- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर, 04 फरवरी ! जिला बिलासपुर की कुल 175 ग्राम पंचायतों में से 173 ग्राम पंचायतों, जिसमें पंचायत समिति सदर, घुमारवीं, झण्डुता, श्री नैना देवी जी तथा जिला परिषद बिलासपुर के सभी निर्वाचन क्षेत्र शामिल है की निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इन 173 ग्राम पंचायतों में कुल 3,13,888 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,57,692 पुरुष तथा 1,56,196 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1129 ग्राम पंचायत वार्ड, 97 पंचायत समिति वार्ड तथा 14 जिला परिषद वार्ड निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बाडनू-दिगथली तथा ग्राम पंचायत सुई-सुरहाड का पुनर्गठन कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इन दोनों ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के अंतर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1129 ग्राम पंचायत वार्ड, 97 पंचायत समिति वार्ड तथा 14 जिला परिषद वार्ड निर्धारित हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बाडनू-दिगथली तथा ग्राम पंचायत सुई-सुरहाड का पुनर्गठन कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। इन दोनों ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन पुनर्गठन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -