- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 03 फरवरी [ विशाल सूद ] : जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत और विकास की खबर है. हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत वर्ष 2025-26 में जिले में 11 नई ग्रामीण सड़कों को मंजूरी प्रदान की गई है. इन सड़कों का निर्माण 58.07 किलोमीटर में किया जाएगा, जिस पर 8555.64 लाख रुपए (करीब 85.55 करोड़) की भारी भरकम राशि खर्च होगी. इसके साथ साथ इन सड़कों के रखरखाव के लिए 500.91 लाख और नवीनीकरण के लिए 861.37 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. जिले में पांवटा साहिब क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 5, शिलाई के लिए 2 और नाहन, पच्छाद, राजगढ़ और संगड़ाह क्षेत्रों के लिए एक-एक सड़क को मंजूरी दी गई है. लोक निर्माण विभाग नाहन वृत्त के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत जिला सिरमौर में स्वीकृत 11 नई सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. सड़कों का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को सालभर सुरक्षित और सुचारु सड़क सुविधा मिल सके. उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजनाओं के पूरा होने से दूरदराज इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जिले के विकास को नई गति मिलेगी.
सिरमौर , 03 फरवरी [ विशाल सूद ] : जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत और विकास की खबर है. हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत वर्ष 2025-26 में जिले में 11 नई ग्रामीण सड़कों को मंजूरी प्रदान की गई है. इन सड़कों का निर्माण 58.07 किलोमीटर में किया जाएगा, जिस पर 8555.64 लाख रुपए (करीब 85.55 करोड़) की भारी भरकम राशि खर्च होगी. इसके साथ साथ इन सड़कों के रखरखाव के लिए 500.91 लाख और नवीनीकरण के लिए 861.37 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है. जिले में पांवटा साहिब क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 5, शिलाई के लिए 2 और नाहन, पच्छाद, राजगढ़ और संगड़ाह क्षेत्रों के लिए एक-एक सड़क को मंजूरी दी गई है.
लोक निर्माण विभाग नाहन वृत्त के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि* प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के तहत जिला सिरमौर में स्वीकृत 11 नई सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा. सड़कों का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को सालभर सुरक्षित और सुचारु सड़क सुविधा मिल सके.
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजनाओं के पूरा होने से दूरदराज इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जिले के विकास को नई गति मिलेगी.
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -