Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता की !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी

शिमला ! मुख्यमंत्री ने शिमला में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता की !

शैक्षणिक संस्थाओं की रैकिंग करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री सभी सरकारी विभागों के एसीआर फार्म में बदलाव किया जाएगा, न्यूमेरिकल आधारित प्रणाली अपनाने पर किया जा रहा कार्य

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 1, 2024 @ 06:26 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 01 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला के पीटरहॉफ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जो विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की रैंकिंग कर रहा है, इससे शैक्षणिक संस्थाओं का आत्म निरीक्षण तथा अंकेक्षण सुनिश्चित होगा और उन्हें अपनी कमजोरी व सामर्थ्य का भी पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि जिन शैक्षणिक संस्थाओं की बेहतर रैंकिंग होगी उनके लिए परफार्मेंस बेस्ड ग्रांट की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातक महाविद्यालयों और संस्कृत महाविद्यालयों के पुस्तकालयों की ग्रेडिंग भी जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी विभागों में   वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ए.सी.आर.) फार्म बदले जाएंगे और ए.सी.आर. दर्ज करने के लिए न्यूमेरिकल आधारित प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके सफल कार्यान्वयन के दृष्टिगत ऑनलाइन प्रणाली विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग में डिसेंट्रलाइजेशन आफ पावर किया जाएगा, इस प्रयास से सुशासन के साथ-साथ विभिन्न कार्यों की समयबद्धता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य को गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने की वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ‘हॉरली बेसिज पीरियड कंसेप्ट’ (प्रति घंटा आधार पीरियड) पर कार्य कर रही है ताकि अध्यापकों की कमी होने की स्थिति में इस आधार पर सेवाएं ली जा सकें। इसके साथ-साथ नियमित आधार पर अध्यापकों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी।  उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ करने पर भी विचार किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों को और सशक्त किया जाएगा तथा दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों को आवश्यकता के आधार पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में एकीकृत खेल परिसर विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन स्नातक महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम शुरू करेगी जहां पर्याप्त आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। प्रदेश सरकार आगामी वित्त वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रही है। सरकार शैक्षणिक संस्थाओं को सुदृढ़ कर रही है क्योंकि गुणात्मक शिक्षा प्रदान किए बिना छात्रों को दी गई डिग्रियों की उपयोगिता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए जुनून के साथ आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य शिक्षा में भी गुणात्मक बदलाव लाए जा रहे हैं और नवीनतम चिकित्सा प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने के लिए भी नवोन्मेषी कदम उठाए गए हैं। इस वर्ष इस क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक, प्रारंभिक तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का सांझा उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दे रही है। समय की मांग के अनुरूप पहली कक्षा से छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने की पहल को साकार किया गया है। इससे विशेष रूप से गांव के बच्चों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जिला, उपमंडल मुख्यालयों तथा पंचायत स्तर पर आधुनिकतम सुविधाओं से युुक्त पुस्तकालय खोले जाएंगे। प्रथम चरण में 493 पुस्तकालय खोले जाएंगे जिस पर 88 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार छात्रों को गुणात्मक, समावेशी, समता पूर्ण भविष्योन्मुखी और नई तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजीव गांधी राजकीय डे बोर्डिंग स्कूल, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानाचार्यों के साथ संवाद भी किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा क्षेत्र को सशक्त करने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के यशस्वी नेतृत्व में इस क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव लाए गए हैं। प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ रिक्त पदों को भरने पर विशेष अधिमान दे रही है प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में अध्यापकों के लगभग 15000 पद सृजित किए हैं और इन्हें चरणवद्ध तरीके से भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ कि मंत्रिमंडल की एक बैठक में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लगभग 5800 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रदेश सरकार अनेक आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू कर रही है। छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए नए पाठ्यक्रमों का समावेश करना अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि अब क्षेत्र विशेष के आधार पर भी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं इससे रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक खुशहाली के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान सर्वेक्षण के अनुरूप ही खोले जाने चाहिए। शिक्षा मंत्री ने सभी प्रधानाचार्य से शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया और कहा कि उनके सार्थक सुझावों को कार्यान्वित किया जाएगा।सचिव, शिक्षा राकेश कंवर ने सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श के सभी पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते समय छात्र हित का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए शिक्षण संस्थान भवनों का डिजाइन क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से शिक्षण संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षाविद् निशा, कामायनी बिष्ट, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग डॉ. हरीश कुमार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के उप-कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उप-कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। सम्मेलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, राज्य उच्च शिक्षा काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. सरबजोत सिंह बहल, शिक्षाविद् और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शिमला , 01 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं शिमला के पीटरहॉफ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जो विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की रैंकिंग कर रहा है, इससे शैक्षणिक संस्थाओं का आत्म निरीक्षण तथा अंकेक्षण सुनिश्चित होगा और उन्हें अपनी कमजोरी व सामर्थ्य का भी पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन शैक्षणिक संस्थाओं की बेहतर रैंकिंग होगी उनके लिए परफार्मेंस बेस्ड ग्रांट की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातक महाविद्यालयों और संस्कृत महाविद्यालयों के पुस्तकालयों की ग्रेडिंग भी जारी की।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी विभागों में   वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ए.सी.आर.) फार्म बदले जाएंगे और ए.सी.आर. दर्ज करने के लिए न्यूमेरिकल आधारित प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके सफल कार्यान्वयन के दृष्टिगत ऑनलाइन प्रणाली विकसित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग में डिसेंट्रलाइजेशन आफ पावर किया जाएगा, इस प्रयास से सुशासन के साथ-साथ विभिन्न कार्यों की समयबद्धता भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य को गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने की वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ‘हॉरली बेसिज पीरियड कंसेप्ट’ (प्रति घंटा आधार पीरियड) पर कार्य कर रही है ताकि अध्यापकों की कमी होने की स्थिति में इस आधार पर सेवाएं ली जा सकें। इसके साथ-साथ नियमित आधार पर अध्यापकों की नियुक्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ करने पर भी विचार किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित महाविद्यालयों को और सशक्त किया जाएगा तथा दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों को आवश्यकता के आधार पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में एकीकृत खेल परिसर विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन स्नातक महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम शुरू करेगी जहां पर्याप्त आधारभूत ढांचा उपलब्ध है। प्रदेश सरकार आगामी वित्त वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रही है। सरकार शैक्षणिक संस्थाओं को सुदृढ़ कर रही है क्योंकि गुणात्मक शिक्षा प्रदान किए बिना छात्रों को दी गई डिग्रियों की उपयोगिता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए जुनून के साथ आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य शिक्षा में भी गुणात्मक बदलाव लाए जा रहे हैं और नवीनतम चिकित्सा प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने के लिए भी नवोन्मेषी कदम उठाए गए हैं। इस वर्ष इस क्षेत्र के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक, प्रारंभिक तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का सांझा उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दे रही है।

समय की मांग के अनुरूप पहली कक्षा से छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने की पहल को साकार किया गया है। इससे विशेष रूप से गांव के बच्चों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि जिला, उपमंडल मुख्यालयों तथा पंचायत स्तर पर आधुनिकतम सुविधाओं से युुक्त पुस्तकालय खोले जाएंगे। प्रथम चरण में 493 पुस्तकालय खोले जाएंगे जिस पर 88 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार छात्रों को गुणात्मक, समावेशी, समता पूर्ण भविष्योन्मुखी और नई तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजीव गांधी राजकीय डे बोर्डिंग स्कूल, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानाचार्यों के साथ संवाद भी किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा क्षेत्र को सशक्त करने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के यशस्वी नेतृत्व में इस क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव लाए गए हैं। प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ रिक्त पदों को भरने पर विशेष अधिमान दे रही है प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में अध्यापकों के लगभग 15000 पद सृजित किए हैं और इन्हें चरणवद्ध तरीके से भरा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ कि मंत्रिमंडल की एक बैठक में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लगभग 5800 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रदेश सरकार अनेक आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू कर रही है। छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए नए पाठ्यक्रमों का समावेश करना अत्यधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि अब क्षेत्र विशेष के आधार पर भी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं इससे रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक खुशहाली के द्वार भी खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान सर्वेक्षण के अनुरूप ही खोले जाने चाहिए। शिक्षा मंत्री ने सभी प्रधानाचार्य से शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव देने का आग्रह किया और कहा कि उनके सार्थक सुझावों को कार्यान्वित किया जाएगा।सचिव, शिक्षा राकेश कंवर ने सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श के सभी पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करते समय छात्र हित का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए शिक्षण संस्थान भवनों का डिजाइन क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से शिक्षण संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा। निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत शर्मा ने सम्मेलन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर शिक्षाविद् निशा, कामायनी बिष्ट, अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग डॉ. हरीश कुमार, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के उप-कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उप-कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी।

सम्मेलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, राज्य उच्च शिक्षा काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. सरबजोत सिंह बहल, शिक्षाविद् और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! राज्य में एचआईवी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने 3-जी फॉमूला दिया !
पिछला लेख भरमौर ! कार्तिक स्वामी  [ केलंग वजीर मंदिर  कुगती ] के कपाट 134 दिनों के लिए बंद !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !