Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • !! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

February 10, 2026 @ 08:03 am

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! बिना समय सीमा आबंटित विद्युत परियोजनाओं को वापस लेने के लिए लेंगे कानूनी राय - मुख्यमंत्री !
  • खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिना समय सीमा आबंटित विद्युत परियोजनाओं को वापस लेने के लिए लेंगे कानूनी राय - मुख्यमंत्री !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - March 20, 2025 @ 09:27 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 20 मार्च [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अन्तरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नदियों के जल के पर्याप्त दोहन से जल विद्युत उत्पादन की अपार क्षमताओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पूरे विश्व में नवीकरणीय ऊर्जा दोहन का एक केन्द्र बिन्दु बनता जा रहा है। यह सम्मेलन 22 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास पानी ही एक मुख्य संसाधन है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाने चाहिए थे, लेकिन उसमें भी कहीं न कहीं हमारे साथ न्याय नहीं हुआ और हम पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि विश्व में जल संसाधनों के दोहन का लाइसेंस सामान्यतः 35 से 40 वर्ष तक की अवधि के लिए दिया जाता है, लेकिन शुरू-शुरू में हमारे जल संसाधनों को जल विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए हमेशा के लिए बिना समय सीमा दे दिया गया। ऐसी बहुत सारी परियोजनाएं हैं जिन्हें हिमाचल प्रदेश को वापिस सौंपने की कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी परियोजनाओं को हिमाचल को वापिस दिलाने के लिए कानूनी राय ली जा रही है। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस विषय पर हमारी तरह संघर्ष ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ेगी तो ऐसी सभी परियोजनाएं जहां हमारे हितों का ध्यान नहीं रखा गया, राज्य सरकार उनका निर्माण स्वयं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य ने विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए राष्ट्र हित में बहुत बड़ा योगदान दिया परन्तु इन पर बने बांधों से प्रदेश में काफी लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा। भाखड़ा बांध तथा पौंग बांध के कारण विस्थापित हुए लोग अभी भी समुचित हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इनके अधिकारों को वापस दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। श्री सुक्खू ने कहा कि यह दुख की बात है कि हिमाचल सरकार को अपने हिस्से की बिजली लेने के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय में जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बांधों के जलाशय में पानी के भराव से प्रदेश में जहां खुशहाली भी आती है, बरसात में बाढ़ के दौरान अगर कहीं ज्यादा पानी छोड़ना पड़ गया तो बांध के नीचे की ओर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए हमें बांधों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें भविष्य की प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले ही सचेत और पूर्ण रूप से तैयार रहना है क्योंकि हम वर्ष 2023 में भी हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का दर्द झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बांध बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बांध प्राधिकरण को निर्देश दिए कि बांध से पानी छोड़ने से पहले इसके नीचे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जाए। श्री सुक्खू ने बांधों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ-साथ इनकी आयु बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव और सरंचनात्मक अखंडता की आवश्यकता पर बल दिया। जलवायु परिवर्तन और अन्य कारण हिमालय क्षेत्र में बांध सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां पेश करते हैं तथा इस पर हमें बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने अभियन्ताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी बांध सुरक्षा प्रावधानों को लागू किया गया है। राज्य में बने बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बांध सुरक्षा समिति का गठन किया है जो सभी बांधो के रखरखाव व सुरक्षा का अनुश्रवण करती हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.के. शर्मा तथा डैम सेफ्टी सोसयटी के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

शिमला , 20 मार्च [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अन्तरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नदियों के जल के पर्याप्त दोहन से जल विद्युत उत्पादन की अपार क्षमताओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पूरे विश्व में नवीकरणीय ऊर्जा दोहन का एक केन्द्र बिन्दु बनता जा रहा है। यह सम्मेलन 22 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास पानी ही एक मुख्य संसाधन है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जाने चाहिए थे, लेकिन उसमें भी कहीं न कहीं हमारे साथ न्याय नहीं हुआ और हम पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि विश्व में जल संसाधनों के दोहन का लाइसेंस सामान्यतः 35 से 40 वर्ष तक की अवधि के लिए दिया जाता है, लेकिन शुरू-शुरू में हमारे जल संसाधनों को जल विद्युत परियोजनाएं लगाने के लिए हमेशा के लिए बिना समय सीमा दे दिया गया।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ऐसी बहुत सारी परियोजनाएं हैं जिन्हें हिमाचल प्रदेश को वापिस सौंपने की कोई समय सीमा तय नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी परियोजनाओं को हिमाचल को वापिस दिलाने के लिए कानूनी राय ली जा रही है।

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस विषय पर हमारी तरह संघर्ष ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ेगी तो ऐसी सभी परियोजनाएं जहां हमारे हितों का ध्यान नहीं रखा गया, राज्य सरकार उनका निर्माण स्वयं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य ने विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए राष्ट्र हित में बहुत बड़ा योगदान दिया परन्तु इन पर बने बांधों से प्रदेश में काफी लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा। भाखड़ा बांध तथा पौंग बांध के कारण विस्थापित हुए लोग अभी भी समुचित हक से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इनके अधिकारों को वापस दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

श्री सुक्खू ने कहा कि यह दुख की बात है कि हिमाचल सरकार को अपने हिस्से की बिजली लेने के लिए भी सर्वोच्च न्यायालय में जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बांधों के जलाशय में पानी के भराव से प्रदेश में जहां खुशहाली भी आती है, बरसात में बाढ़ के दौरान अगर कहीं ज्यादा पानी छोड़ना पड़ गया तो बांध के नीचे की ओर रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए हमें बांधों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।

हमें भविष्य की प्राकृतिक आपदाओं के लिए पहले ही सचेत और पूर्ण रूप से तैयार रहना है क्योंकि हम वर्ष 2023 में भी हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का दर्द झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि बांध बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बांध प्राधिकरण को निर्देश दिए कि बांध से पानी छोड़ने से पहले इसके नीचे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जाए।

श्री सुक्खू ने बांधों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ-साथ इनकी आयु बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रखरखाव और सरंचनात्मक अखंडता की आवश्यकता पर बल दिया। जलवायु परिवर्तन और अन्य कारण हिमालय क्षेत्र में बांध सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां पेश करते हैं तथा इस पर हमें बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

उन्होंने अभियन्ताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी बांध सुरक्षा प्रावधानों को लागू किया गया है। राज्य में बने बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बांध सुरक्षा समिति का गठन किया है जो सभी बांधो के रखरखाव व सुरक्षा का अनुश्रवण करती हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.के. शर्मा तथा डैम सेफ्टी सोसयटी के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! 2005 से पहले वन भूमि पर कब्जे का मलिकाना हक देगी सरकार : जगत सिंह !
पिछला लेख शिमला ! किसान सभा व सेब उत्पादक संघ ने जमीनों से हो रही किसानों की बेदखली के खिलाफ खोला मोर्चा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !

February 9, 2026 @ 06:58 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-February 10, 2026 @ 08:03 am

0
मेष का आज का राशिफल (10 फरवरी, 2026) निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 10 फरवरी 2026 मंगलवार !!

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !