- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 24 अक्टूबर [ विशाल सूद ] - भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत में उबाल देखने के लिए मिल रहा है। सुधीर शर्मा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को कार्टून कहने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए। सरकार को भी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उनपर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मोहतरमा’ यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती है, वह बेलगाम है। यह देवभूमि है हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रहार करके किसी को कोई लाभ नहीं मिलता।
शिमला , 24 अक्टूबर [ विशाल सूद ] - भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत में उबाल देखने के लिए मिल रहा है। सुधीर शर्मा के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को कार्टून कहने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए। सरकार को भी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उनपर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मोहतरमा’ यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती है, वह बेलगाम है। यह देवभूमि है हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रहार करके किसी को कोई लाभ नहीं मिलता।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -