
-विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा, बिजली की दरों में बढ़ोतरी भी मुख्य कारण, उगाही करके परेशान किए उद्योगपति !!
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला 27 अगस्त 2025 ! कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है जिसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी भी एक मुख्य कारण रहा है। जबकि जबरन उगाही करके भी उद्योगपति परेशान किये गए जिसका परिणाम यह है कि आज निवेश के बजाय उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं जो चिंताजनक बात है। पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए जो माहौल बनाया गया था वर्तमान सरकार द्वारा पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया गया है। जिसका खामियाजा प्रदेश की आर्थिकी को उठाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7 वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब उद्योग मंत्री नहीं दे पाए। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से या तो उद्योग बंद हो रहे हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उद्योगों का हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और रोजगार देने में भी योगदान है लेकिन यह सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उद्योगों से उगाही की जा रही है, जिसके चलते यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण राज्य से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है।
शिमला 27 अगस्त 2025 ! कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की बजह से राज्य से उद्योगों का पलायन हुआ है जिसे रोकने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी भी एक मुख्य कारण रहा है। जबकि जबरन उगाही करके भी उद्योगपति परेशान किये गए जिसका परिणाम यह है कि आज निवेश के बजाय उद्योगपति दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं जो चिंताजनक बात है। पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए जो माहौल बनाया गया था वर्तमान सरकार द्वारा पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया गया है। जिसका खामियाजा प्रदेश की आर्थिकी को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के 7 वें दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश में नए उद्योग लगाने और उद्योगों के पलायन को लेकर सवाल पूछा था लेकिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से जो जवाब दिया गया, उससे भाजपा विधायक दल ने असंतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट किया। बीजेपी विधायक दल ने मुख्यमंत्री पर सदन को बार बार गुमराह करने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उद्योगों को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा गया, जिसका जवाब उद्योग मंत्री नहीं दे पाए। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से या तो उद्योग बंद हो रहे हैं या फिर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उद्योगों का हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और रोजगार देने में भी योगदान है लेकिन यह सरकार उद्योगों को परेशान करने का काम कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उद्योगों से उगाही की जा रही है, जिसके चलते यहां से उद्योग पलायन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण राज्य से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -