Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला  ! राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      लाहौल ! 14 से 16 अगस्त जक आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! सब्जी मंडी में 40 से 50 रूपए प्रतिकिलों के हिसाब से बिका टमाटर, किसानों के खिले चेहरे !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! एमआरपी से अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर ठोंका 50,000 का जुर्माना ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! चुनवी-चाड़ना के मध्य भूस्खलन होने के कारण लगभग 1 घंटा मार्ग रहा बंद ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सोलन ! राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुंजविला में स्थापित किया गया स्मार्ट क्लासरूम !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • लाहौल ! 14 से 16 अगस्त जक आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव !
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 
  • शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 
  • शिमला  ! राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया  ! 
  • शिमला  ! मुफ़्त बिजली की सब्सिडी बंद करने के फैसले की जयराम ठाकुर ने की निंदा  ! 
  • मंडी  ! देना तो‌ दूर, जयराम सरकार में मिली हुई सुविधा छीनने लगी सुक्खू सरकार : जम्वाल  ! 
  • शिमला  ! तारादेवी मंदिर में टौर के पत्तल में मिलेगा अब लंगर  ! 
  • बिलासपुर  ! बिलासपुर के 10 छात्रों के समूह को इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में भ्रमण करने का मिलेगा मौका  ! 
  • शिमला  ! विद्युत उत्पादन क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को दिखाए नए रास्ते : प्रबोध सक्सेना ! 
  • शिमला  ! जिला उपायुक्त ने जरूरतमंदों को वितरित किए श्रवण यंत्र  ! 
  • !! राशिफल 12 जुलाई 2024 शुक्रवार !!
  • शिमला  ! हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 2019-2023 के बीच शिक्षकों की भर्ती संदेह के घेरे में।
  • ऊना  ! समाज सेवी डॉक्टर  महिन्द्र शर्मा  ने  श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड  कटरा को  लंगर आयोजित करने के लिए  आज एक करोड़ एक लाख रूपये की धनराशि दान की  ! 
  • बिलासपुर  ! बढ़ती जनसंख्या चिन्ता का विषय : आशुतोष शर्मा  ! 
  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी  !
  • शिमला  ! हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी  ! 
  • शिमला  ! भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार पर कार्यशाला आयोजित  ! 
  • शिमला  ! खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हिमाचल सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से सम्मानितः हर्षवर्धन चौहान  ! 
  • सोलन ! सब्जी मंडी में 40 से 50 रूपए प्रतिकिलों के हिसाब से बिका टमाटर, किसानों के खिले चेहरे !
और अधिक खबरें

शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 

July 12, 2024 @ 08:03 pm

शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 

July 12, 2024 @ 07:59 pm

शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 

July 12, 2024 @ 07:51 pm

शिमला  ! राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया  ! 

July 12, 2024 @ 07:10 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के फ़ॉर्म भरने की चुनाव आयोग ने दी इजाज़तः सीएम ! 
  • खबर हिमाचल से ,Video

शिमला ! प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के फ़ॉर्म भरने की चुनाव आयोग ने दी इजाज़तः सीएम ! 

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - April 26, 2024 @ 03:26 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! 26 अप्रैल , [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत शिमला जिला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार से की। भाजपा पर ज़ोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धन बल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता हथियाने की कोशिश करने की सजा भाजपा को ज़रूर देगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में डालेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों को अपने साथ मिलाया और राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ क्रॉस वोट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि बिकाऊ नेता कभी भी जनसेवक नहीं हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने धनबल के अहंकार में यहां तक कहा कि भगवान भी इस सरकार को नहीं बचा सकते हैं लेकिन देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वर्तमान राज्य सरकार ने बजट पास करवाया। उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी के कल्याण से जुड़ी योजनाएं थी, जिनमें मनरेगा के दिहाड़ी को बढ़ाकर तीन सौ रुपए का प्रावधान किया गया है तथा दूध खरीद पर मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर के रेट पर ख़रीदेगी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं को 40 रुपया और मक्की को तीस रुपया प्रति किलो की दर से ख़रीदा जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाज़ों को बंद किया, जिसके कारण राज्य सरकार के ख़ज़ाने में पैसा आया और इसी धन से जन कल्याण की नई योजनाओं की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि की शुरुआत की है, जिसके तहत 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपया प्रति महीना पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार को रुकवाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास गए, जबकि यह योजना एक मार्च 2024 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है और इसके लिए 800 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पेंशन मिलना भाजपा का हज़म नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस योजना के फ़ॉर्म भरने को इजाज़त दे दी है और एक जून को महिलाओं को तीन हज़ार रुपये की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफ़र की जाएगी। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के समय भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती थी, जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक आम परिवार से निकलकर राजनीति में आए हैं और सरकारी स्कूल में पड़े हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की गई तथा विधवाओं के बच्चों की पढ़ाई का ख़र्च भी राज्य सरकार ही उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जिसके तहत एक लाख से अधिक इंतकाल तथा 7 हज़ार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए जो कि वर्तमान राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिसकून-जाखा सड़क के लिए निर्माण के लिए राज्य सरकार ने तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं और इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भी डोडरा क्वार का दौरा कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह इस क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक बार फिर डोडरा-क्वार के दौरे पर आएंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सेब ख़रीद के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में आई ऐतिहासिक आपदा के समय सेब का सीजन चल रहा था, लेकिन राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य किया और सभी सड़कों को समय रहते खोला ताकि किसानों के सेब का फ़सल सही समय पर मंडियों तक पहुँच जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सेब किलो के हिसाब से बिका तथा अगले वर्ष से राज्य सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने जा रही है जिससे सेब बाग़बानों की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप आपदा के समय गायब रहे तथा सांसद ने ठियोग, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी निधि से एक रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मात्र एक बार डोडरा क्वार आए। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने सेब के कीटनाशकों व उर्वरकों पर सब्सिडी को ख़त्म कर दिया था, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाग़बानों से सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की वादा किया था लेकिन इसके विपरीत केंद्र सरकार ने इसे घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया है, जिसके कारण कोल्ड स्टोर का सेब भी नहीं बिक रहा है और सेब बागवानों को नुक़सान उठाना पड़ रहा है। रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जिला शिमला से सिर्फ़ एक मंत्री था तथा विधानसभा चुनाव में उनका टिकट भी काट दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही शिमला जिला के साथ भेदभाव करती आई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं कसौली विधानसभा सीट से विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश की और हिमाचल प्रदेश की अस्मिता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुझे और विक्रमादित्य सिंह को लोक सभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है और मुख्यमंत्री फ़्रंट फुट पर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के देवी देवताओं और जनता के आशीर्वाद से सभी चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता केडी सुल्तानपुरी छह बार सांसद रहे और जिस सच्चाई के साथ उनके पिता ने कार्य किया है उसी निष्ठा के साथ वह भी काम करेंगे और हमेशा लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद ने पिछले पाँच वर्ष में मात्र एक सवाल संसद में पूछा है। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि डोगरा क्वार और रोहड़ू का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है तथा इसमें भाजपा का कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्तमान राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन जनता इसका सबक भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

शिमला ! 26 अप्रैल , [ विशाल सूद ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत शिमला जिला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा-क्वार से की। भाजपा पर ज़ोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धन बल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता हथियाने की कोशिश करने की सजा भाजपा को ज़रूर देगी और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में डालेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों को अपने साथ मिलाया और राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ क्रॉस वोट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे के दम पर प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा कि बिकाऊ नेता कभी भी जनसेवक नहीं हो सकते हैं।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने धनबल के अहंकार में यहां तक कहा कि भगवान भी इस सरकार को नहीं बचा सकते हैं लेकिन देवी-देवताओं के आशीर्वाद से वर्तमान राज्य सरकार ने बजट पास करवाया। उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी के कल्याण से जुड़ी योजनाएं थी, जिनमें मनरेगा के दिहाड़ी को बढ़ाकर तीन सौ रुपए का प्रावधान किया गया है तथा दूध खरीद पर मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर के रेट पर ख़रीदेगी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं को 40 रुपया और मक्की को तीस रुपया प्रति किलो की दर से ख़रीदा जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के दरवाज़ों को बंद किया, जिसके कारण राज्य सरकार के ख़ज़ाने में पैसा आया और इसी धन से जन कल्याण की नई योजनाओं की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि की शुरुआत की है, जिसके तहत 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपया प्रति महीना पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार को रुकवाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास गए, जबकि यह योजना एक मार्च 2024 से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है और इसके लिए 800 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को पेंशन मिलना भाजपा का हज़म नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस योजना के फ़ॉर्म भरने को इजाज़त दे दी है और एक जून को महिलाओं को तीन हज़ार रुपये की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफ़र की जाएगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के समय भर्ती परीक्षाओं के पेपरों की नीलामी होती थी, जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया और इसके स्थान पर राज्य चयन आयोग की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक आम परिवार से निकलकर राजनीति में आए हैं और सरकारी स्कूल में पड़े हैं।

इसीलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की गई तथा विधवाओं के बच्चों की पढ़ाई का ख़र्च भी राज्य सरकार ही उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जिसके तहत एक लाख से अधिक इंतकाल तथा 7 हज़ार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए जो कि वर्तमान राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिसकून-जाखा सड़क के लिए निर्माण के लिए राज्य सरकार ने तीन करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं और इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए भी डोडरा क्वार का दौरा कर चुके हैं और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह इस क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह एक बार फिर डोडरा-क्वार के दौरे पर आएंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने सेब ख़रीद के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी की है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में आई ऐतिहासिक आपदा के समय सेब का सीजन चल रहा था, लेकिन राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य किया और सभी सड़कों को समय रहते खोला ताकि किसानों के सेब का फ़सल सही समय पर मंडियों तक पहुँच जाए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सेब किलो के हिसाब से बिका तथा अगले वर्ष से राज्य सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने जा रही है जिससे सेब बाग़बानों की आर्थिकी और सुदृढ़ होगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप आपदा के समय गायब रहे तथा सांसद ने ठियोग, रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी निधि से एक रुपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में मात्र एक बार डोडरा क्वार आए। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने सेब के कीटनाशकों व उर्वरकों पर सब्सिडी को ख़त्म कर दिया था, जिसे वर्तमान राज्य सरकार ने फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाग़बानों से सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की वादा किया था लेकिन इसके विपरीत केंद्र सरकार ने इसे घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया है, जिसके कारण कोल्ड स्टोर का सेब भी नहीं बिक रहा है और सेब बागवानों को नुक़सान उठाना पड़ रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में जिला शिमला से सिर्फ़ एक मंत्री था तथा विधानसभा चुनाव में उनका टिकट भी काट दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही शिमला जिला के साथ भेदभाव करती आई है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं कसौली विधानसभा सीट से विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा ने राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश की और हिमाचल प्रदेश की अस्मिता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुझे और विक्रमादित्य सिंह को लोक सभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है और मुख्यमंत्री फ़्रंट फुट पर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के देवी देवताओं और जनता के आशीर्वाद से सभी चारों सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा कि उनके पिता केडी सुल्तानपुरी छह बार सांसद रहे और जिस सच्चाई के साथ उनके पिता ने कार्य किया है उसी निष्ठा के साथ वह भी काम करेंगे और हमेशा लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद ने पिछले पाँच वर्ष में मात्र एक सवाल संसद में पूछा है।

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि डोगरा क्वार और रोहड़ू का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है तथा इसमें भाजपा का कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्तमान राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की, लेकिन जनता इसका सबक भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में सिखाएंगे और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान समारोह में राज्यपाल ने बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार प्रदान किए !
पिछला लेख सोलन ! कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : बिंदल ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

लाहौल ! 14 से 16 अगस्त जक आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव !

July 11, 2024 @ 09:13 pm

शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 

July 12, 2024 @ 08:03 pm

शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 

July 12, 2024 @ 07:59 pm

शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 

July 12, 2024 @ 07:51 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

लाहौल ! 14 से 16 अगस्त जक आयोजित किया जाएगा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सोलन ! सब्जी मंडी में 40 से 50 रूपए प्रतिकिलों के हिसाब से बिका टमाटर, किसानों के खिले चेहरे !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! एमआरपी से अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर ठोंका 50,000 का जुर्माना ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! चुनवी-चाड़ना के मध्य भूस्खलन होने के कारण लगभग 1 घंटा मार्ग रहा बंद ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 

-July 12, 2024 @ 08:03 pm

0
शिमला, 12 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 

July 12, 2024 @ 07:59 pm

शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 

July 12, 2024 @ 07:51 pm

शिमला  ! राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया  ! 

July 12, 2024 @ 07:10 pm

शिमला  ! मुफ़्त बिजली की सब्सिडी बंद करने के फैसले की जयराम ठाकुर ने की निंदा  ! 

July 12, 2024 @ 07:05 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

शिमला  ! मुख्यमंत्री ने सांगला वैली पर आधारित वृत्तचित्र का ब्रोशर व टीजर जारी किया  ! 

खबर हिमाचल से

शिमला  ! राष्ट्रीय लघु जलविद्युत नीति के प्रारूप पर परामर्श के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित  ! 

खबर हिमाचल से

शिमला  ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डल की बैठक कांगड़ा में सम्पन  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !