Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !
  • शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !
  • चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
और अधिक खबरें

चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

February 10, 2026 @ 12:32 pm

शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

February 10, 2026 @ 12:27 pm

शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !

February 10, 2026 @ 12:24 pm

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 10, 2026 @ 08:03 am
होम Khabar Himachal Se शिमला ! पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी - अनिरुद्ध सिंह !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी - अनिरुद्ध सिंह !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - October 5, 2024 @ 08:23 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी है। कैबिनेट मंत्री आज ढली के समीप कैचमेंट एरिया से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने सभी को वन्य प्राणी सप्ताह के विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का यह दिन न केवल हमारे पर्यावरण और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने का है, बल्कि यह हमारे द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण पहलों को भी उजागर करता है, जिनमें से यह साइकिल रैली भी एक प्रतीकात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि सियोग का जंगल प्राकृतिक नहीं है बल्कि इसे अंग्रेजों ने कैचमेन्ट एरिया बनाने के लिए लगाया था ताकि पानी की कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले इस कैचमेंट एरिया में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी परन्तु अब इसमें साइकिलिंग और इ-व्हीकल की शुरुआत भी की गई है। इस कैचमेंट एरिया को देखकर लोगों को प्रकृति को करीब से जानने का मौका मिलता है।  उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए हम लोगों को चिड़िया के घोंसले भी बनाने चाहिए। इसके अतिरिक्त, जानवरों और पक्षियों को गोद लेने की योजना के तहत लोग उन्हें गोद ले लेते हैं और फिर भूल जाते हैं जोकि बिलकुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना को चलने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। वन्यजीव सप्ताह के इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का प्रयास करें। जितना हम प्रकृति और वन्य जीवों का ख्याल रखेंगे, उतना ही हमारा भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज की यह साइकिल रैली केवल एक शुरुआत है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस प्रकार की गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह पर्यावरण के संरक्षण में भी हमारी भूमिका को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। यह धरती हमारी है, यह वन्यजीव हमारी धरोहर हैं, और इन्हें सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन अमिताभ गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा 02 से 08 अक्टूबर तक वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम है मानव, वन्यजीव सहअस्तित्व। आज हम इस रैली के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते हैं स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, और सुरक्षित वन्यजीव। साइकिल चलाना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्य जीवों के लिए जाना जाता है, हमारे लिए एक अनमोल धरोहर है। यहाँ की हरी-भरी घाटियां, ऊँचे पर्वत, और स्वच्छ नदियाँ केवल पर्यटकों को आकर्षित नहीं करतीं, बल्कि यह अनेक दुर्लभ वन्यजीवों का घर भी हैं। हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, भूरे और काले भालू जैसे अनेक वन्यजीव यहाँ के वनों में निवास करते हैं। इन प्रजातियों की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि तेजी से बढ़ता हुआ प्रदूषण और अव्यवस्थित शहरीकरण हमारे वन्यजीवों के आवास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इसलिए, इस साइकिल रैली के माध्यम से हम सभी एकजुट होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि स्वच्छता और प्रदूषण को नियंत्रित करना न केवल हमारे लिए, बल्कि हमारे वन्यजीवों के लिए भी अनिवार्य है। कार्यक्रम में बताया गया कि यह साइकिलिंग जागरूकता रैली कैचमेंट एरिया से शुरू होकर ढली, संजौली, नव बहार, रिज होते हुए वापस कैचमेंट एरिया पर संपन्न हुई। इस रैली में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे सबसे युवा 12 वर्षीय अनिरुद्ध और सबसे उम्रदराज 66 वर्षीय महेश्वर शामिल रहे। इसके पश्चात, एक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे बॉयज केटेगरी अंडर-19 सिंगल लूप और अबव-19 डबल लूप तथा गर्ल्स केटेगरी में सिंगल लूप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 08 अक्टूबर को गेयटी थिएटर में आयोजित होने वाले वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा।  इस अवसर पर नगर निगम पार्षद नरेंदर ठाकुर, गोपाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू वर्मा, संरक्षक वन (वन्यजीव दक्षिण सर्कल) प्रीति भंडारी, निदेशक साउथ (वन विकास निगम लिमिटेड) कृष्ण कुमार, वन मंडलाधिकारी वन्यजीव शाहनवाज खान, वन मंडलाधिकारी निदेशालय अनीता भारद्वाज, सहायक वन संरक्षक शिमला वन्यजीव डिवीज़न विनोद रांटा, एमटीवी हिमालय साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिमला ! ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी है। कैबिनेट मंत्री आज ढली के समीप कैचमेंट एरिया से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। 

उन्होंने सभी को वन्य प्राणी सप्ताह के विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का यह दिन न केवल हमारे पर्यावरण और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने का है, बल्कि यह हमारे द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण पहलों को भी उजागर करता है, जिनमें से यह साइकिल रैली भी एक प्रतीकात्मक कदम है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -


उन्होंने कहा कि सियोग का जंगल प्राकृतिक नहीं है बल्कि इसे अंग्रेजों ने कैचमेन्ट एरिया बनाने के लिए लगाया था ताकि पानी की कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले इस कैचमेंट एरिया में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी परन्तु अब इसमें साइकिलिंग और इ-व्हीकल की शुरुआत भी की गई है। इस कैचमेंट एरिया को देखकर लोगों को प्रकृति को करीब से जानने का मौका मिलता है। 


उन्होंने कहा कि वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए हम लोगों को चिड़िया के घोंसले भी बनाने चाहिए। इसके अतिरिक्त, जानवरों और पक्षियों को गोद लेने की योजना के तहत लोग उन्हें गोद ले लेते हैं और फिर भूल जाते हैं जोकि बिलकुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना को चलने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। 
वन्यजीव सप्ताह के इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का प्रयास करें। जितना हम प्रकृति और वन्य जीवों का ख्याल रखेंगे, उतना ही हमारा भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा।


उन्होंने कहा कि आज की यह साइकिल रैली केवल एक शुरुआत है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस प्रकार की गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह पर्यावरण के संरक्षण में भी हमारी भूमिका को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। यह धरती हमारी है, यह वन्यजीव हमारी धरोहर हैं, और इन्हें सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन अमिताभ गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा 02 से 08 अक्टूबर तक वन प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसका थीम है मानव, वन्यजीव सहअस्तित्व। आज हम इस रैली के माध्यम से एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते हैं स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण, और सुरक्षित वन्यजीव। साइकिल चलाना न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्य जीवों के लिए जाना जाता है, हमारे लिए एक अनमोल धरोहर है। यहाँ की हरी-भरी घाटियां, ऊँचे पर्वत, और स्वच्छ नदियाँ केवल पर्यटकों को आकर्षित नहीं करतीं, बल्कि यह अनेक दुर्लभ वन्यजीवों का घर भी हैं। हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, भूरे और काले भालू जैसे अनेक वन्यजीव यहाँ के वनों में निवास करते हैं। इन प्रजातियों की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि तेजी से बढ़ता हुआ प्रदूषण और अव्यवस्थित शहरीकरण हमारे वन्यजीवों के आवास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इसलिए, इस साइकिल रैली के माध्यम से हम सभी एकजुट होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि स्वच्छता और प्रदूषण को नियंत्रित करना न केवल हमारे लिए, बल्कि हमारे वन्यजीवों के लिए भी अनिवार्य है।


कार्यक्रम में बताया गया कि यह साइकिलिंग जागरूकता रैली कैचमेंट एरिया से शुरू होकर ढली, संजौली, नव बहार, रिज होते हुए वापस कैचमेंट एरिया पर संपन्न हुई। इस रैली में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे सबसे युवा 12 वर्षीय अनिरुद्ध और सबसे उम्रदराज 66 वर्षीय महेश्वर शामिल रहे। इसके पश्चात, एक साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे बॉयज केटेगरी अंडर-19 सिंगल लूप और अबव-19 डबल लूप तथा गर्ल्स केटेगरी में सिंगल लूप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 08 अक्टूबर को गेयटी थिएटर में आयोजित होने वाले वन्य प्राणी सप्ताह के समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा। 

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद नरेंदर ठाकुर, गोपाल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू वर्मा, संरक्षक वन (वन्यजीव दक्षिण सर्कल) प्रीति भंडारी, निदेशक साउथ (वन विकास निगम लिमिटेड) कृष्ण कुमार, वन मंडलाधिकारी वन्यजीव शाहनवाज खान, वन मंडलाधिकारी निदेशालय अनीता भारद्वाज, सहायक वन संरक्षक शिमला वन्यजीव डिवीज़न विनोद रांटा, एमटीवी हिमालय साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी - अनिरुद्ध सिंह !
पिछला लेख नाहन ! प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल को बर्बाद करने पर तुली है : नड्डा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

February 9, 2026 @ 07:29 pm

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

February 9, 2026 @ 07:34 pm

हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !

February 9, 2026 @ 07:41 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

Shiwani Jaryal --February 10, 2026 @ 12:32 pm

0
चम्बा 10 फरवरी [ शिवानी ] ! चम्बा जिला के राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में

शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

February 10, 2026 @ 12:27 pm

शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !

February 10, 2026 @ 12:24 pm

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 10, 2026 @ 08:03 am

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! तीन दिन से अंधेरे में राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद और बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी परेशन !

खबर हिमाचल से

शिमला ! सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना,आरडीजी के मुद्दे पर जेपी नड्डा से मांगा मुलाकात का समय !

खबर हिमाचल से

शिमला ! आरटीओ शिमला ने बिना वैध दस्तावेजों और एक्सपायर्ड फिटनेस वाली बस जब्त की; बकाया कर 2021 से लंबित !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !