पुरली पंचायत में जनसंवाद के दौरान किया ऐलान, PMGSY के तहत दो नई सड़कों के निर्माण की भी घोषणा; अधिकतर जनसमस्याओं का मौके पर समाधान।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
हमीरपुर , 15 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ग्राम पंचायत जोल प्लाही के गांव काछ तथा ग्राम पंचायत पुरली के गांव गाहरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांववासियों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसंवाद उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। विधायक ने बताया कि जोल प्लाही पंचायत के काछ गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की गई थी, जिसके लिए 3 लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही जारी कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भवन निर्माण के लिए जितनी भी अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी, उसे भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पुरली पंचायत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत दो नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो पुरली पंचायत के अंतर्गत ही बनेंगी।उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति झूठे वादों या लोगों को लटकाने-फसाने की नहीं है, बल्कि विकास और सच्चे काम की राजनीति है। पूरे विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।कार्यक्रम के अंत में विधायक ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
हमीरपुर , 15 मार्च [ बिंदिया ठाकुर ] ! सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ग्राम पंचायत जोल प्लाही के गांव काछ तथा ग्राम पंचायत पुरली के गांव गाहरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गांववासियों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसंवाद उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
विधायक ने बताया कि जोल प्लाही पंचायत के काछ गांव के लोगों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की गई थी, जिसके लिए 3 लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही जारी कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भवन निर्माण के लिए जितनी भी अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी, उसे भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुरली पंचायत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत दो नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जो पुरली पंचायत के अंतर्गत ही बनेंगी।उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति झूठे वादों या लोगों को लटकाने-फसाने की नहीं है, बल्कि विकास और सच्चे काम की राजनीति है।
पूरे विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।कार्यक्रम के अंत में विधायक ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -