
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 03 अक्टूबर ! प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसके द्वारा प्रदेश के अलग अलग जिलों में नशे के कारोबार में स्लिप्त लोगों को पकड़ कर इसकी जड़ तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत जिला कुल्लू पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चिट्टा और चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस थाना भुंतर की टीम जब गश्त पर थी तब अप्पर मोहल्ला में रणवीर सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र वेद राम निवासी गांव चेष्टा डाकघर मोहल के कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं दुसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर को टीम ने हथिथान चौक में नाकाबंदी के दौरान रवि नेगी उम्र 36 वर्ष पुत्र सोनम डंडुप नेगी निवासी गांव छाटन सेरी तहसील कुल्लू के कब्जे से 14.90 ग्राम हिरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अलग अलग मामले दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमाड़ में लिया जाएगा। इस बात की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की। उन्होंने बताया की मामले में आगामी जांच की जा रही है।
कुल्लू , 03 अक्टूबर ! प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसके द्वारा प्रदेश के अलग अलग जिलों में नशे के कारोबार में स्लिप्त लोगों को पकड़ कर इसकी जड़ तक पहुंचने का काम किया जा रहा है।
इसी के अंतर्गत जिला कुल्लू पुलिस द्वारा भी नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दो अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को चिट्टा और चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस थाना भुंतर की टीम जब गश्त पर थी तब अप्पर मोहल्ला में रणवीर सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र वेद राम निवासी गांव चेष्टा डाकघर मोहल के कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद की गई।
वहीं दुसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर को टीम ने हथिथान चौक में नाकाबंदी के दौरान रवि नेगी उम्र 36 वर्ष पुत्र सोनम डंडुप नेगी निवासी गांव छाटन सेरी तहसील कुल्लू के कब्जे से 14.90 ग्राम हिरोइन/ चिट्टा बरामद किया गया।
दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अलग अलग मामले दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमाड़ में लिया जाएगा।
इस बात की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की। उन्होंने बताया की मामले में आगामी जांच की जा रही है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -