- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 26 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर के आसमान में आज फिर रोमांच, जोश और गर्व का नज़ारा देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने एयर शो के दूसरे दिन भी अपनी दमदार और दिल थाम देने वाली प्रस्तुति से हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। आज ठीक 10 बजकर 55 मिनट पर 9 हॉक जेट विमानों ने एक साथ उड़ान भरते ही पूरे आसमान को रोमांच से भर दिया। कभी तीर जैसी रफ्तार… कभी हीरे जैसी फॉर्मेशन… तो कभी बेहद करीब से गुजरते जेट विमानों के करतबों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेज रफ्तार, 90 डिग्री एंगल पर उड़ान, 360 डिग्री रोल और बेहतरीन तालमेल के साथ पायलटों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। करीब 25 मिनट तक चले इस एयर शो में दर्शक एकटक आसमान की ओर देखते रहे और हर करतब पर उत्साह चरम पर दिखाई दिया। इस दौरान सैनिक स्कूल सुजानपुर के मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। एयर शो के दौरान शहीद फ्लाइंग कमांडर मनोज रावल को विशेष श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिसने इस आयोजन को और भी भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन रचना जोशी, जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आम जनता इस भव्य आयोजन की साक्षी बनी। सुजानपुर ही नहीं, बल्कि हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी सहित कई जिलों से लोग इस अद्भुत एयर शो को देखने पहुंचे। साफ है…सुजानपुर का यह एयर शो सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, गर्व और रोमांच का ऐसा संगम बना…जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
हमीरपुर , 26 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर के आसमान में आज फिर रोमांच, जोश और गर्व का नज़ारा देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने एयर शो के दूसरे दिन भी अपनी दमदार और दिल थाम देने वाली प्रस्तुति से हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया।
आज ठीक 10 बजकर 55 मिनट पर 9 हॉक जेट विमानों ने एक साथ उड़ान भरते ही पूरे आसमान को रोमांच से भर दिया। कभी तीर जैसी रफ्तार… कभी हीरे जैसी फॉर्मेशन… तो कभी बेहद करीब से गुजरते जेट विमानों के करतबों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
तेज रफ्तार, 90 डिग्री एंगल पर उड़ान, 360 डिग्री रोल और बेहतरीन तालमेल के साथ पायलटों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा।
करीब 25 मिनट तक चले इस एयर शो में दर्शक एकटक आसमान की ओर देखते रहे और हर करतब पर उत्साह चरम पर दिखाई दिया। इस दौरान सैनिक स्कूल सुजानपुर के मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
एयर शो के दौरान शहीद फ्लाइंग कमांडर मनोज रावल को विशेष श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिसने इस आयोजन को और भी भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल कैप्टन रचना जोशी, जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आम जनता इस भव्य आयोजन की साक्षी बनी।
सुजानपुर ही नहीं, बल्कि हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी सहित कई जिलों से लोग इस अद्भुत एयर शो को देखने पहुंचे। साफ है…सुजानपुर का यह एयर शो सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, गर्व और रोमांच का ऐसा संगम बना…जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -