- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला ! 21 अप्रैल , [ विशाल सूद ] ! रविवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर संह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने बिके हुए विधायकों को टिकट दी है। भाजपा कांग्रेस की टिकटों से क्यों चिंतित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तथा लोकतंत्र को भाजपा ने पैसों के बल पर सत्ता को हथियाने की जो कोशिश की है, हमारे पास हमारे पास धन-बल तो है नही, लेकिन हमारी सरकार जनता की अदालत में जाएगी तथा अपनी बात रखेगी। उन्होंने कहा भाजपा ने पैसों के सहारे कांग्रेस के विधायक खरीदे उसको लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा जनता के बल पर हम चुनाव जीतंेंगे। उन्होंने कहा खरीद फरोक्त की जो राजनीति भाजपा ने की है उसे जनता ही खत्म करेगी तथा जनता ही उसका मुहं तोड़ जबाव देगी। उन्होंने कहा अभी चुनावों को 40 दिन का समय शेष बचा है। चुनावों को लेकर टिकट चयन प्रक्रिया चली हुई है तथा जल्द ही टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीवार, सरकार के मंत्री, विधायक व पार्टी के नेता ओर कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी तथा जो भी उम्मीदवार होंगे उनकी घोषणां कर दी जाएगी। अनुराग ठाकुर के 40 और 400 प्रत्याशी के ब्यान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर बताए कभी उनके 400 प्रत्याशी खड़े भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका नारा है तथा इस नारे के सहारे वे अनने कार्यकर्ताओं का मनोबल प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी केंद में मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस पार्टी है, मोदी राज में देश की हालत क्या हुई है इसे जनता देश रही है। उन्होंने कहा केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है ।
धर्मशाला ! 21 अप्रैल , [ विशाल सूद ] ! रविवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर संह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने बिके हुए विधायकों को टिकट दी है। भाजपा कांग्रेस की टिकटों से क्यों चिंतित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तथा लोकतंत्र को भाजपा ने पैसों के बल पर सत्ता को हथियाने की जो कोशिश की है, हमारे पास हमारे पास धन-बल तो है नही, लेकिन हमारी सरकार जनता की अदालत में जाएगी तथा अपनी बात रखेगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा भाजपा ने पैसों के सहारे कांग्रेस के विधायक खरीदे उसको लेकर जनता के बीच जाएंगे तथा जनता के बल पर हम चुनाव जीतंेंगे। उन्होंने कहा खरीद फरोक्त की जो राजनीति भाजपा ने की है उसे जनता ही खत्म करेगी तथा जनता ही उसका मुहं तोड़ जबाव देगी।
उन्होंने कहा अभी चुनावों को 40 दिन का समय शेष बचा है। चुनावों को लेकर टिकट चयन प्रक्रिया चली हुई है तथा जल्द ही टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीवार, सरकार के मंत्री, विधायक व पार्टी के नेता ओर कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी तथा जो भी उम्मीदवार होंगे उनकी घोषणां कर दी जाएगी। अनुराग ठाकुर के 40 और 400 प्रत्याशी के ब्यान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर बताए कभी उनके 400 प्रत्याशी खड़े भी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि यह उनका नारा है तथा इस नारे के सहारे वे अनने कार्यकर्ताओं का मनोबल प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी केंद में मुख्य विपक्ष पार्टी कांग्रेस पार्टी है, मोदी राज में देश की हालत क्या हुई है इसे जनता देश रही है। उन्होंने कहा केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -