- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 15 मार्च [ शिवानी ] ! चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला के समीप रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार कार पंगोला के पास अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी सड़क से कुछ ही दूरी पर जाकर पहाड़ी में अटक गई। यदि कार थोड़ा और नीचे चली जाती, तो वहां गहरी खाई होने के कारण बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। कार में 2 लोग सवार थे। घटना होते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
चम्बा , 15 मार्च [ शिवानी ] ! चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला के समीप रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार कार पंगोला के पास अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी सड़क से कुछ ही दूरी पर जाकर पहाड़ी में अटक गई। यदि कार थोड़ा और नीचे चली जाती, तो वहां गहरी खाई होने के कारण बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है। कार में 2 लोग सवार थे। घटना होते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -