- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 25 जून [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है । मानसून के बाद हिमाचल में पर्यटकों की आमद भी कम हो गई है। वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पर्यटकों से हिमाचल बिना डरे आने की आग्रह किया है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा मानसून को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकर भी हो चुकी है। पर्यटक बिना डरे हिमाचल आ सकते हैं और मानसून में किसी भी की तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में भी जब मानसून में नुकसान हुआ था तो उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था। उस समय पर्यटक नदी किनारे फंसे हुए थे ऐसे में जब पर्यटक मानसून के सीजन में पहाड़ों पर घूमने आए तो नदी नालों से उन्हें दूर रहना चाहिए और शहरों मे घूमने के लिए आना चाहिए ।पर्यटक नदी नालों के पास जाते हैं तो नुकसान होता है ।मानसून सीजन का आनंद उठाने के लिए पूरे देश के पर्यटकों से आग्रह करता हूं कि वह हिमाचल आए और यहां के मौसम का लूट उठाएं। वही भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सविधान हत्या दिवस पर भी मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की और संविधान को लागू किया गया। जो संविधान को तोड़ते हैं वह आज संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं संविधान को कांग्रेस ने जिंदा रखे हुए है और जिस संविधान के चलते भाजपा सत्ता में आए हैं आज वहीं भाजपा हत्या दिवस मना रहे है। वही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष रहते हुए अच्छा काम किया है। ऐसे में यदि उन्हें ही अध्यक्ष बनाते है उन्हें कोई दिक्कत नही।
शिमला , 25 जून [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है । मानसून के बाद हिमाचल में पर्यटकों की आमद भी कम हो गई है। वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पर्यटकों से हिमाचल बिना डरे आने की आग्रह किया है।
उन्होंने कहा सरकार द्वारा मानसून को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकर भी हो चुकी है। पर्यटक बिना डरे हिमाचल आ सकते हैं और मानसून में किसी भी की तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में भी जब मानसून में नुकसान हुआ था तो उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उस समय पर्यटक नदी किनारे फंसे हुए थे ऐसे में जब पर्यटक मानसून के सीजन में पहाड़ों पर घूमने आए तो नदी नालों से उन्हें दूर रहना चाहिए और शहरों मे घूमने के लिए आना चाहिए ।पर्यटक नदी नालों के पास जाते हैं तो नुकसान होता है ।मानसून सीजन का आनंद उठाने के लिए पूरे देश के पर्यटकों से आग्रह करता हूं कि वह हिमाचल आए और यहां के मौसम का लूट उठाएं।
वही भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सविधान हत्या दिवस पर भी मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की और संविधान को लागू किया गया। जो संविधान को तोड़ते हैं वह आज संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं संविधान को कांग्रेस ने जिंदा रखे हुए है और जिस संविधान के चलते भाजपा सत्ता में आए हैं आज वहीं भाजपा हत्या दिवस मना रहे है।
वही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष रहते हुए अच्छा काम किया है। ऐसे में यदि उन्हें ही अध्यक्ष बनाते है उन्हें कोई दिक्कत नही।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -