- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 18 जून - पांवटा साहिब में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा आक्रोश सभा में बदल गई। सभा मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और पछाद विधायक रीना कश्यप ने माजरा हिंसा पर सरकार और प्रशासन को जम कर घेरा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं विशाल आक्रोश रैली भी आयोजित की। विगत दिनों माजरा थाना क्षेत्र में लड़की के कथित अपहरण और लव जिहाद मामले के बाद किरतपुर गांव में हुई हिंसा को लेकर भाजपा में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश भाजपा किस मुद्दे को प्रदेश स्तरीय मुद्दा बनाने की घोषणा कर दी है। दरअसल, पांवटा साहिब में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा बुलाई गई थी। संकल्प सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और पछाद विधायक रीना कश्यप भी पहुंचे थे। मगर, मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल के बखान को आयोजित यह सभा भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने के चलते आक्रोश सभा में बदल गई। बताते चलें कि किरतपुर गांव हिंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं सहित कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार और प्रशासन की इस कार्रवाई को भाजपा नेताओं ने अन्याय पूर्ण कार्यवाही बताया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दी कि अगर सरकार और प्रशासन दमनकारी नीतियों से बाज नहीं आया तो यह मुद्दा प्रदेश स्तरीय मुद्दा बनेगा। सभी नेता ने खुले मंच प्रशासन को चेताया कि आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और सांसद सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस राज्य में यदि जनता और बेटियां सुरक्षित नहीं है तो आने वाले समय में यह अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक के लिए आदमी कितना गिर सकता है वर्तमान सरकार का मुखिया इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि माजरा में जो घटना हुई है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है और प्रशासन यह नाच सरकार के संरक्षण में कर रहा है पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गलतफहमी में ना रहे यह संरक्षक अपनी सुरक्षा भी नहीं कर पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रदेश में जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो यह बात पूरे हिमाचल में जाएगी और प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले धैर्य टूटेगा तो सरकार और प्रशासन के लिए भी संकट होगा। जयराम ठाकुर ने प्रशासनीक अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारें आती जाती रहती हैं मगर यदि आपने सरकार के दबाव और प्रभाव में किसी को कुचलने का प्रयास किया और किसी की भावनाओं को कुचलना चाहा तो इसके परिणाम भगत ने होंगे आक्रोश सभा के दौरान भाजपा के सभी नेताओं ने खुला आवाहन किया यदि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात कहना अपराध है तो वह सब इसी समय गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। सभा के दौरान पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि यदि प्रशासन समय पर कार्यवाही करता तो इतना बड़ा बवाल खड़ा न होता। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि घर-घर जाएं और सरकार की दमनकारी नीतियों का अलख जगाएं।
सिरमौर , 18 जून - पांवटा साहिब में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा आक्रोश सभा में बदल गई। सभा मे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी और पछाद विधायक रीना कश्यप ने माजरा हिंसा पर सरकार और प्रशासन को जम कर घेरा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं विशाल आक्रोश रैली भी आयोजित की।
विगत दिनों माजरा थाना क्षेत्र में लड़की के कथित अपहरण और लव जिहाद मामले के बाद किरतपुर गांव में हुई हिंसा को लेकर भाजपा में आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश भाजपा किस मुद्दे को प्रदेश स्तरीय मुद्दा बनाने की घोषणा कर दी है। दरअसल, पांवटा साहिब में आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा बुलाई गई थी। संकल्प सभा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और पछाद विधायक रीना कश्यप भी पहुंचे थे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मगर, मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल के बखान को आयोजित यह सभा भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने के चलते आक्रोश सभा में बदल गई। बताते चलें कि किरतपुर गांव हिंसा के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं सहित कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार और प्रशासन की इस कार्रवाई को भाजपा नेताओं ने अन्याय पूर्ण कार्यवाही बताया।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दी कि अगर सरकार और प्रशासन दमनकारी नीतियों से बाज नहीं आया तो यह मुद्दा प्रदेश स्तरीय मुद्दा बनेगा। सभी नेता ने खुले मंच प्रशासन को चेताया कि आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और सांसद सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस राज्य में यदि जनता और बेटियां सुरक्षित नहीं है तो आने वाले समय में यह अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक के लिए आदमी कितना गिर सकता है वर्तमान सरकार का मुखिया इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि माजरा में जो घटना हुई है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है और प्रशासन यह नाच सरकार के संरक्षण में कर रहा है पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गलतफहमी में ना रहे यह संरक्षक अपनी सुरक्षा भी नहीं कर पाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री प्रदेश में जानबूझकर ऐसे हालात पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो यह बात पूरे हिमाचल में जाएगी और प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले धैर्य टूटेगा तो सरकार और प्रशासन के लिए भी संकट होगा। जयराम ठाकुर ने प्रशासनीक अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकारें आती जाती रहती हैं मगर यदि आपने सरकार के दबाव और प्रभाव में किसी को कुचलने का प्रयास किया और किसी की भावनाओं को कुचलना चाहा तो इसके परिणाम भगत ने होंगे
आक्रोश सभा के दौरान भाजपा के सभी नेताओं ने खुला आवाहन किया यदि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात कहना अपराध है तो वह सब इसी समय गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। सभा के दौरान पांवटा साहिब विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि यदि प्रशासन समय पर कार्यवाही करता तो इतना बड़ा बवाल खड़ा न होता। भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि घर-घर जाएं और सरकार की दमनकारी नीतियों का अलख जगाएं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -