- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 15 मार्च [ शिवानी ] ! जिला मुख्यालय के सुंदरीकरण और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर आज स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी चम्बा, डीसी चम्बा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद के अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने ऐतिहासिक चौगान मैदान के सौंदर्यकरण, पुलिस ग्राउंड चम्बा, पुराने बस अड्डे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था, चंबा हेलीपैड पर हेली टैक्सी सेवा के लिए निर्माण कार्य, हरदासपुर चौक पर चिल्ड्रन पार्क, पक्का टाला में रास्तों पर इंटरलॉक टाइल्स लगाने और डिग्री कॉलेज चंबा में प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में इन सभी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बताया गया कि इन सभी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसे विधायक नीरज नैयर के प्रयासों से सरकार से मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के शुरू होने से जहां आम लोगों में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
चम्बा , 15 मार्च [ शिवानी ] ! जिला मुख्यालय के सुंदरीकरण और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर आज स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी चम्बा, डीसी चम्बा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद के अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने ऐतिहासिक चौगान मैदान के सौंदर्यकरण, पुलिस ग्राउंड चम्बा, पुराने बस अड्डे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था, चंबा हेलीपैड पर हेली टैक्सी सेवा के लिए निर्माण कार्य, हरदासपुर चौक पर चिल्ड्रन पार्क, पक्का टाला में रास्तों पर इंटरलॉक टाइल्स लगाने और डिग्री कॉलेज चंबा में प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में इन सभी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बताया गया कि इन सभी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसे विधायक नीरज नैयर के प्रयासों से सरकार से मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के शुरू होने से जहां आम लोगों में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -