Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !
  • बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !
  • भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !
  • बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
  • चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !
  • चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !
  • हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !
  • शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !
  • शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !
  • चम्बा ! मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा के प्रबंधन ने परिसर का किया औचक निरीक्षण !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !
  • चम्बा ! बोटिंग प्वाइंट तलेरु में आगामी 20 से 22 फरवरी तक किया जाएगा विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
और अधिक खबरें

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! विश्वसनीय और ज़िम्मेदार मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ः उप-मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

शिमला ! विश्वसनीय और ज़िम्मेदार मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ः उप-मुख्यमंत्री !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - December 15, 2025 @ 07:48 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 15 दिसम्बर [ विशाल सूद ] ! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि विश्वसनीय मीडिया सशक्त लोकतंत्र का आधार है। वह आज चंडीगढ़ में समाचार-पत्र एवं समाचार एजेंसी संगठन महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय मीट के समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मीट का आयोजन द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ द्वारा करवाया गया।मुकेश अग्निहोत्री ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीयता का पर्याय है। उन्होंने कहा कि समाचार समग्र रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रशासन एवं सरकार पर प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लेकर आज तक प्रिंट मीडिया सजग प्रहरी के रूप में सभी का मार्गदर्शक बना हुआ है। प्रिंट मीडिया वर्तमान समय में भी ठोस फीडबैक का आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त फीडबैक विशेष रूप से प्रदेश सरकार को जन कल्याणकारी नीतियों में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती रही है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया से प्राप्त फीडबैक को सर्वाेच्च अधिमान दे रही है। प्रकाशित नकारात्मक समाचारों को भी सकारात्मक रूप से देखकर यह प्रयास किया जाता है कि तमाम नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के नकारात्मक पहलुओं को दूर कर आमजन को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास, कल्याण और ग़रीब की सेवा की राजनीति को अधिमान दिया जा रहा है। हिमाचल में वर्तमान सरकार द्वारा वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत लगभग छः हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया और उनके सुखद भविष्य के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन सभी जन कल्याण के कार्यों में मीडिया की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। मीडिया से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जन कल्याण की योजनाओं को दिशा दी जा रही है। शिमला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगभग एक हज़ार करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल में विकास, गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति के बारे में विस्तार में बताया। मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि हिमाचल के हित से सम्बन्धित विषयों को प्रमुखता से स्थान दें। उन्होंने देश भर से आए मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष चण्डीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से और वर्ष 2011 में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुरूप बी.बी.एम.बी. परियोजनाओं में प्रदेश को मिलने वाले लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के हिस्से पर भी चर्चा की।  उप-मुख्यमंत्री ने द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ को उनके मानवीय कार्यों के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि द ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह मीडिया जगत् में अपनी निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। लाहौर से शुरू हुआ ट्रिब्यून का सफ़र शिमला से होता हुआ चण्डीगढ़ पहुंचा। अब चण्डीगढ़ से इसका नियमित प्रकाशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शिमला के ऐतिहासिक भवन (बंेटनी कैसल) को अधिगृहित कर लिया है, जहां से द ट्रिब्यून प्रकाशित हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर अपनी पत्रकारिता एवं राजनीतिक यात्रा के संस्मरण भी साझा किए। उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया। द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कॉन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव एम.एस. यादव, अन्य पदाधिकारी, द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ की महासचिव रूचि एम. खन्ना, अन्य पदाधिकारी तथा देश भर से आए फील्ड मीडिया प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

शिमला , 15 दिसम्बर [ विशाल सूद ] ! उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि विश्वसनीय मीडिया सशक्त लोकतंत्र का आधार है। वह आज चंडीगढ़ में समाचार-पत्र एवं समाचार एजेंसी संगठन महासंघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय मीट के समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस मीट का आयोजन द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ द्वारा करवाया गया।मुकेश अग्निहोत्री ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया आज भी विश्वसनीयता का पर्याय है। उन्होंने कहा कि समाचार समग्र रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रशासन एवं सरकार पर प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से लेकर आज तक प्रिंट मीडिया सजग प्रहरी के रूप में सभी का मार्गदर्शक बना हुआ है। प्रिंट मीडिया वर्तमान समय में भी ठोस फीडबैक का आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से प्राप्त फीडबैक विशेष रूप से प्रदेश सरकार को जन कल्याणकारी नीतियों में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती रही है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मीडिया से प्राप्त फीडबैक को सर्वाेच्च अधिमान दे रही है। प्रकाशित नकारात्मक समाचारों को भी सकारात्मक रूप से देखकर यह प्रयास किया जाता है कि तमाम नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के नकारात्मक पहलुओं को दूर कर आमजन को लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास, कल्याण और ग़रीब की सेवा की राजनीति को अधिमान दिया जा रहा है। हिमाचल में वर्तमान सरकार द्वारा वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत लगभग छः हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया और उनके सुखद भविष्य के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन सभी जन कल्याण के कार्यों में मीडिया की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। मीडिया से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जन कल्याण की योजनाओं को दिशा दी जा रही है। शिमला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगभग एक हज़ार करोड़ रुपये की लागत से योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल में विकास, गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति के बारे में विस्तार में बताया। मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि हिमाचल के हित से सम्बन्धित विषयों को प्रमुखता से स्थान दें। उन्होंने देश भर से आए मीडिया के प्रतिनिधियों के समक्ष चण्डीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से और वर्ष 2011 में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुरूप बी.बी.एम.बी. परियोजनाओं में प्रदेश को मिलने वाले लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये के हिस्से पर भी चर्चा की। 

उप-मुख्यमंत्री ने द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ को उनके मानवीय कार्यों के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि द ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह मीडिया जगत् में अपनी निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। लाहौर से शुरू हुआ ट्रिब्यून का सफ़र शिमला से होता हुआ चण्डीगढ़ पहुंचा। अब चण्डीगढ़ से इसका नियमित प्रकाशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने शिमला के ऐतिहासिक भवन (बंेटनी कैसल) को अधिगृहित कर लिया है, जहां से द ट्रिब्यून प्रकाशित हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इस भवन को संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया है।

उन्होंने इस अवसर पर अपनी पत्रकारिता एवं राजनीतिक यात्रा के संस्मरण भी साझा किए। उप-मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया। द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कॉन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव एम.एस. यादव, अन्य पदाधिकारी, द ट्रिब्यून कर्मचारी संघ की महासचिव रूचि एम. खन्ना, अन्य पदाधिकारी तथा देश भर से आए फील्ड मीडिया प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! कांग्रेस दिशा-विहीन और मुद्दा-विहीन,घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी पार्टी को जनता ने नकारा : बिंदल !
पिछला लेख शिमला ! पशुधन हमारी धरोहर, इसे अवारा न छोड़े - अनुपम कश्यप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! सोलन के समीप तोप की बेड गांव में पशुशाला में लगी आग, कारणों का नहीं चला पता !

February 10, 2026 @ 03:06 pm

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:36 pm

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति मे हुई सामान्य वर्ग की बैठक !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, लेकिन उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र,विशेष परिस्थितियों में आरडीजी पर होगी चर्चा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने सरकार गिराने या वेतन-पेंशन रुकने की कोई बात नहीं कही : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

-February 10, 2026 @ 08:36 pm

0
बिलासपुर, 10 फरवरी: नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) जिला केंद्र

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

February 10, 2026 @ 08:30 pm

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

February 10, 2026 @ 08:15 pm

चम्बा ! कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा का 7 दिवसीय फसल रोग जागरूकता अभियान शुरू !

February 10, 2026 @ 08:11 pm

चम्बा ! 12 फरवरी से चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया   !

February 10, 2026 @ 08:06 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

बिलासपुर ! एनआईसी जिला केंद्र बिलासपुर द्वारा “सेफर इंटरनेट डे-2026” पर कार्यशाला आयोजित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

भरमौर  ! ग्राम पंचायत लेच की स्नेहा ने अपनी सहयोगी गुंजन के साथ रनरअप नेशनल फाइनल्स का खिताब किया अपने नाम !

खबर हिमाचल से

बिलासपुर ! अंतर-पीढ़ी संवाद एवं सुरक्षित वृद्धावस्था विषय पर स्वारघाट में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !