Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! हिमाचल प्रदेश सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम निर्माण में ‘टॉप परफॉर्मर’ !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! हिमाचल प्रदेश सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम निर्माण में ‘टॉप परफॉर्मर’ !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - January 16, 2026 @ 09:31 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 16 जनवरी [ विशाल सूद ] ! राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), भारत सरकार द्वारा सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘टॉप परफॉर्मर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि राज्य द्वारा नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप आधारित विकास को निरंतर बढ़ावा देने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्वीकृति है। यह पुरस्कार भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया पहल के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सुश्री दीपिका खत्री, संयुक्त निदेशक उद्योग एवं श्री अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केंद्र ऊना द्वारा प्राप्त किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लोगों की प्रतिभा, नवाचार क्षमता एवं उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक सशक्त, समावेशी एवं भविष्य उन्मुख स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। माननीय उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि डीपीआईआईटी द्वारा प्रदान की गई यह मान्यता उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप्स को नीतिगत सहयोग, बाज़ार तक पहुँच एवं निवेश सुविधा उपलब्ध कराने के सतत प्रयासों की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि हिम एमएसएमई फेस्ट जैसे मंच स्टार्टअप्स को लोकल से ग्लोबल स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री आर. डी. नज़ीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) ने कहा कि डीपीआईआईटी की यह मान्यता हिमाचल प्रदेश को उभरते स्टार्टअप एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करती है, जो राज्य सरकार के नवाचार आधारित, समावेशी एवं सतत औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है। डॉ. यूनुस, निदेशक (उद्योग) ने कहा कि उद्योग विभाग स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सुदृढ़ करने हेतु पूंजी तक बेहतर पहुँच, बाज़ार एवं निर्यात संपर्क, अकादमिक–उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप्स को लोकल से ग्लोबल स्तर पर विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य में रोज़गार सृजन एवं संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित हो सके। हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के परिणामों से सशक्त प्रदर्शन श्री तिलक राज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक उद्योग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सशक्तता एवं परिपक्वता का स्पष्ट प्रदर्शन हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के दौरान देखने को मिला। यह आयोजन उद्योग विभाग द्वारा 3–4 जनवरी 2026 को रिज मैदान एवं होटल पीटरहॉफ, शिमला में किया गया। फेस्ट के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप पिचिंग सत्र के दौरान ₹10 लाख से अधिक की प्रत्यक्ष बिक्री एवं पुष्ट प्री-ऑर्डर दर्ज किए गए, जिससे हिमाचल प्रदेश आधारित स्टार्टअप्स एवं नवाचारों की बाज़ार में मजबूत स्वीकार्यता स्पष्ट होती है। माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उद्घाटित स्टार्टअप प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 28 स्टार्टअप्स एवं 4 छात्र स्टार्टअप्स ने भाग लिया। ये स्टार्टअप्स खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एग्री-टेक, आईटी/आईटीईएस, वन आधारित उत्पाद, वेलनेस, पर्यावरण, पर्यटन एवं हिमालयन डी2सी ब्रांड्स जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े थे। बिक्री एवं व्यवसाय सृजन की प्रमुख उपलब्धियाँ•    भागीदार स्टार्टअप्स द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार ₹10 लाख से अधिक की ऑन-स्पॉट बिक्री एवं पुष्ट प्री-ऑर्डर दर्ज किए गए।•    ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों, वन आधारित उत्पादों, शहद, उर्वरकों, वेलनेस उत्पादों, डी2सी हिमालयन ब्रांड्स एवं निर्माण नवाचारों में उल्लेखनीय बिक्री दर्ज हुई।•    एक पर्यटन आधारित स्टार्टअप ने अकेले ₹4 लाख की पुष्ट यात्रा बुकिंग दर्ज की।•    एग्री-इनपुट्स, खाद्य उत्पादों एवं पर्यावरण अनुकूल उद्यमों को मजबूत खरीदार प्रतिक्रिया मिली।•    कई स्टार्टअप्स को होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग (HORECA) संघों, संस्थानों एवं वितरकों से थोक प्री-ऑर्डर तथा उच्च मूल्य की व्यावसायिक पूछताछ प्राप्त हुई।निवेशक सहभागिता एवं विस्तार के अवसर4 जनवरी 2026 को होटल पीटरहॉफ में आयोजित स्टार्टअप पिचिंग सत्र के दौरान स्टार्टअप्स को एंजेल निवेशकों, वेंचर कैपिटल फर्मों, इन्क्यूबेशन सेंटर्स एवं नीति निर्माताओं से सीधे संवाद का अवसर मिला। कई स्टार्टअप्स को द्वितीय चरण की निवेश चर्चा के लिए चयनित किया गया, जिससे राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेशकों का बढ़ता विश्वास परिलक्षित हुआ। स्टार्टअप इकोसिस्टम का सुदृढ़ीकर फेस्ट के दौरान वार्षिक स्टार्टअप उद्यमिता पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें उत्कृष्ट नवाचार, दृढ़ता एवं प्रदर्शन के लिए स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ज्ञान भागीदारों एवं इकोसिस्टम एनेबलर्स के साथ सहयोग ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका उद्देश्य मेंटोरशिप, क्षमता निर्माण, एक्सेलेरेशन कार्यक्रमों एवं दीर्घकालिक इकोसिस्टम विकास को सुदृढ़ करना है।

शिमला , 16 जनवरी [ विशाल सूद ] ! राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), भारत सरकार द्वारा सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘टॉप परफॉर्मर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि राज्य द्वारा नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप आधारित विकास को निरंतर बढ़ावा देने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्वीकृति है।

यह पुरस्कार भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया पहल के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सुश्री दीपिका खत्री, संयुक्त निदेशक उद्योग एवं श्री अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केंद्र ऊना द्वारा प्राप्त किया गया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लोगों की प्रतिभा, नवाचार क्षमता एवं उद्यमशीलता की भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक सशक्त, समावेशी एवं भविष्य उन्मुख स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

माननीय उद्योग मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि डीपीआईआईटी द्वारा प्रदान की गई यह मान्यता उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप्स को नीतिगत सहयोग, बाज़ार तक पहुँच एवं निवेश सुविधा उपलब्ध कराने के सतत प्रयासों की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि हिम एमएसएमई फेस्ट जैसे मंच स्टार्टअप्स को लोकल से ग्लोबल स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री आर. डी. नज़ीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) ने कहा कि डीपीआईआईटी की यह मान्यता हिमाचल प्रदेश को उभरते स्टार्टअप एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करती है, जो राज्य सरकार के नवाचार आधारित, समावेशी एवं सतत औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

डॉ. यूनुस, निदेशक (उद्योग) ने कहा कि उद्योग विभाग स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सुदृढ़ करने हेतु पूंजी तक बेहतर पहुँच, बाज़ार एवं निर्यात संपर्क, अकादमिक–उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप्स को लोकल से ग्लोबल स्तर पर विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य में रोज़गार सृजन एवं संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित हो सके।

हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के परिणामों से सशक्त प्रदर्शन श्री तिलक राज शर्मा, अतिरिक्त निदेशक उद्योग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम की सशक्तता एवं परिपक्वता का स्पष्ट प्रदर्शन हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के दौरान देखने को मिला। यह आयोजन उद्योग विभाग द्वारा 3–4 जनवरी 2026 को रिज मैदान एवं होटल पीटरहॉफ, शिमला में किया गया।

फेस्ट के अंतर्गत आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप पिचिंग सत्र के दौरान ₹10 लाख से अधिक की प्रत्यक्ष बिक्री एवं पुष्ट प्री-ऑर्डर दर्ज किए गए, जिससे हिमाचल प्रदेश आधारित स्टार्टअप्स एवं नवाचारों की बाज़ार में मजबूत स्वीकार्यता स्पष्ट होती है।

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उद्घाटित स्टार्टअप प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 28 स्टार्टअप्स एवं 4 छात्र स्टार्टअप्स ने भाग लिया। ये स्टार्टअप्स खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एग्री-टेक, आईटी/आईटीईएस, वन आधारित उत्पाद, वेलनेस, पर्यावरण, पर्यटन एवं हिमालयन डी2सी ब्रांड्स जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े थे।

बिक्री एवं व्यवसाय सृजन की प्रमुख उपलब्धियाँ
•    भागीदार स्टार्टअप्स द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार ₹10 लाख से अधिक की ऑन-स्पॉट बिक्री एवं पुष्ट प्री-ऑर्डर दर्ज किए गए।
•    ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों, वन आधारित उत्पादों, शहद, उर्वरकों, वेलनेस उत्पादों, डी2सी हिमालयन ब्रांड्स एवं निर्माण नवाचारों में उल्लेखनीय बिक्री दर्ज हुई।
•    एक पर्यटन आधारित स्टार्टअप ने अकेले ₹4 लाख की पुष्ट यात्रा बुकिंग दर्ज की।
•    एग्री-इनपुट्स, खाद्य उत्पादों एवं पर्यावरण अनुकूल उद्यमों को मजबूत खरीदार प्रतिक्रिया मिली।
•    कई स्टार्टअप्स को होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग (HORECA) संघों, संस्थानों एवं वितरकों से थोक प्री-ऑर्डर तथा उच्च मूल्य की व्यावसायिक पूछताछ प्राप्त हुई।
निवेशक सहभागिता एवं विस्तार के अवसर
4 जनवरी 2026 को होटल पीटरहॉफ में आयोजित स्टार्टअप पिचिंग सत्र के दौरान स्टार्टअप्स को एंजेल निवेशकों, वेंचर कैपिटल फर्मों, इन्क्यूबेशन सेंटर्स एवं नीति निर्माताओं से सीधे संवाद का अवसर मिला। कई स्टार्टअप्स को द्वितीय चरण की निवेश चर्चा के लिए चयनित किया गया, जिससे राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेशकों का बढ़ता विश्वास परिलक्षित हुआ।

स्टार्टअप इकोसिस्टम का सुदृढ़ीकर फेस्ट के दौरान वार्षिक स्टार्टअप उद्यमिता पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें उत्कृष्ट नवाचार, दृढ़ता एवं प्रदर्शन के लिए स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ज्ञान भागीदारों एवं इकोसिस्टम एनेबलर्स के साथ सहयोग ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जिनका उद्देश्य मेंटोरशिप, क्षमता निर्माण, एक्सेलेरेशन कार्यक्रमों एवं दीर्घकालिक इकोसिस्टम विकास को सुदृढ़ करना है।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख !! राशिफल 17 जनवरी 2026 शनिवार !!
पिछला लेख शिमला ! पीएम ई-बस योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों को प्रदान की जाए विशेष छूट : मुख्यमंत्री !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !