
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 19 मई , [ शिवानी ] ! 20 मई 2025 को होने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की अखिल भारतीय हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 9 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल को पुनर्निर्धारित किया गया है। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की 15 मई 2025 को बैठक हुई। जिसमें 22 अप्रैल को पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश की स्थिति पर विस्तृत चर्चा के बाद मौजुदा हालत को देखते हुए, 20 मई 2025 को निर्धारित अखिल भारतीय आम हड़ताल को आगे करने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि जब देश ऐसी गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है, तब भी भारत सरकार श्रम संहिताओं को लागू करने, काम के घंटे बढ़ाने और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए आक्रामक तरीके से दबाव बना रही है। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने अब 9 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल करने का निर्णय लिया है।इसके अनुसार मालिकों/अधिकारियों को आवश्यक सूचना दे दी है। जिला में कार्य स्थलों पर 20 मई 2025 को लामबंदी की जाएगी। एवम लोगों के बीच हड़ताल का अभियान जारी रखा जायेगा। सीटू जिला कमेटी ने सभी यूनियनों से अपील की है कि कल 20 मई को सभी कार्य स्थलों पर प्रदर्शन करें। जिसमें सभी मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल की तैयारी करते हुए अभियान को जारी रखें।
शिमला , 19 मई , [ शिवानी ] ! 20 मई 2025 को होने वाली केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की अखिल भारतीय हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 9 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल को पुनर्निर्धारित किया गया है।
केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की 15 मई 2025 को बैठक हुई। जिसमें 22 अप्रैल को पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश की स्थिति पर विस्तृत चर्चा के बाद मौजुदा हालत को देखते हुए, 20 मई 2025 को निर्धारित अखिल भारतीय आम हड़ताल को आगे करने का निर्णय लिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि जब देश ऐसी गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है, तब भी भारत सरकार श्रम संहिताओं को लागू करने, काम के घंटे बढ़ाने और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए आक्रामक तरीके से दबाव बना रही है।
केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों ने अब 9 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय आम हड़ताल करने का निर्णय लिया है।इसके अनुसार मालिकों/अधिकारियों को आवश्यक सूचना दे दी है। जिला में कार्य स्थलों पर 20 मई 2025 को लामबंदी की जाएगी। एवम लोगों के बीच हड़ताल का अभियान जारी रखा जायेगा।
सीटू जिला कमेटी ने सभी यूनियनों से अपील की है कि कल 20 मई को सभी कार्य स्थलों पर प्रदर्शन करें। जिसमें सभी मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही आगामी 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल की तैयारी करते हुए अभियान को जारी रखें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -