- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग शनिवार दोपहर भूस्खलन के कारण शाम चार बजे से पांच बजे तक बंद रहा। शाम के समय चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। इस दौरान भरमौर से चंबा आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। वाहन चालकों व लोगों ने एनएच प्राधिकरण को मार्ग बाधित होने की सूचना दी। इसके बाद एनएच के कर्मचारी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मलबा व चट्टानें अधिक होने के कारण मार्ग को तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। मार्ग को बहाल करवाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई थीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 1 घंटे बाद मार्ग को बहाल किया। मार्ग बंद होने के कारण मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त वहां से कोई भी गाड़ी नहीं गुजर रही थी। मार्ग बंद होने से चंबा मुख्यालय में जरूरी काम से आने वाले लोग भी यहां पर फंसे रहे। इससे भरमौर के लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में यदि मार्ग कभी बंद भी होता है तो जल्द बहाल हो सके।
चम्बा ! चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग शनिवार दोपहर भूस्खलन के कारण शाम चार बजे से पांच बजे तक बंद रहा। शाम के समय चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। इस दौरान भरमौर से चंबा आ रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। वाहन चालकों व लोगों ने एनएच प्राधिकरण को मार्ग बाधित होने की सूचना दी।
इसके बाद एनएच के कर्मचारी मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन मलबा व चट्टानें अधिक होने के कारण मार्ग को तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। मार्ग को बहाल करवाने के लिए दोनों ओर से जेसीबी लगाई गई थीं। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 1 घंटे बाद मार्ग को बहाल किया। मार्ग बंद होने के कारण मंजिल तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस वक्त वहां से कोई भी गाड़ी नहीं गुजर रही थी। मार्ग बंद होने से चंबा मुख्यालय में जरूरी काम से आने वाले लोग भी यहां पर फंसे रहे। इससे भरमौर के लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि भविष्य में यदि मार्ग कभी बंद भी होता है तो जल्द बहाल हो सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -