- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 14 मार्च [ विशाल सूद ] ! हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को शिमला में ठहराया है। पार्टी के कुल 31 विधायकों को शिमला से लगभग 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में रखा गया है। विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी विधायकों को पुलिस निगरानी में रखा गया है तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।हिमाचल सरकार की ओर से इन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई है। शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ट्विन टावर होटल पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। बैठक के बाद वह वापस शिमला लौट गए। मुलाकात के बाद तकरीबन 2 बज कर 10 मिनट पर हरियाणा के कांग्रेस विधायक पर्यटन स्थल चायल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक ये सभी विधायको को वापिस कुफरो लाया जा सकता या इन्हें चायल भी ठहराया जा सकता है। ये सभी विधायक दो टेंपो ट्रैवलर और करीब 10 अन्य वाहनों के काफिले में सुरक्षा के बीच शिमला पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान के निर्देश पर विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिए हिमाचल लाया गया है और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। 16 मार्च को सभी विधायक मतदान के लिए सीधे ही हरियाणा विधानसभा परिसर पहुंचेगें। और उसके बाद विधानसभा सत्र में भी भाग लेंगे।कांग्रेस आलाकमान को डर है कि वह किसी के सम्पर्क में ना आएं इसलिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा है।
शिमला , 14 मार्च [ विशाल सूद ] ! हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों को शिमला में ठहराया है। पार्टी के कुल 31 विधायकों को शिमला से लगभग 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित ट्विन टावर होटल में रखा गया है।
विधायकों के ठहरने वाले होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी विधायकों को पुलिस निगरानी में रखा गया है तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।हिमाचल सरकार की ओर से इन्हें कड़ी सुरक्षा दी गई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ट्विन टावर होटल पहुंचे और हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। बैठक के बाद वह वापस शिमला लौट गए।
मुलाकात के बाद तकरीबन 2 बज कर 10 मिनट पर हरियाणा के कांग्रेस विधायक पर्यटन स्थल चायल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक ये सभी विधायको को वापिस कुफरो लाया जा सकता या इन्हें चायल भी ठहराया जा सकता है।
ये सभी विधायक दो टेंपो ट्रैवलर और करीब 10 अन्य वाहनों के काफिले में सुरक्षा के बीच शिमला पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान के निर्देश पर विधायकों को टूट-फूट से बचाने के लिए हिमाचल लाया गया है और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।
16 मार्च को सभी विधायक मतदान के लिए सीधे ही हरियाणा विधानसभा परिसर पहुंचेगें। और उसके बाद विधानसभा सत्र में भी भाग लेंगे।कांग्रेस आलाकमान को डर है कि वह किसी के सम्पर्क में ना आएं इसलिए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -