- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 26 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने 27 मार्च 1964 को जन्मे हि0प्र0 के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके 63वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक नेक दिल इन्सान, परिश्रमी राजनेता तथा कुशल प्रशासक हैं। पठानियां ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए इस प्रदेश को उत्तम तथा उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हि0प्र0 को एक स्वावलम्बी, उत्तम तथा आत्म निर्भर राज्य की दिशा में आगे ले जाने में तत्पर है। पठानियां ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समृद्व तथा सुखद जीवन की कामना करते हुए उनकी दीर्घायू की कामना की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -