Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • बिलासपुर  ! विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा :  राजेश धर्माणी  ! 
  • शिमला  ! आपदा प्रभावितों तक तेज़ी से राहत पहुंचाए प्रदेश सरकार, बीते वर्ष के आपदा प्रभावितों को अब तक नहीं मिली मदद : रणधीर ! 
  • मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 
  • शिमला  ! दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहींः मुख्यमंत्री  ! 
  • शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !
  • बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 
  • बिलासपुर  ! जिला बिलासपुर पुलिस स्पेशल टीम ने 5.49 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक  ! 
  • किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 
  • किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 
  • मंडी ! सांसद कंगना रनौत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ! 
  • शिमला  ! राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया  ! 
  • शिमला  ! सरकार सरसों के तेल के दाम बढ़ा कर बढ़ा रही है महंगाई का बोझ : जयराम ठाकुर  ! 
  • शिमला  ! ई-बसों की खरीद से हरित ऊर्जा राज्य का सपना होगा साकारः मुख्यमंत्री  ! 
  • शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 
  • शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 
  • शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 
  • !! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!
  • शिमला ! आपदा से हिमाचल में हुआ भारी जान माल का नुकसान, सरकार इस वर्ष भी संशोधित राहत मैन्यूल के अनुसार करें प्रभावितों की मदद !
  • ऊना ! अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने स्वां नदी पर बिठाया कड़ा पहरा ! 
  • शिमला ! होटल एसोशिएशन चाईल व वन्य जीव विभाग चाईल के संयुक्त तत्वाधान ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम ! 
और अधिक खबरें

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

August 7, 2024 @ 07:17 am

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:41 pm

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

August 6, 2024 @ 09:35 pm

शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

August 6, 2024 @ 09:29 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में हुआ अतुलनीय विकासः जगत प्रकाश नड्डा !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में हुआ अतुलनीय विकासः जगत प्रकाश नड्डा !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - May 13, 2022 @ 07:34 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने गत साढ़े चार वर्षों में अतुलनीय विकास किया है और यह सब केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन की सरकारों के प्रयासों से ही संभव हो सका है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। यह समारोह हाल ही में सम्पन्न चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित किया गया था। भव्य स्वागत के लिए कुल्लू की जनता का आभार व्यक्त करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कुल्लू जिला के लगभग प्रत्येक गांव के अपने देवता हैं, जिस कारण इसे देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू के लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है, जिसने अपने सभी वायदे पूरे किए है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो इत्यादि के टीके बनने के बहुत वर्षों बाद भारत पहुंचे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना का टीका देश में इस महामारी का पहला मामला मिलने के नौ माह के भीतर तैयार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में इस टीके की 190 करोड़ डोज लोगों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आरम्भ किया गया। उन्होंने कोविड-19 टीके की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक स्वदेश वापिस पहुंचाया, जिनमें 430 से अधिक विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश के थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विद्यार्थी भी अपने वाहनों पर भारतीय तिरंगा लगाकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर को बयां करता है, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही संभव हो सका है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत 400 बिलियन डॉलर का निर्यात करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान देश में लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब राजनैतिक मान्यताओं के बजाय विकास के नाम पर अपना मतदान करती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि समाज के कमजोर वर्गों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगों तक उनके सभी देय लाभ पहुंचे और इसलिए भाजपा चारों राज्यों में जीत हासिल कर पाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के उपरांत किसी दल की सरकार पुनः बार सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि वहां पर 389 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों और 377 सीटों पर आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गईं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार कोई सरकार अपने कार्यकाल के उपरांत पुनः सत्ता में आने में सफल हुई है। उन्होंने कहा मि उत्तराखण्ड में आप उम्मीदवारों की उन सभी 68 सीटों पर जमानत जब्त हुई है, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मणिपुर में भी पहली बार अपने स्तर पर सरकार बनाई। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ही प्रदेश के हितों की अनदेखी की है और तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जब वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उस समय राज्य का विशेष श्रेणी का दर्जा वापिस ले लिया गया था। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य का विशेष श्रेणी का दर्जा पुनः बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए केन्द्र एवं राज्य के हिस्से को 90ः10 के अनुपात में पुनः बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज से प्रदेश में तीव्र औद्योगिकीकरण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को कोल डैम परियोजना भी समर्पित की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा के सत्ता में आने के उपरांत ही लूहरी परियोजना का कार्य भी शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि अटल टनल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्य के लोगों के लिए एक और सौगात है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना में कवर न हो सके परिवारों के लिए हिमकेयर और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजनाएं प्रारम्भ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 6 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया। इससे पूर्व, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का भुंतर से लेकर रथ मैदान कुल्लू तक लोगों ने बड़े उत्साह से स्वागत किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश की मिट्टी का बेटा आज विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य के दौरान की मधुर स्मृतियां लगभग सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक साधारण परिवार से निकला आम व्यक्ति विश्व के सबसे बड़े दल का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए भी यह सौभाग्य की बात है कि हमारा नेतृत्व विश्व नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना है और राज्य की विकासात्मक मांगों के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा उदार रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी व्यक्ति भोजन, मास्क, सेनिटाइजर और अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। जय राम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य को आईआईएम और एम्स जैसी परियोजनाएं स्वीकृत हुई। उन्होंने कहा कि चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर, मण्डी में आयुर्विज्ञान महाविद्यालय भी केन्द्र में भाजपा की सरकार के समय ही संभव हो सकें हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल ईंजन सरकारों के कारण ही सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन परियोजनओं का निर्माण भी संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में ही आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाएं देश में संचालित की गई। उन्होंने कहा कि यह उनकी राजनैतिक दूरदर्शिता और विज़न का द्योतक है। उन्होंने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है और यह परियोजनाएं भी केन्द्र एवं राज्य में डबल ईंजन की सरकारों के कारण ही संभव हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री शगुन जैसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1300 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने 400 करोड़ रुपये व्यय किए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान करने और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क जल आपूर्ति का निर्णय लिया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रदेश में सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं। लेकिन, उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है ताकि प्रदेश का विकास निर्बाध जारी रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की विकासात्मक नीतियों और कार्यक्रमों के कारण देश के सभी चार राज्यों में भाजपा सरकारें पुनः सत्तासीन हुईं। उन्होंने कहा कि इन चार राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता शीत निद्रा में चले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप देश कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित करने में सफल हुआ और देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए। प्रदेश में पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में हिमाचल ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का प्रदेश में यह चौथा दौरा है, जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल ईजन की सरकारें प्रदेश में तीव्र विकास सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस महीने अपने आठ साल पूर्ण कर रही है उन्होंने कहा कि इन आठ सालों में केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत विश्वशक्ति बनकर उभरे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है और भाजपा 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट करने में सफल होगी। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा महासचिव एवं सुन्दरनगर के विधायक राकेश जमवाल, विधायक जवाहर ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, हीरा लाल, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, विभिन्न संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख कुल्लू ! जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के अन्तर्गत अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई !
पिछला लेख धर्मशाला ! कांग्रेस में नही जनता के बीच जाने की हिम्मत: जेपी नड्डा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

बिलासपुर  ! विकास कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा :  राजेश धर्माणी  ! 

August 6, 2024 @ 08:59 pm

शिमला  ! आपदा प्रभावितों तक तेज़ी से राहत पहुंचाए प्रदेश सरकार, बीते वर्ष के आपदा प्रभावितों को अब तक नहीं मिली मदद : रणधीर ! 

August 6, 2024 @ 03:44 pm

मंडी ! नामधारी पंथ के सतगुरु दलीप सिंह के प्रकाश पर्व पर मंडी में लंगर वितरण का किया आयोजन  ! 

August 6, 2024 @ 03:46 pm

शिमला  ! दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहींः मुख्यमंत्री  ! 

August 6, 2024 @ 03:49 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

किन्नौर ! राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला मुख्यालय में सुनी जन समस्याएं  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

किन्नौर ! बेटियों को शिक्षित कर, स्वयं सहित देश व प्रदेश को करवाएं गौरवान्वित : जगत सिंह नेगी  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! घुमारवीं के सिविल अस्पताल में 12 में से 8 सिक्योरिटी गार्ड को किया गया बाहर  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सांसद होकर निराधार बयानबाज़ी कर रही कंगना, ऐसे समय में मौके पर जाकर राजनीतिक बयानबाज़ी करना उचित नहीं : नरेश चौहान  !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-August 7, 2024 @ 07:17 am

0
मेष का आज का राशिफल (7 अगस्त, 2024) अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:41 pm

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

August 6, 2024 @ 09:35 pm

शिमला  ! विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की जन सेवाएं हिम-एक्सेस पर होगी उपलब्ध  ! 

August 6, 2024 @ 09:29 pm

शिमला  ! ई-बसों की खरीद से हरित ऊर्जा राज्य का सपना होगा साकारः मुख्यमंत्री  ! 

August 6, 2024 @ 09:24 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 07 अगस्त 2024 बुधवार !!

खबर हिमाचल से

शिमला  ! राज्यपाल ने कुल्लू जिले के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री  ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ! सांसद निधि से मन्दिरों को  धनराशि जारी करने का नियमों में प्रावधान करने की इंदु गोस्वामी  ने मांग की ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 22 जुलाई 2024 सोमवार !!

    July 22, 2024 @ 05:49 am
  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !