
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने रविवार दोपहर बाद सफाई अभियान चलाया गया। संस्था ने पर्यटन स्थल जोत में सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ किया। संस्था के सदस्यों के साथ वन विभाग की टीम के साथ अभियान चलाया। इस मौके पर डीएफओ चंबा निशांत मंढौत्रा व स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य चंबा को स्वच्छ एवं सुंदर चंबा बनाना है। स्वच्छता अभियान केवल सरकार अथवा प्रशासन का ही कार्य नहीं है। आम जन मानस को भी स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से यहां-वहां कूड़ा न फेंकने का आह्वान भी किया। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल को गंदा करते हुए पाया जाता है तो उसे भी समझाकर ऐसा न करने की अपील भी की।
चम्बा ! प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने रविवार दोपहर बाद सफाई अभियान चलाया गया। संस्था ने पर्यटन स्थल जोत में सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ किया। संस्था के सदस्यों के साथ वन विभाग की टीम के साथ अभियान चलाया।
इस मौके पर डीएफओ चंबा निशांत मंढौत्रा व स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य चंबा को स्वच्छ एवं सुंदर चंबा बनाना है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
स्वच्छता अभियान केवल सरकार अथवा प्रशासन का ही कार्य नहीं है। आम जन मानस को भी स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से यहां-वहां कूड़ा न फेंकने का आह्वान भी किया। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल को गंदा करते हुए पाया जाता है तो उसे भी समझाकर ऐसा न करने की अपील भी की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -