समापन समारोह के अवसर पर बिलासपुर के प्राचीन नाहर सिंह मंदिर से मेन मार्केट होते हुए लुहणु तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा गोविंद सागर झील में किया गया मूर्ति विसर्जन
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 12 अक्टूबर ! बिलासपुर में शनिवार को बाबा नाहर सिंह मदिर में चल रहे दस दिवसीय शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव का विधिवत रूप से गोविंद सागर झील में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ संपन हुआ। यहां पर सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक मां दुर्गा की महादशमी विहीत पूजा संपन्न हुई। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाने के बाद उनकी आरती की गई। दोपहर डेढ़ बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा मां सरस्वतीए मां लक्ष्मी भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। जो बाबा नाहर नाहर सिंह मंदिर परिसर से आरंभ होकर शहर के बीच से गुजर कर यह यात्रा गोविंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान में समाप्त हुई। मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली भी खेली। मां दुर्गा की इस दसवीं विहित पूजा व विसर्जन यात्रा में विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ मल्लिका नड्डा विधायक जीत राम कटवाल व विधायक त्रिलोक जाम्वालए प्रोण् जगत भूषण नड्डाए चेतना महासचिव हरीश नड्डाए बिलासपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित सहित सैंकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा सायं साढे चार बजे गोविंद सागर झील के किनारे लुहणू घाट पहुंची। जहां से 21 मोटर बोटों के माध्यम से इन मुर्तियों को श्रद्धालुओं द्वारा गोविंद सागर झील के मध्य में लेकर इनका विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सारा वातावरण मां के जयकारों से गूंज उठा।
बिलासपुर , 12 अक्टूबर ! बिलासपुर में शनिवार को बाबा नाहर सिंह मदिर में चल रहे दस दिवसीय शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव का विधिवत रूप से गोविंद सागर झील में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ संपन हुआ। यहां पर सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक मां दुर्गा की महादशमी विहीत पूजा संपन्न हुई।
मंदिर में हवन यज्ञ के बाद माता को भोग लगाने के बाद उनकी आरती की गई। दोपहर डेढ़ बजे मंदिर में स्थापित कलशों सहित मां दुर्गा मां सरस्वतीए मां लक्ष्मी भगवान गणेश व भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों की विदाई के रूप में विसर्जन यात्रा आरंभ हुई। जो बाबा नाहर नाहर सिंह मंदिर परिसर से आरंभ होकर शहर के बीच से गुजर कर यह यात्रा गोविंद सागर झील किनारे लुहणू मैदान में समाप्त हुई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मां दुर्गा की विदाई यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने धौलरा मंदिर में जमकर होली भी खेली। मां दुर्गा की इस दसवीं विहित पूजा व विसर्जन यात्रा में विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ मल्लिका नड्डा विधायक जीत राम कटवाल व विधायक त्रिलोक जाम्वालए प्रोण् जगत भूषण नड्डाए चेतना महासचिव हरीश नड्डाए बिलासपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पंडित भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित सहित सैंकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया।
यह शोभायात्रा सायं साढे चार बजे गोविंद सागर झील के किनारे लुहणू घाट पहुंची। जहां से 21 मोटर बोटों के माध्यम से इन मुर्तियों को श्रद्धालुओं द्वारा गोविंद सागर झील के मध्य में लेकर इनका विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सारा वातावरण मां के जयकारों से गूंज उठा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -