नाहन में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी फोड़कर व् मिठाई बाँट कर मनाई खुशियां। डॉ परमार के बाद सिरमौर से प्रदेश अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ी बात : अजय सोलंकी ,विधायक
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
सिरमौर , 24 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है सिरमौर के श्री रेणुकाजी से तीन बार के विधायक व् वर्तमान में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की सूचना से सिरमौर में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है और खासकर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में आज रेणुकाजी कांग्रेस मंडल ने नाहन के कांग्रेस भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमे पूर्व मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बतायाकि यह पल बहुत ऐतिहासिक हैकि डॉ यशवंत सिंह परमार के बाद रेणुकाजी से इतनी नदी जिम्मेदारी मिली है यह एक अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। विनय एक युवा सोच वाले युवा नेता हैं जिससे कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहाकि वरिष्ठ व् अनुभवी नेता विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेश बनाने से जिला सहित प्रदेश में कांग्रेस संगठित और मजबूत होगी। हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार के बाद सिरमौर को यह पद मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। विनय कुमार ने प्रदेश सरकार में अनेक अहम पदों पर कार्य किया है और अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा।
सिरमौर , 24 नवंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है सिरमौर के श्री रेणुकाजी से तीन बार के विधायक व् वर्तमान में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने की सूचना से सिरमौर में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है और खासकर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इसी उपलक्ष्य में आज रेणुकाजी कांग्रेस मंडल ने नाहन के कांग्रेस भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमे पूर्व मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बतायाकि यह पल बहुत ऐतिहासिक हैकि डॉ यशवंत सिंह परमार के बाद रेणुकाजी से इतनी नदी जिम्मेदारी मिली है यह एक अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। विनय एक युवा सोच वाले युवा नेता हैं जिससे कांग्रेस संगठन मजबूत होगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहाकि वरिष्ठ व् अनुभवी नेता विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेश बनाने से जिला सहित प्रदेश में कांग्रेस संगठित और मजबूत होगी। हिमाचल निर्माता डॉ वाई एस परमार के बाद सिरमौर को यह पद मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। विनय कुमार ने प्रदेश सरकार में अनेक अहम पदों पर कार्य किया है और अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -