
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के युग पुरूष थे। पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वह सभी में मान्य थे। एक दूरदृष्टा, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, इतिहास के अच्छे जानकार, संविधान के संरक्षक के रूप में वह महान व्यक्तित्व थे। उनका जाना राजनीति के एक युग का अंत है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश को विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वह भारतीय राजनीति के युग पुरूष थे। पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर वह सभी में मान्य थे। एक दूरदृष्टा, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ, इतिहास के अच्छे जानकार, संविधान के संरक्षक के रूप में वह महान व्यक्तित्व थे। उनका जाना राजनीति के एक युग का अंत है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश को विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -