- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 21 जनवरी [ के एस प्रेमी ] ! कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुरजीत भरमौरी पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र भरमौर पहुंचे। इस अवसर पर त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र आगमन पर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। मनरेगा महासंग्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा उपेक्षित किए जाने की बात रखते हुए अपनी पीड़ा जिला अध्यक्ष के समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट करने का सुझाव दिया और कहा कि कांग्रेस की एकता से ही भविष्य में सत्ता में बने रहना संभव है। इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही उनकी समस्याओं और दुख-दर्द से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा में दिहाड़ी लगाने वाले एक श्रमिक के बेटे को कांग्रेस आलाकमान ने जिले की कमान सौंपी है, जो केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करने वाला कोई भी आम कार्यकर्ता बड़े पद तक पहुंच सकता है। जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलावों पर भी चिंता जताई और कहा कि यह प्रदेश के साथ अन्याय है तथा केंद्र सरकार प्रदेश हितों के खिलाफ कार्य कर रही है।
चम्बा , 21 जनवरी [ के एस प्रेमी ] ! कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुरजीत भरमौरी पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र भरमौर पहुंचे। इस अवसर पर त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र आगमन पर उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
मनरेगा महासंग्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा उपेक्षित किए जाने की बात रखते हुए अपनी पीड़ा जिला अध्यक्ष के समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट करने का सुझाव दिया और कहा कि कांग्रेस की एकता से ही भविष्य में सत्ता में बने रहना संभव है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही उनकी समस्याओं और दुख-दर्द से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा में दिहाड़ी लगाने वाले एक श्रमिक के बेटे को कांग्रेस आलाकमान ने जिले की कमान सौंपी है, जो केवल कांग्रेस पार्टी में ही संभव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करने वाला कोई भी आम कार्यकर्ता बड़े पद तक पहुंच सकता है। जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलावों पर भी चिंता जताई और कहा कि यह प्रदेश के साथ अन्याय है तथा केंद्र सरकार प्रदेश हितों के खिलाफ कार्य कर रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -