
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा में स्वच्छता अभियान 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इस के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ ई-किसान मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा स्थित सरू व ई-माध्यम से जोड़ा गया। वहां उपस्थित किसानों को और ई-संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा उसका तत्काल निवारण भी किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा के प्रभारी डॉ राजीव रैणा ने किसानों का स्वागत किया और वहां पर लगी प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ केहर सिंह ठाकुर ने किसानों को चम्बा की जैवविविधता के बारे में जानकारी दी और किसानों को नये कृषि बिल पर जानकारी दी। डॉ सुशील धीमान ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी और डॉ दीपिका नेगी ने फलदार पौधों की कांट छांट की जानकारी दी। अंत में डॉ केहर सिंह ठाकुर ने सभी किसानों-बागवानों व अन्य उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
चम्बा ! कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा में स्वच्छता अभियान 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इस के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ ई-किसान मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा स्थित सरू व ई-माध्यम से जोड़ा गया। वहां उपस्थित किसानों को और ई-संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा उसका तत्काल निवारण भी किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र चम्बा के प्रभारी डॉ राजीव रैणा ने किसानों का स्वागत किया और वहां पर लगी प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ केहर सिंह ठाकुर ने किसानों को चम्बा की जैवविविधता के बारे में जानकारी दी और किसानों को नये कृषि बिल पर जानकारी दी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
डॉ सुशील धीमान ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी और डॉ दीपिका नेगी ने फलदार पौधों की कांट छांट की जानकारी दी। अंत में डॉ केहर सिंह ठाकुर ने सभी किसानों-बागवानों व अन्य उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -