Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • हमीरपुर ! प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ समाज और सशक्त हिमाचल की दिशा में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का संदेश !
  • शिमला ! राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन !
  • शिमला ; “प्रदेश में कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर पूर्ण विफलता — कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को कर्ज और अव्यवस्था में धकेला” !
  • शिमला ! “नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
  • शिमला ; भाजपा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने में पहल करते हुए प्रधानमंत्री से पुरजोर आग्रह करे : प्रतिभा सिंह ! 
  • शिमला ! “हिमाचल में बीएसएनएल सेवाओं को मजबूत करने का मुद्दा लोकसभा में उठाया — स्टाफ की भारी कमी दूर करने की मांग” !
  • चम्बा ! 26 फरवरी को होगी नाकारा घोषित वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी !
  • शिमला ! नाच ना जाने आँगन टेढ़ा — अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार” : टंडन !
और अधिक खबरें

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

February 12, 2026 @ 05:00 pm

हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !

February 12, 2026 @ 04:56 pm
होम Khabar Himachal Seमुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को सम्बोधित किया
  • खबर हिमाचल से

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को सम्बोधित किया

द्वारा
विशाल सूद -
हिमाचल प्रदेश ( हिमाचल प्रदेश ) - March 12, 2022 @ 06:56 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

प्रदेश सरकार राज्य के निजी ट्रांसपोर्टरों की कठिनाइयों से अवगत है और सरकार ने इसके दृष्टिगत उन्हें अनेक रियायतें प्रदान की हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दरगोला में हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती परिवहन संचालन को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार परिवहन योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत, बेरोजगार युवाओं को 18 सीटर तक की क्षमता वाली बसों के लिए रियायती कर दरों पर परमिट दिया जाएगा। इसके तहत 107 रूटों की पहचान कर उन्हें विज्ञापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए शीघ्र ही ऐसे अन्य रूटों को विज्ञापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान ट्रांसपोर्टरों को हुई कठिनाइयों से अवगत है तथा इस महामारी के दौरान यह क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस महामारी के दौरान सभी कमर्शियल वाहनों के 100 प्रतिशत कर में राहत प्रदान की और कार्यशील पूंजी पर ब्याज सबवेंशन योजना के तहत स्टेज कैरिज ऑपरेटरों को अपनी बसों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 11 करोड़ रुपये की ऋण राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि राज्य ने बीस महीने के लिए कर राहत प्रदान की, जो संभवतः देश में अधिकतम है तथा इस दौरान ट्रांसपोर्टरों को लगभग 120 करोड़ रुपये के लाभ प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने महामारी के इस कठिन दौर में कोविड-19 के प्रसार को रोकने में राज्य सरकार की सहायता करने और साथ ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने 60 यूनिट तक की बिजली खपत के लिए जीरो बिलिंग का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के लगभग 4.50 लाख बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि 61 से 125 यूनिट के बीच बिजली खपत करने वाले 7 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ प्रदान करने के लिए भी एक रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बिजली की दर 30 पैसे प्रति यूनिट होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बजट में सभी के लिए बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों को, जिन्हें अभी 850 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही थी, अब उन्हें 1,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि ऐसे पेंशनभोगियों को जिन्हें 1,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है, उन्हें अब 1500 रुपये मिलेंगे। ऐसे सभी पेंशनभोगी जिन्हें वर्तमान में 1,500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन मिल रही थी, उन्हें अब 1,700 रुपये प्रतिमाह मिलेेगें। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भी बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की हकदार होंगी। उन्होंने कहा कि अब 7.50 लाख लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिसपर 1,300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे लाखों युवाओं की घर वापसी में भी ट्रांसपोर्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व के कारण ही देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मजबूत नेतृत्व के कारण ही हाल ही में घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा ने चार में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल करियर सेंटर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंग के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शाहपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण का मामला शीघ्र ही भारत सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य के निजी बस ऑपरेटरों को कोरोना महामारी के दौरान राहत प्रदान करने के लिए अनेक प्रोत्साहन प्रदान किए हैं। उन्होंने राज्य में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 9,000 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपये, आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 4600 रुपये, आशा कार्यकर्ताओं को 4700 रुपये, सिलाई शिक्षकों को 7,850 रुपये, मिड-डे मील वर्करों को 3400 रुपये, शिक्षा विभाग के जलवाहकों को 3,800 रुपये, जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड्स को 4400 रुपये, बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों को 3,800 रुपये, पैरा फिटर और पंप ऑपरेटरों को 5,400 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन आवागमन का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ध्यान सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण पर केन्द्रित रहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस महीने की चार तारीख को पेश किए गए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के विकास पर अधिक बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उद्यमियों को यहां निवेश करने के लिए आकर्षित कर रहा है। बस संचालक संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर ने ट्रांसपोर्टरों को वैश्विक महामारी कोरोना के कठिन दौर में आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्रीन टैक्स पर सेस हटाने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे ऑपरेटरों के विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो आरम्भ करने का भी आग्रह किया। बस ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्ना पटवर्धन ने देश के अन्य राज्यों में एक वर्ष की तुलना में हिमाचल में 20 महीनों के लिए ट्रांसपोर्टरों का टैक्स माफ कर महामारी के दौरान अधिकतम छूट प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के महत्व को भी रेखांकित किया। ऑल इंडिया प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के कुलतार सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला कांगड़ा निजी बस संचालक संघ के रवि दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने महामारी के दौरान बस ऑपरेटरों को आवश्यक राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, उपायक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! हिमाचल में आम आदमी पार्टी नही कोई चुनौती - कुलदीप राठौर !
पिछला लेख मुख्यमंत्री ने आईटीआई शाहपुर में राज्य के पहले ड्रोन पायलेट स्कूल का उद्घाटन किया !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ; सर्व मंगलकारी, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का बजट 2006-27: अनुराग सिंह ठाकुर !

February 11, 2026 @ 04:59 pm

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

February 12, 2026 @ 05:11 pm

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

February 12, 2026 @ 05:00 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

बिंदिया ठाकुर-February 12, 2026 @ 05:11 pm

0
हमीरपुर , 12 फरवरी [ बिंदिया ठाकुर ] ! डी ए वी.पब्लिक स्कूल आलमपुर ज़िला काॅंगड़ा

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

February 12, 2026 @ 05:02 pm

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

February 12, 2026 @ 05:00 pm

हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !

February 12, 2026 @ 04:56 pm

चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !

February 12, 2026 @ 10:21 am
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !