सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 08 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत चलाए हस्ताक्षर अभियान की प्रतियों को शिमला कांग्रेस मुख्यालय से दिल्ली एआईसीसी के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश प्रतिभा सिंह ने प्रतियों से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर शिमला से रवाना किया। हिमाचल प्रदेश में अभियान के तहत लगभग एक लाख 43 हजार हस्ताक्षर किए गए हैं हालांकि टारगेट 1 लाख रखा गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा देश में वोट चोरी कर रही है जिसका तथ्यों सहित राहुल गांधी कई बार प्रमाण दे चुके हैं लेकिन चुनाव आयोग के पास इसका कोई जवाब नहीं है और न ही इसकी जांच करने को चुनाव आयोग तैयार है। हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार में भी भाजपा वोट चोरी करने में लगी है। लोकतंत्र को भाजपा तबाह कर रही है जिसको लेकर हिमाचल में लोगों को जागरूक किया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इस तरह के अभियान जरूरी है और कांग्रेस ने तथ्यों के साथ अपनी बात देश की जनता के सामने रखी है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए एक लाख का टारगेट दिया था लेकिन हिमाचल में 1लाख 43 हजार लोगों ने अपने हस्ताक्षर इस अभियान में किए हैं जिन्हें आज दिल्ली एआईसीसी भेजा गया है जहां से यह राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे और उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से चुनावो में भाजपा धांधली कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रतिभा सिंह ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया।
शिमला , 08 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत चलाए हस्ताक्षर अभियान की प्रतियों को शिमला कांग्रेस मुख्यालय से दिल्ली एआईसीसी के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश प्रतिभा सिंह ने प्रतियों से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर शिमला से रवाना किया। हिमाचल प्रदेश में अभियान के तहत लगभग एक लाख 43 हजार हस्ताक्षर किए गए हैं हालांकि टारगेट 1 लाख रखा गया था।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा देश में वोट चोरी कर रही है जिसका तथ्यों सहित राहुल गांधी कई बार प्रमाण दे चुके हैं लेकिन चुनाव आयोग के पास इसका कोई जवाब नहीं है और न ही इसकी जांच करने को चुनाव आयोग तैयार है। हरियाणा, महाराष्ट्र और अब बिहार में भी भाजपा वोट चोरी करने में लगी है। लोकतंत्र को भाजपा तबाह कर रही है जिसको लेकर हिमाचल में लोगों को जागरूक किया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इस तरह के अभियान जरूरी है और कांग्रेस ने तथ्यों के साथ अपनी बात देश की जनता के सामने रखी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए एक लाख का टारगेट दिया था लेकिन हिमाचल में 1लाख 43 हजार लोगों ने अपने हस्ताक्षर इस अभियान में किए हैं जिन्हें आज दिल्ली एआईसीसी भेजा गया है जहां से यह राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे और उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह से चुनावो में भाजपा धांधली कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रतिभा सिंह ने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -