उद्योग मंत्री ने किया नाहन में आईसीयू वेंटीलेटर का शुभारंभ
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 09 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश सरकार लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत ढांचा सुदृढ किया जा रहा है। यह उदगार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में मैसर्ज सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित चिकित्सा उपकरण/मशीनरी जिसमें आईसीयू वेंटीलेटर की स्थापना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों जिनमें नाहन, चम्बा, हमीरपुर तथा नेरचौक में नए विषयों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च तकनीक से युक्त स्टेट ऑफ द आर्ट आईसीयू स्थापित किए जाएगें।
सिरमौर , 09 जनवरी [ विशाल सूद ] ! प्रदेश सरकार लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत ढांचा सुदृढ किया जा रहा है। यह उदगार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में मैसर्ज सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित चिकित्सा उपकरण/मशीनरी जिसमें आईसीयू वेंटीलेटर की स्थापना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों जिनमें नाहन, चम्बा, हमीरपुर तथा नेरचौक में नए विषयों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रम आरम्भ किए जाएंगे जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च तकनीक से युक्त स्टेट ऑफ द आर्ट आईसीयू स्थापित किए जाएगें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -