Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्यपाल ने किया अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्यपाल ने किया अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ ! 

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - May 9, 2024 @ 02:33 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! 9 मई [ विशाल सूद ] !राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य में भारती संस्कृति को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार देखने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हमें अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति पर गर्व करना होगा।  राज्यपाल आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर आयोजित त्रिदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द एक युगप्रवर्तक महापुरुष थे, जिन्होंने समग्र क्रान्ति का सूत्रपात कर ‘‘वेदों की ओर लौट चलो’’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने वैदिक संस्कृति, धर्म व दर्शन की रक्षा के लिए वैदिक सन्देश का प्रचार किया तथा वैदिक धर्म में आयी विकृतियों को दूर करने का ठोस प्रयास किए। उन्होंने समाज सुधार की दिशा में अनेक कार्य किए जिनमें जाति प्रथा एवं छुआछूत को दूर कर दलितोद्धार का कार्य, बाल विवाह एवं सती प्रथा का विरोध तथा विधवा विवाह का समर्थन आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि पहली बार वेदों का लोकभाषा में अनुवाद कराने का श्रेय स्वामी दयानन्द को ही जाता है। राज्यपाल ने कहा कि उनकी वेदभाष्य पद्धति ने वेद-व्याख्या की भावी दिशा निर्धारित की। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया। आज पूरे देश में हजारों गुरुकुल चल रहे हैं, जहां से निकले विद्यार्थियों ने विश्व में वैदिक संस्कृति की रक्षा और देश का नाम ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द ने नारी जागरण का उद्घोष किया एवं स्त्री-शिक्षा के लिए अथक प्रयास किये। अनेक कन्या गुरुकुलों एवं महिला महाविद्यालयों की स्थापना इसी का परिणाम है। वैदिक संस्कृति की रक्षार्थ स्वामी जी ने बहुविध प्रयास किये। उनके द्वारा लिखी गई अनेक पुस्तकें जिनमें संस्कार विधि, ‘‘गोकरुणानिधि’’ और सत्यार्थप्रकाश शामिल है, समाज को दिशा देने मे सहायक सिद्ध हुई। श्री शुक्ल ने कहा कि उन्होंने ही सर्वप्रथम स्वराज्य एवं स्वदेशी का महत्त्व प्रकट किया। उनके तेजस्वी आह्वान से प्रेरित होकर अनेकानेक भारतीय युवक स्वाधीनता-आन्दोलन में सक्रिय हुए। उन्होंने कहा कि देश को स्वतन्त्र बनाने के लिए जितने भी आन्दोलन हुए, उनपर किसी न किसी रूप में महर्षि दयानन्द और उनके द्वारा स्थापित आर्यसमाज का प्रभाव रहा। उनकी प्रेरणा एवं प्रभाव से भारत के स्वाधीनता आन्दोलन को अत्यधिक बल मिला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक हैं।  उन्होंने भारतीय ज्ञान-परम्परा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संस्थान की सराहना भी की।  इससे पूर्व, आईआईएएस की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और सेमिनार के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के लेखन कार्यों विशेषकर संस्कृत और स्थानीय भाषा के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत जानकारी दी। कन्या शिक्षा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके इस योगदान के परिणामस्वरूप आज महिलाएं विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रोफेसर नागेश्वर राव, निदेशक, आईआईएएस और कुलपति, इग्नू, दिल्ली ने नई दिल्ली से वर्चुअल मोड पर संगोष्ठी को संबोधित किया। संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र राज मेहता ने कहा कि महर्षि को जानना है तो उनके युग का आकलन करना जरूरी है। भारतीय परम्परा के प्रति अंग्रजों ने जो विचार दिए उनके खिलाफ 1875 में स्वामी दयानंद ने विरोध की आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हम अपना कथानक स्वयं लिखेंगे। आईआईएएस के सचिव श्री मेहर चंद नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित पंडिता इंद्राणी रामप्रसाद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

शिमला ! 9 मई [ विशाल सूद ] !राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य में भारती संस्कृति को वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार देखने और समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए हमें अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति पर गर्व करना होगा। 

राज्यपाल आज यहां भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर आयोजित त्रिदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द एक युगप्रवर्तक महापुरुष थे, जिन्होंने समग्र क्रान्ति का सूत्रपात कर ‘‘वेदों की ओर लौट चलो’’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने वैदिक संस्कृति, धर्म व दर्शन की रक्षा के लिए वैदिक सन्देश का प्रचार किया तथा वैदिक धर्म में आयी विकृतियों को दूर करने का ठोस प्रयास किए। उन्होंने समाज सुधार की दिशा में अनेक कार्य किए जिनमें जाति प्रथा एवं छुआछूत को दूर कर दलितोद्धार का कार्य, बाल विवाह एवं सती प्रथा का विरोध तथा विधवा विवाह का समर्थन आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि पहली बार वेदों का लोकभाषा में अनुवाद कराने का श्रेय स्वामी दयानन्द को ही जाता है। 
राज्यपाल ने कहा कि उनकी वेदभाष्य पद्धति ने वेद-व्याख्या की भावी दिशा निर्धारित की। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित किया। आज पूरे देश में हजारों गुरुकुल चल रहे हैं, जहां से निकले विद्यार्थियों ने विश्व में वैदिक संस्कृति की रक्षा और देश का नाम ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द ने नारी जागरण का उद्घोष किया एवं स्त्री-शिक्षा के लिए अथक प्रयास किये। अनेक कन्या गुरुकुलों एवं महिला महाविद्यालयों की स्थापना इसी का परिणाम है। वैदिक संस्कृति की रक्षार्थ स्वामी जी ने बहुविध प्रयास किये।

उनके द्वारा लिखी गई अनेक पुस्तकें जिनमें संस्कार विधि, ‘‘गोकरुणानिधि’’ और सत्यार्थप्रकाश शामिल है, समाज को दिशा देने मे सहायक सिद्ध हुई।

श्री शुक्ल ने कहा कि उन्होंने ही सर्वप्रथम स्वराज्य एवं स्वदेशी का महत्त्व प्रकट किया। उनके तेजस्वी आह्वान से प्रेरित होकर अनेकानेक भारतीय युवक स्वाधीनता-आन्दोलन में सक्रिय हुए। उन्होंने कहा कि देश को स्वतन्त्र बनाने के लिए जितने भी आन्दोलन हुए, उनपर किसी न किसी रूप में महर्षि दयानन्द और उनके द्वारा स्थापित आर्यसमाज का प्रभाव रहा।

उनकी प्रेरणा एवं प्रभाव से भारत के स्वाधीनता आन्दोलन को अत्यधिक बल मिला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की शिक्षाएं आज अधिक प्रासंगिक हैं। 

उन्होंने भारतीय ज्ञान-परम्परा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संस्थान की सराहना भी की। 

इससे पूर्व, आईआईएएस की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष प्रो. शशि प्रभा कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया और सेमिनार के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के लेखन कार्यों विशेषकर संस्कृत और स्थानीय भाषा के प्रचार-प्रसार पर विस्तृत जानकारी दी। कन्या शिक्षा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके इस योगदान के परिणामस्वरूप आज महिलाएं विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

प्रोफेसर नागेश्वर राव, निदेशक, आईआईएएस और कुलपति, इग्नू, दिल्ली ने नई दिल्ली से वर्चुअल मोड पर संगोष्ठी को संबोधित किया।

संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र राज मेहता ने कहा कि महर्षि को जानना है तो उनके युग का आकलन करना जरूरी है। भारतीय परम्परा के प्रति अंग्रजों ने जो विचार दिए उनके खिलाफ 1875 में स्वामी दयानंद ने विरोध की आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हम अपना कथानक स्वयं लिखेंगे।

आईआईएएस के सचिव श्री मेहर चंद नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
राज्यपाल के सचिव श्री राजेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित पंडिता इंद्राणी रामप्रसाद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। 

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख ऊना ! सम्प्रदाय व रंग भेद के आधार पर देश को तोड़ने का षड़यंत्र रच रही कांग्रेस : बिंदल ! 
पिछला लेख सोलन ! लोकसभा चुनाव देश ही नहीं विश्व के लिए भी अहम है : विवेक शर्मा ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !