Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !
  • मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !
  • शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !
  • शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !
  • शिमला ! भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय उद्योग और कृषि निर्यात को बड़ा लाभ — विपिन सिंह परमार !
  • शिमला ! “आरडीजी बंद होना नई बात नहीं, वर्षों पहले तय था — सरकार ने समय रहते योजना क्यों नहीं बनाई?” — प्रो. प्रेम कुमार धूमल !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • हमीरपुर ! डी.ए.वी. आलमपुर में मनाया गया विदाई समारोह !
  • हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !
  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित !
  • हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !
  • भरमौर ! भरमौर के ऐतिहासिक 84  प्रांगण में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव !
  • शिमला ! आरडीजी बंद होने पर राजनीतिक लड़ाई के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी सुक्खू सरकार !
  • सिरमौर ! उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित !
  • शिमला ! टूरिज्म, एमएसएमई,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्टार्टअप,आदि कई योजनाओं से हिमाचल को मिला है बड़ा लाभ !
  • चम्बा ! देर रात एनएचपीसी कॉलोनी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुक्सान !
  • सोलन ! पार्किंग में मिला युवक का श#व, जांच में जुटी पुलिस !
और अधिक खबरें

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
होम Khabar Himachal Seऊना  ! उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर  ! 
  • खबर हिमाचल से

ऊना  ! उपमुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर  ! 

!!"बोले...सरकार आलू आधारित आर्थिकी के लिए बनाएगी मजबूत व्यवस्था"!!

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - September 14, 2024 @ 09:05 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

ऊना, 14 सितंबर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हिमाचल में सेब आधारित आर्थिकी को सफलता मिली है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित आर्थिकी के लिए भी संभावनाएं हैं। शनिवार को ऊना जिले के हरोली के पूबोवाल गांव में आयोजित 75वें वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं और यहां आलू की बंपर पैदावार होती है। सरकार मजबूत व्यवस्था बना कर आलू आधारित आर्थिकी तंत्र विकसित करने का काम करेगी। उन्होंने हरोली के बीत क्षेत्र में किसानों के खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।तालाबों को समतल बनाने की नहीं मिलेगी अनुमतिउपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तालाबों की रिर्चाजिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। 2 करोड़ से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर लगेगा भव्य फाउंटेन मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 करोड़ रुपये खर्च करके पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। तालाब के पानी की साफ सफाई और गांव की जल निकासी का शोधन करके पानी तालाब में डालने की व्यवस्था के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे एक ऐसे मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों के लिए सैर करने, मनोरंजन और बच्चों के लिए खेल के इंतजाम हों। यहां चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर एक भव्य फाउंटेन भी लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूबोवाल तालाब के साथ के क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए।बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की सिंचाई योजना उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये ये बीत क्षेत्र में सिंचाई योजना-2 बनाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-1 के जरिए सिंचाई सुविधा के स्तरोन्नयन का काम किया गया है। दूसरी योजना बनने से यहां हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बीत क्षेत्र में पत्थरीली जमीन होने के कारण सब्जियों की पैदावार न के बराबर थी। लेकिन अब बेहतर सिंचाई सुविधा के चलते यहां किसान हर तरह की सब्जियों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं।हरोली में खुलेगा बस डिपो सड़कों-पुलों के निर्माण-विस्तार पर खर्चे जा रहे 70 करोड़उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा। इनमें पंडोगा बैरियर से पंजावर तक की 9 किलोमीटर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11.10 करोड़ रुपये, पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर भदसाली से बढेड़ा सड़क के कार्य पर 12.25 करोड़, पंजावर-बाथड़ी से सलोह-बढेड़ा के साढे 8 किलोमीटर रोड़ पर 9.46 करोड़, हरोली से पालकवाह तक की 5 किलो सड़क पर 6.50 करोड़, नंगल खुर्द-चांदपुर की साढ़े 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.05 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके अलावा चांदपुर खड्ड पर करीब 4.87 करोड़ और हरोली खड्ड पर 5.75 करोड़ रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए नाबार्ड में 2 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें लिंक रोड़ श्री गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब और लिंक रोड़ मेन रोड़ से बाबा भरथरी मंदिर तथा किन्नू मुहल्ला पंजुआणा-बालीवाल सड़क पर 4 करोड रुपये और लिंक रोड़ गोंदपुर बैहली से बाथी गुरपलाह पर 11.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं लोगउपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे नाम की प्लेटें लगवाने में विश्वास नहीं रखते। लोग प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं। हरोलीवासी गवाह हैं कि जो विकास के काम यहां हुए हैं वे एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर चाहे कोई भी नाम लगा दे, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। हरोली-रामपुर के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर बीजेपी ने भी अपनी नाम की प्लेट लगाई है, लेकिन जब भी इस पुल की चर्चा होगी, लोग उन्हें ही याद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, हमने किफायती और शानदार काम करते हुए 32 करोड़ रुपये में पुल बना दिया, सरकार कोे 20 करोड़ की बचत कराई।हरोली अस्पताल में और उन्नत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ करने का काम किया गया है। हरोली अस्पताल को 50 से 100 बिस्तर का करने के साथ ही वहां 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं । अस्पताल में जल्द ही 6 और डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।बच्चों के जन्म पर लगाएं पौधा उपमुख्यमंत्री ने बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के साथ वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। इस मौके डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों और गणमान्य जनों ने भी पौधे रोपे। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पौधारोपण को अपने जीवन से जोड़ने की अपील की। बच्चे के जन्म पर पौधा लगाएं, जब वे स्कूल में दाखिल हों तब भी उनके नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के साथ जुड़ाव और प्रकृति से अपनापन होगा।  इस मौके उपायुक्त जतिन लाल ने अपने संबोधन में लोगों से पौधारोपण की अहमियत समझने तथा अपना दायित्व पहचानने की अपील की। उन्होंने इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने और सभी से इसमें भागीदारी निभाने का आग्रह किया।   इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट निशांत मंढोत्रा ने कहा कि वन महोत्सव हमें वनों और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में पौधारोपण मुहिम में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को स्कूलों, स्वयं सहायता समूह और पंचायतों के माध्यम से 1 लाख 5 हजार पौधे वितरित किए गए हैं। डीएफओ सुशील राणा ने पौधारोपण मुहिम के तहत ऊना जिले में किए प्रयासों की जानकारी दी।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डेरा बाबा श्रीचंद जी के बाबा संतोष दास बिट्टू ने भी वन महोत्सव के अवसर पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी पर बल दिया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म चंद चौधरी, हरोली कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष यशपाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।.

ऊना, 14 सितंबर, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आलू आधारित आर्थिकी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हिमाचल में सेब आधारित आर्थिकी को सफलता मिली है, उसी तरह ऊना में आलू आधारित आर्थिकी के लिए भी संभावनाएं हैं।

शनिवार को ऊना जिले के हरोली के पूबोवाल गांव में आयोजित 75वें वन महोत्सव के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना के किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं और यहां आलू की बंपर पैदावार होती है। सरकार मजबूत व्यवस्था बना कर आलू आधारित आर्थिकी तंत्र विकसित करने का काम करेगी।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने हरोली के बीत क्षेत्र में किसानों के खेतों की संपूर्ण बाड़बंदी की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।
तालाबों को समतल बनाने की नहीं मिलेगी अनुमति
उपमुख्यमंत्री ने प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरोली विस में तालाबों की रिर्चाजिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

2 करोड़ से होगा तालाब का सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर लगेगा भव्य फाउंटेन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 करोड़ रुपये खर्च करके पूबोवाल तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। तालाब के पानी की साफ सफाई और गांव की जल निकासी का शोधन करके पानी तालाब में डालने की व्यवस्था के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे एक ऐसे मनोरम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों के लिए सैर करने, मनोरंजन और बच्चों के लिए खेल के इंतजाम हों। यहां चंडीगढ़ के 17 सेक्टर की तर्ज पर एक भव्य फाउंटेन भी लगाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पूबोवाल तालाब के साथ के क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए।
बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की सिंचाई योजना

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 75 करोड़ रुपये ये बीत क्षेत्र में सिंचाई योजना-2 बनाने का काम किया जा रहा है। इससे पहले बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-1 के जरिए सिंचाई सुविधा के स्तरोन्नयन का काम किया गया है। दूसरी योजना बनने से यहां हर खेत को पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब बीत क्षेत्र में पत्थरीली जमीन होने के कारण सब्जियों की पैदावार न के बराबर थी। लेकिन अब बेहतर सिंचाई सुविधा के चलते यहां किसान हर तरह की सब्जियों की खेती कर लाभान्वित हो रहे हैं।
हरोली में खुलेगा बस डिपो

सड़कों-पुलों के निर्माण-विस्तार पर खर्चे जा रहे 70 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हरोली में बस डिपो खोला जाएगा। इसके अलावा हरोली में नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा में विभिन्न सड़कों के सुधार और विस्तार कार्य तथा पुलों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह परियोजनाएं क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे लोगों को सीधा लाभ होगा।

इनमें पंडोगा बैरियर से पंजावर तक की 9 किलोमीटर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11.10 करोड़ रुपये, पंजावर-बाथड़ी रोड़ पर भदसाली से बढेड़ा सड़क के कार्य पर 12.25 करोड़, पंजावर-बाथड़ी से सलोह-बढेड़ा के साढे 8 किलोमीटर रोड़ पर 9.46 करोड़, हरोली से पालकवाह तक की 5 किलो सड़क पर 6.50 करोड़, नंगल खुर्द-चांदपुर की साढ़े 5 किलोमीटर लंबी सड़क पर 6.05 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। इसके अलावा चांदपुर खड्ड पर करीब 4.87 करोड़ और हरोली खड्ड पर 5.75 करोड़ रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए नाबार्ड में 2 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें लिंक रोड़ श्री गिड़गिड़ासाहब से टाहलीसाहब और लिंक रोड़ मेन रोड़ से बाबा भरथरी मंदिर तथा किन्नू मुहल्ला पंजुआणा-बालीवाल सड़क पर 4 करोड रुपये और लिंक रोड़ गोंदपुर बैहली से बाथी गुरपलाह पर 11.77 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं लोग
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे नाम की प्लेटें लगवाने में विश्वास नहीं रखते। लोग प्लेटों पर नाम से नहीं बल्कि काम से याद रखते हैं। हरोलीवासी गवाह हैं कि जो विकास के काम यहां हुए हैं वे एक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं पर चाहे कोई भी नाम लगा दे, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। हरोली-रामपुर के बीच बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर बीजेपी ने भी अपनी नाम की प्लेट लगाई है, लेकिन जब भी इस पुल की चर्चा होगी, लोग उन्हें ही याद करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, हमने किफायती और शानदार काम करते हुए 32 करोड़ रुपये में पुल बना दिया, सरकार कोे 20 करोड़ की बचत कराई।
हरोली अस्पताल में और उन्नत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ करने का काम किया गया है। हरोली अस्पताल को 50 से 100 बिस्तर का करने के साथ ही वहां 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं । अस्पताल में जल्द ही 6 और डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी।
बच्चों के जन्म पर लगाएं पौधा

उपमुख्यमंत्री ने बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के साथ वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया। इस मौके डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों और गणमान्य जनों ने भी पौधे रोपे।

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पौधारोपण को अपने जीवन से जोड़ने की अपील की। बच्चे के जन्म पर पौधा लगाएं, जब वे स्कूल में दाखिल हों तब भी उनके नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के साथ जुड़ाव और प्रकृति से अपनापन होगा।  
इस मौके उपायुक्त जतिन लाल ने अपने संबोधन में लोगों से पौधारोपण की अहमियत समझने तथा अपना दायित्व पहचानने की अपील की। उन्होंने इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने और सभी से इसमें भागीदारी निभाने का आग्रह किया।  

इस अवसर पर कंजर्वेटर फॉरेस्ट निशांत मंढोत्रा ने कहा कि वन महोत्सव हमें वनों और प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में पौधारोपण मुहिम में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को स्कूलों, स्वयं सहायता समूह और पंचायतों के माध्यम से 1 लाख 5 हजार पौधे वितरित किए गए हैं।

डीएफओ सुशील राणा ने पौधारोपण मुहिम के तहत ऊना जिले में किए प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डेरा बाबा श्रीचंद जी के बाबा संतोष दास बिट्टू ने भी वन महोत्सव के अवसर पर अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म चंद चौधरी, हरोली कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष यशपाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
.

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! हिमाचल में हर कोई सड़कों पर, बिजली, सड़क और पानी के सब काम ठप : पीएम !
पिछला लेख शिमला  ! केजरीवाल जेल वाला सीएम, अब बेल वाला सीएम हो गया है : महाजन  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! 20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल: मुकेश रेपसवाल !

February 9, 2026 @ 06:45 pm

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

February 9, 2026 @ 09:30 pm

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! चौगान में क्रिकेट का महासंग्राम, नशे पर सीधा प्रहार — पटलांदर बनी चैंपियन, युवाओं ने दिया “खेलेगा युवा, भागेगा नशा” का संदेश !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सुक्खू सरकार ने हिमाचल को कंगाली के कगार पर पहुंचाया : राजेंद्र राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

विशाल सूद-February 9, 2026 @ 09:30 pm

0
मंडी , 09 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी जिला के नए एसपी विनोद कुमार का कहना है कि वे

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

February 9, 2026 @ 09:09 pm

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

February 9, 2026 @ 08:11 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm

हमीरपुर ! आरडी परेड से लौटी रूचि ठाकुर का सुजानपुर, महाविद्यालय में भव्य सम्मान, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की सादगी ने जीता दिल !

February 9, 2026 @ 08:04 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! अपराधियों को बेल नहीं जेल मिले, इसके लिए स्पेशल सेल बनाएगी मंडी जिला पुलिस !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! एसपी गौरव सिंह ने संभाला कार्यभार, नशा तस्करों को जारी की चेतावनी, कहा - नशा कारोबार से अर्जित संपतियों को करेंगे सीज !

खबर हिमाचल से

शिमला ! पर्यटन विकास परियोजनाओं पर व्यय किए जा रहे हैं 2350 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !