- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सोलन , 26 मार्च [ विशाल सूद ] : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुष गुप्ता ने आज एक प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने बिजली की दरों में की गई '01 पैसे' प्रति यूनिट की कटौती को प्रदेश की जनता के साथ एक भद्दा मजाक और कांग्रेस की 'रेवड़ी राजनीति' का असली चेहरा करार दिया है। अरुष गुप्ता ने व्यंग्यात्मक लहज़े में कहा कि सुक्खू सरकार की दरियादिली देखकर आज प्रदेश का हर उपभोक्ता भावुक है। सरकार ने एक पैसा घटाकर जनता पर इतना बड़ा 'एहसान' किया है कि शायद लोग अब समझ नहीं पा रहे हैं कि इस बचत से वे शिमला में ज़मीन खरीदें या कोई नया उद्योग शुरू करें। 30 पैसे का हक मारा, 1 पैसा थमाया: अरुष गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) से मिलने वाली निशुल्क बिजली को स्वयं बेचने के बजाय बिजली बोर्ड को देती, तो आज प्रदेश की जनता को 30 पैसे प्रति यूनिट की वास्तविक राहत मिलती। लेकिन सरकार ने अपनी तिजोरी भरने के लिए जनता की जेब पर डाका डाला और सांत्वना के तौर पर 1 पैसा थमा दिया। महंगाई का नया 'हिमाचली मॉडल': उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली बोर्ड का घाटा और खर्चा बढ़ता जा रहा है और सरकार समाधान खोजने के बजाय केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर उद्योगों तक, 1 पैसे की यह 'महा-कटौती' केवल अखबारों की सुर्ख़ियाँ बटोरने का एक नाकाम प्रयास है। ठगने की कला में माहिर कांग्रेस: भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि 300 यूनिट निशुल्क बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस आज एक-एक पैसे के लिए जनता को तरसा रही है। यह सरकार 'देने' के नाम पर 'छीनने' की विशेषज्ञ बन चुकी है। निशुल्क बिजली की आशा लगाए बैठी जनता को अब 1 पैसे की इस 'ऐतिहासिक' कटौती के लिए सरकार का धन्यवाद करने हेतु सड़कों पर उतरना चाहिए। अरुष गुप्ता ने अंत में कहा कि भाजपा इस जनविरोधी नीति का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि सरकार यह ड्रामा बंद करे और SJVN से मिलने वाली बिजली का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को देकर वास्तविक राहत प्रदान करे, न कि 1 पैसे का झुनझुना पकड़ाए।
सोलन , 26 मार्च [ विशाल सूद ] : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुष गुप्ता ने आज एक प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने बिजली की दरों में की गई '01 पैसे' प्रति यूनिट की कटौती को प्रदेश की जनता के साथ एक भद्दा मजाक और कांग्रेस की 'रेवड़ी राजनीति' का असली चेहरा करार दिया है।
अरुष गुप्ता ने व्यंग्यात्मक लहज़े में कहा कि सुक्खू सरकार की दरियादिली देखकर आज प्रदेश का हर उपभोक्ता भावुक है। सरकार ने एक पैसा घटाकर जनता पर इतना बड़ा 'एहसान' किया है कि शायद लोग अब समझ नहीं पा रहे हैं कि इस बचत से वे शिमला में ज़मीन खरीदें या कोई नया उद्योग शुरू करें।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
30 पैसे का हक मारा, 1 पैसा थमाया: अरुष गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) से मिलने वाली निशुल्क बिजली को स्वयं बेचने के बजाय बिजली बोर्ड को देती, तो आज प्रदेश की जनता को 30 पैसे प्रति यूनिट की वास्तविक राहत मिलती। लेकिन सरकार ने अपनी तिजोरी भरने के लिए जनता की जेब पर डाका डाला और सांत्वना के तौर पर 1 पैसा थमा दिया।
महंगाई का नया 'हिमाचली मॉडल': उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली बोर्ड का घाटा और खर्चा बढ़ता जा रहा है और सरकार समाधान खोजने के बजाय केवल आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है। घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर उद्योगों तक, 1 पैसे की यह 'महा-कटौती' केवल अखबारों की सुर्ख़ियाँ बटोरने का एक नाकाम प्रयास है।
ठगने की कला में माहिर कांग्रेस: भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि 300 यूनिट निशुल्क बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस आज एक-एक पैसे के लिए जनता को तरसा रही है। यह सरकार 'देने' के नाम पर 'छीनने' की विशेषज्ञ बन चुकी है। निशुल्क बिजली की आशा लगाए बैठी जनता को अब 1 पैसे की इस 'ऐतिहासिक' कटौती के लिए सरकार का धन्यवाद करने हेतु सड़कों पर उतरना चाहिए।
अरुष गुप्ता ने अंत में कहा कि भाजपा इस जनविरोधी नीति का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने मांग की कि सरकार यह ड्रामा बंद करे और SJVN से मिलने वाली बिजली का लाभ सीधे उपभोक्ताओं को देकर वास्तविक राहत प्रदान करे, न कि 1 पैसे का झुनझुना पकड़ाए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -