
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! हिमाचल प्रदेश में रातें और सर्द हो गई हैं। न्यूतनम तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश में रातें के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग का पारा माइनस डिग्री में चल रहा है। अब कल्पा का तापमान लुढ़ककर शून्य डिग्री में पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा, मगर तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप भी खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था, जिसके चलते राज्य के कुछ जिलों के तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। शिमला, भुंतर, धर्मशाला, कांगड़ा के तापमान में पहले के मुकाबले एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों के पारे में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा, मगर शीतलहरों के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आइ है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी, मगर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल बारिश की अभी भी संभावना नहीं है।
शिमला ! हिमाचल प्रदेश में रातें और सर्द हो गई हैं। न्यूतनम तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश में रातें के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग का पारा माइनस डिग्री में चल रहा है। अब कल्पा का तापमान लुढ़ककर शून्य डिग्री में पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा, मगर तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहा।
दिन के समय धूप भी खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहरों का प्रवाह शुरू हो गया था, जिसके चलते राज्य के कुछ जिलों के तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। शिमला, भुंतर, धर्मशाला, कांगड़ा के तापमान में पहले के मुकाबले एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों के पारे में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा, मगर शीतलहरों के प्रवाह से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आइ है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर धूप खिली रहेगी, मगर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल बारिश की अभी भी संभावना नहीं है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -