- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! राजनीतिज्ञ अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। देश के 90 फ़ीसदी IPS पुलिस वेलफेयर के पैसे में घोटाले करते है। ये आरोप ऑल इंडिया पुलिस मेन फेडरेशन के अध्यक्ष दिलावर सिंह ने पत्रकार वार्ता में लगाए हैं। पुलिस के लिए एक आयोग बनाया जाए जिसमें पुलिस को भी जबाबदेही बनाया जाए। पुलिस महकमें में राजनीतिज्ञों की शय पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब किसी मामले में पुलिस पर सवाल उठते है तो छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरती है। आईपीएस बच के निकल जाते है। अंग्रेजों ने कानून राज करने के लिए बनाए थे न कि जनता की सेवा के लिए बनाए गए थे। देश की आज़ादी के वर्षों बाद भी यही कानून चल रहे है। इनको बदलने व इनमें सुधार करने की जरुरत है। पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए कुछ नही किया जा रहा है। भारत में पुलिस का दुरूपयोग हो रहा है लोकतंत्र में ऐसे नही होना चाहिए। एसएचओ के ऊपर वाले पुलिस अफसरों को लूटने के लिए लगाया गया उनके पास कोई काम नही है। पुलिस को जनता के प्रति जबाबदेह बनाया जाए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -