- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 8 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुद्विजीवी युवाओं से देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिये आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये उन्हें आगे आना होगा और गलत को गलत और सही की सही बोलना होगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनसे मिलने आये देश के विभिन्न राज्यों के छात्र संसद,जिसमें आई आई टी,आई आई एम,एनएलयू के छात्र इंटरनेशनल लीडरशिप टूर के डेलीगेट के साथ संबाद करते हुए विनय कुमार ने कहा कि उन्हें अपने वर्तमान व भविष्य के लिए अपने इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। देश कैसे आजाद हुआ,देश ने क्या प्रगति की इसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने भी इस संबाद में छात्रों के निजीकरण के एक प्रश्न में कहा कि कांग्रेस निजीकरण की विरोधी नही है पर जिस प्रकार से आज देश की उस संपति को कुछ एक लोगों को आनन फानन में बेचा जा रहा है कांग्रेस उसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इससे देश मे बेरोजगारी बढ़ रही है जी बहुत ही चिंता की बात है। संबाद में युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनोद जिंटा ने इन छात्रों से डिस्कवरी ऑफ इंडिया बुक पड़ने का सुझाव देते हुए कहा कि इस बुक में देश का इतिहास की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के लोगों को समान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच से आज देश आगे बढ़ा है पर दुख की बात है कि वर्तमान में केंद्र सरकार इसे कमजोर करने में लगी है।
शिमला , 8 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बुद्विजीवी युवाओं से देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिये आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिये उन्हें आगे आना होगा और गलत को गलत और सही की सही बोलना होगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनसे मिलने आये देश के विभिन्न राज्यों के छात्र संसद,जिसमें आई आई टी,आई आई एम,एनएलयू के छात्र इंटरनेशनल लीडरशिप टूर के डेलीगेट के साथ संबाद करते हुए विनय कुमार ने कहा कि उन्हें अपने वर्तमान व भविष्य के लिए अपने इतिहास का ज्ञान होना आवश्यक है। देश कैसे आजाद हुआ,देश ने क्या प्रगति की इसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने भी इस संबाद में छात्रों के निजीकरण के एक प्रश्न में कहा कि कांग्रेस निजीकरण की विरोधी नही है पर जिस प्रकार से आज देश की उस संपति को कुछ एक लोगों को आनन फानन में बेचा जा रहा है कांग्रेस उसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इससे देश मे बेरोजगारी बढ़ रही है जी बहुत ही चिंता की बात है।
संबाद में युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव विनोद जिंटा ने इन छात्रों से डिस्कवरी ऑफ इंडिया बुक पड़ने का सुझाव देते हुए कहा कि इस बुक में देश का इतिहास की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश के लोगों को समान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच से आज देश आगे बढ़ा है पर दुख की बात है कि वर्तमान में केंद्र सरकार इसे कमजोर करने में लगी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -