- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला शहरी कांग्रेस के पूर्व महासचिव हेमंत मेहता ने शिमला शहरी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शी है और इससे शिमला शहर में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। हेमंत मेहता ने कहा कि इंद्रजीत सिंह एक अनुभवी, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहे हैं। ऐसे नेता की शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। मेहता ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत संगठनात्मक ढांचे की आवश्यकता है। इंद्रजीत सिंह की नियुक्ति से शिमला शहरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। इससे न केवल संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि पार्टी की जनाधार भी और सशक्त होगा। हेमंत मेहता ने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में शिमला शहरी कांग्रेस आम लोगों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, नगर निगम से जुड़े नागरिक मुद्दे, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती और शहर के समग्र विकास जैसे विषयों पर कांग्रेस की आवाज और मजबूत होगी। मेहता ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर नए अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। संगठन में सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में शिमला शहरी क्षेत्र में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
शिमला , 05 जनवरी [ विशाल सूद ] ! शिमला शहरी कांग्रेस के पूर्व महासचिव हेमंत मेहता ने शिमला शहरी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शी है और इससे शिमला शहर में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
हेमंत मेहता ने कहा कि इंद्रजीत सिंह एक अनुभवी, जुझारू और संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहे हैं। ऐसे नेता की शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मेहता ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत संगठनात्मक ढांचे की आवश्यकता है। इंद्रजीत सिंह की नियुक्ति से शिमला शहरी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। इससे न केवल संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी बल्कि पार्टी की जनाधार भी और सशक्त होगा।
हेमंत मेहता ने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में शिमला शहरी कांग्रेस आम लोगों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, नगर निगम से जुड़े नागरिक मुद्दे, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती और शहर के समग्र विकास जैसे विषयों पर कांग्रेस की आवाज और मजबूत होगी।
मेहता ने यह भी कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर नए अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। संगठन में सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में शिमला शहरी क्षेत्र में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -