Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ; तलेरू वोटिंग पॉइंट में पहली बार ‘विंटर लेक फेस्टिवल’ का आगाज़, पहाड़ों पर लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! “कांग्रेस सरकार किसानों-बागवानों पर नया बोझ डाल रही, 1% मार्केट फीस से बढ़ेगी महंगाई और संकट” : संदीपनी भारद्वाज !
  • चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !
  • चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !
  • शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !
  • चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !
  • चम्बा ; तलेरू वोटिंग पॉइंट में पहली बार ‘विंटर लेक फेस्टिवल’ का आगाज़, पहाड़ों पर लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र !
  • धर्मशाला ! भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में किया प्रदर्शन !
  • हमीरपुर ! वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बनयाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई राजपूत सभा के ब्लॉक और जिला के पदाधिकारियों की बैठक !
  • शिमला ! जिला पुलिस शिमला ने कॉपर तार चोरी करते हुए आरोपियों को किया रंगे हाथ गिरफ्तार —बालूगंज थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज !
  • हमीरपुर ! अंतर्कलह से जूझ रही भाजपा, वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना भूली : उदय कुमार !
  • हमीरपुर ! ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता, मजबूत होगा मन — राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीरा में विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन !
  • सोलन ! केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने टीडी वैक्सीन का किया शुभारम्भ !
  • मंडी ! नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एआई मिट में कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रदर्शन करने पर दी प्रतिक्रिया !
  • शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !
  • शिमला ! “कांग्रेस सरकार किसानों-बागवानों पर नया बोझ डाल रही, 1% मार्केट फीस से बढ़ेगी महंगाई और संकट” : संदीपनी भारद्वाज !
  • हमीरपुर ! 99.2 पर्सेंटाइल के साथ पियूष गोंडल ने रचा इतिहास, सिलिकॉन मॉडल स्कूल आलमपुर का नाम किया रोशन !
  • हमीरपुर ! 30 लाख की पुली से कोट पंचायत में विकास की गूंज, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बरसात के बीच विधायक का भव्य स्वागत !
  • चम्बा ! पुलिस मैदान वारगाह के उन्नयन कार्यों को लेकर विधायक नीरज नैय्यर ने की बैठक  !
  • चम्बा ! शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर विधायक नीरज नैय्यर , जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने किया स्वागत !
  • मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 
और अधिक खबरें

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

February 21, 2026 @ 10:14 pm

चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

February 21, 2026 @ 10:00 pm

शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

February 21, 2026 @ 09:57 pm

चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

February 21, 2026 @ 09:52 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य !
  • Video

शिमला ! दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - October 8, 2023 @ 08:21 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 08 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सांय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गीरब पंचायत में युवक मंडल गीरब एवं मेला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो प्रदेश की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल एवं मेला कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक हैं जिन्हें बड़ी धूमधाम से आयोजित करना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए उन्होंने पिछले पांच साल विपक्ष में रहते हुए भी 100 करोड़ से अधिक की राशि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण पर खर्च की है जबकि वर्तमान सरकार के नौ महीनों के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों के भीतर हर गांव को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गीरब-राही-नेरी गांवों को सिंचाई सुविधा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गीरब पंचायत के तीन वार्डों को शीघ्र ही सिवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने नाल्टू से गीरब गांव तक सड़क निर्माण के लिए जॉइंट इंस्पेक्शन करवाने का आश्वासन दिया तथा इस सड़क की मुरम्मत के लिए 5 लाख रूपये देने तथा मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। दो दिवसीय मेले में पुरुषों के कनिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में 28 टीमों व वरिष्ठ वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया जबकि महिलाओं की कनिष्ठ वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में 4 टीमों ने तथा वरिष्ठ वर्ग में 5 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी वरिष्ठ वर्ग में नालागढ़ विजेता तथा कसौली उपविजेता रही, इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में बिलासपुर विजेता तथा शोघी उपविजेता रही जबकि वरिष्ठ महिला रसाकशी प्रतियोगिता में ढैंडा टीम विजेता और गीरब खूर्द उप विजेता रही। कनिष्ठ वर्ग में गीरब विजेता तथा कयार उपविजेता रही। कैबिनेट मंत्री ने विजेता एवम् उपविजेता टीमों को मोमेंटो देकर समानित भी किया। इस दौरान उन्होनें जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कंग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधान मेला आयोजन कमेटी सुरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष प्रधान परिषद देवेंद्र ठाकुर, प्रधान युवक मंडल विनय कुमार, प्रधान महिला मंडल अनीता, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत प्रधान, आसपास की पंचायतों के प्रधान व बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शिमला , 08 अक्टूबर [ विशाल सूद ] ! लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सांय शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गीरब पंचायत में युवक मंडल गीरब एवं मेला कमेटी द्वारा आयोजित पारंपरिक दो दिवसीय गीरव खुर्द मेले के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेले हमारे जीवन में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ-साथ समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो प्रदेश की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करने में सहायक होते हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल एवं मेला कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था का प्रतीक हैं जिन्हें बड़ी धूमधाम से आयोजित करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए उन्होंने पिछले पांच साल विपक्ष में रहते हुए भी 100 करोड़ से अधिक की राशि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण पर खर्च की है जबकि वर्तमान सरकार के नौ महीनों के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 45 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों के भीतर हर गांव को सड़क से जोड़ने के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गीरब-राही-नेरी गांवों को सिंचाई सुविधा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गीरब पंचायत के तीन वार्डों को शीघ्र ही सिवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने नाल्टू से गीरब गांव तक सड़क निर्माण के लिए जॉइंट इंस्पेक्शन करवाने का आश्वासन दिया तथा इस सड़क की मुरम्मत के लिए 5 लाख रूपये देने तथा मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

दो दिवसीय मेले में पुरुषों के कनिष्ठ वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में 28 टीमों व वरिष्ठ वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया जबकि महिलाओं की कनिष्ठ वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में 4 टीमों ने तथा वरिष्ठ वर्ग में 5 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी वरिष्ठ वर्ग में नालागढ़ विजेता तथा कसौली उपविजेता रही, इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में बिलासपुर विजेता तथा शोघी उपविजेता रही जबकि वरिष्ठ महिला रसाकशी प्रतियोगिता में ढैंडा टीम विजेता और गीरब खूर्द उप विजेता रही। कनिष्ठ वर्ग में गीरब विजेता तथा कयार उपविजेता रही। कैबिनेट मंत्री ने विजेता एवम् उपविजेता टीमों को मोमेंटो देकर समानित भी किया।

इस दौरान उन्होनें जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कंग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रधान मेला आयोजन कमेटी सुरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष प्रधान परिषद देवेंद्र ठाकुर, प्रधान युवक मंडल विनय कुमार, प्रधान महिला मंडल अनीता, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित स्थानीय पंचायत प्रधान, आसपास की पंचायतों के प्रधान व बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने बनाई तीन सूत्रीय योजना !
पिछला लेख चम्बा  ! खज्यूंड में सैल्फी पोइंट किया स्थापित !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! “कांग्रेस सरकार किसानों-बागवानों पर नया बोझ डाल रही, 1% मार्केट फीस से बढ़ेगी महंगाई और संकट” : संदीपनी भारद्वाज !

February 21, 2026 @ 08:35 pm

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

February 21, 2026 @ 10:14 pm

चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

February 21, 2026 @ 10:00 pm

शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

February 21, 2026 @ 09:57 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का चम्बा पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत !

Shiwani Jaryal --February 21, 2026 @ 10:14 pm

0
चम्बा , 21 फरवरी [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री, तकनीकी मंत्री,

चम्बा ! बीती रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौ#त,परिजनों ने जताई ह#त्या की शंका !

February 21, 2026 @ 10:00 pm

शिमला ! नगर निगम महापौर के पक्ष में उतरे कांग्रेस पार्षद,भाजपा पार्षदों द्वारा बजट के वाकआउट को  बताया शहर विरोधी !

February 21, 2026 @ 09:57 pm

चम्बा ! गरोला के भरमौर एकल अभियान अंचल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुचे विधायक डॉ जनकराज !

February 21, 2026 @ 09:52 pm

चम्बा ; तलेरू वोटिंग पॉइंट में पहली बार ‘विंटर लेक फेस्टिवल’ का आगाज़, पहाड़ों पर लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र !

February 21, 2026 @ 09:49 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

Video,खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! चुनावों में किसानों-बागवानों के मुद्दों को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान हिमाचल !

Video,खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि !

Video,खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! प्रेस क्लब कैरम प्रतियोगिता में डबल में संजू ओर प्रदीप ने मारी बाजी !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !