुपए प्रति किलो से कम कोई सेब आयात नहीं होगा इससे बागवानों को बढ़ी राहत मिलेगी।80 रुपए प्रति किलो MIP के ऊपर 50 फ़ीसदी आयात शुल्क लगेगा जो 120 से 130 रुपए प्रति किलो तक बनेगा। हिमाचल के सेब बागवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जिसके लिए बागवान केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। जहां तक आयात शुल्क को बढ़ाने की बात है उसमें कांग्रेस सरकार के ही मंत्री आनंद शर्मा ने MOU साइन किया है ऐसे कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर को होम वर्क कर लेना चाहिए।MIP में बढ़ोतरी होने से आयात शुल्क को चिंता खत्म हो गई है।
शिमला , 04 जुलाई [ विशाल सूद ] ! सेब पर आयात शुल्क कम होने की चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने विदेशी सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य(MIP) को 50 से बढ़ाकर 80 रुपए कर दिया है जिससे घरेलू सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बागवानों की मांग पर न्यूनतम आयात मूल्य की दरों को रिवाइज करते हुए इसमें 30 रुपए प्रति किलो बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।
हिमाचल भाजपा नेता व बागवान चेतन बरागटा ने कहा कि केंद्र सरकार ने MIP में बढ़ोतरी कर देश और प्रदेश के सेब बागवानों को बढ़ी राहत दी है। अब विदेश से 80 रुपए प्रति किलो से कम कोई सेब आयात नहीं होगा इससे बागवानों को बढ़ी राहत मिलेगी।80 रुपए प्रति किलो MIP के ऊपर 50 फ़ीसदी आयात शुल्क लगेगा जो 120 से 130 रुपए प्रति किलो तक बनेगा। हिमाचल के सेब बागवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जिसके लिए बागवान केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जहां तक आयात शुल्क को बढ़ाने की बात है उसमें कांग्रेस सरकार के ही मंत्री आनंद शर्मा ने MOU साइन किया है ऐसे कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर को होम वर्क कर लेना चाहिए।MIP में बढ़ोतरी होने से आयात शुल्क को चिंता खत्म हो गई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -