Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

      Khabar Himachal Se

      सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

      Khabar Himachal Se

      ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !
  • मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 
  • शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !
  • सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !
  • ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !
  • शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !
  • मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !
  • शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !
  • शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !
  • सिरमौर ; हिमाचल की अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सरकार: डॉ. राजीव बिंदल !
  • शिमला ; एसएसपी शिमला गौरव सिंह का रोहड़ू दौरा, नशा रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर !
  • हमीरपुर ! अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस बनी राष्ट्रीय शर्म का विषय: अनुराग सिंह ठाकुर !
  • हमीरपुर ; पारदर्शिता से होगा विकास, संगठन सर्वोपरि, कैप्टन रणजीत सिंह का पूर्व विधायक पर पलटवार, भाजपा को वरिष्ठ नेताओं के सम्मान की नसीहत !
  • शिमला ! खेल मंत्री यादविंदर गोमा के आदेश पर कबड्डी चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित !
  • शिमला ; कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी सोच हुई बेनकाब, भारत की सफलता से घबराई राहुल मंडली: जयराम ठाकुर !
  • हमीरपुर ! बदहाल फुटपाथों की सूरत बदली, विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के निर्देश पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य !
  • शिमला ! जिला पुलिस को मिली कामयाबी, शाही महात्मा गैंग नेटवर्क के मुख्य सप्लायर  को किया गिरफ्तार। 
  • हमीरपुर ! सुजानपुर में 25 मीटर स्पैन पुल का शिलान्यास, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया भूमिपूजन !
  • हमीरपुर ! ग्राम पंचायत चलोह में सीएससी केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली डिजिटल सुविधाओं की नई सौगात !
  • शिमला ! नगर निगम बजट का भाजपा पार्षदों ने किया बायकॉट, मेयर का कार्यकाल पूरा होने के बाद मेयर का कर रहे विरोध !
और अधिक खबरें

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! प्रदेश की पांच हजार औंस रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! प्रदेश की पांच हजार औंस रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - May 18, 2022 @ 07:54 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में प्रदेश के दूसरे रेशम बीज उत्पादन केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र हिमाचल प्रदेश में रेशम बीज उत्पादन की जरूरत को पूरा करने तथा रेशम कीट पालकों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव-2022 के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में लगभग 12 हजार किसान रेशम उत्पादन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7500 औंस रेशम की जरूरत को पूरा करने के लिए राज्य के पहले रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पालमपुर में 2500 औंस रेशम का उत्पादन किया जा रहा है। शेष 5000 औंस रेशम की जरूरत अब थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्र पूरा करेगा, जो इससे पूर्व आयात की जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीचौकी में 4.94 करोड़ रुपये की लागत से रेशम उद्यमिता विकास एवं नवोन्मेष केन्द्र का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है और यह उत्तरी भारत में अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि सराज घाटी में रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 2.5 करोड़ रुपये व्यय कर बागाचनौगी, सरोआ, धरोट, मुराह, ढीमकटारू में राजकीय रेशम केन्द्र का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि घाटी में अनुसूचित जाति के 200 किसानों को रेशम कीट पालन गृह निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये प्रति किसान की दर से तीन करोड़ रुपये तथा 200 किसानों को रेशम कीट पालन उपकरण के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त इस वर्ग के 200 किसानों को शहतूत पौधारोपण के लिए 28 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अतिरिक्त सामान्य वर्ग के 700 किसानों को शहतूत पौधरोपण तथा रेशम कीट पालन सामग्री खरीदने के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध करवाए गए है। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से प्रदेश में रेशम उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। जय राम ठाकुर ने कहा कि युवाओं को खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए सराज युवा खेल व संास्कृतिक उत्सव का आयोजन एक अच्छी पहल है। इस उत्सव में सराज घाटी की 1390 टीमों के माध्यम से 14000 ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है। इससे खेल भावना को बढ़ावा मिला है और पारम्परिक खेलों तथा समृद्ध संस्कृति का प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण भी सुनिश्चिित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से आपसी भाईचारे, सहयोग और समन्वय की भावना को भी बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने थुनाग में एचडीएफसी बैंक की शाखा का भी शुभारम्भ किया जो प्रदेश में बैंक की 84वीं शाखा है। उन्होंने कहा कि यह बैंक शाखा खुलने से लघु और सीमांत किसानों को घर-द्वार पर ऋण सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों के खाते में डाला जाता है और ऐसे में आम लोगों के लिए भी यह लाभदायी रहेगी। उन्होंने ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने के एचडीएफसी बैंक प्रबन्धन की सराहना की तथा बैंक द्वारा संजीवनी संस्था के माध्यम से सेब उत्पादकों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से पौधरोपण परियोजना शुरू कर सराज खण्ड की 16 पंचायतों के 9185 किसान परिवारों को 85 हजार सेब के पौधे बांटने को प्रशंसनीय बताया। मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के गत साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस दौरान प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चिित हुआ है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनमंच, हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी सफलतापूर्वक कार्यान्वयन कर राज्य के लोगों को लाभ पहुंचाया है। वर्तमान सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों से गांव-गांव तक सड़क सुविधा पहुंची है और पुलों तथा सड़कों के निर्माण से विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा राज्य हिमाचल प्रदेश के लोगों को प्रदेश सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सराज उत्सव के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने थुनाग में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड उप-कार्यालय तथा भाजपा सराज मण्डल के कार्यालय मातृ आंचल का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, सराज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष खेमदासी, भाजपा मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सराज युवा खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव-2022 के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में खण्ड सराज स्तर पर पार्वती महिला मण्डल राहीधार तथा आशुतोष महिला मण्डल गुनाची उप-विजेता रहे। इसके अतिरिक्त महिला मण्डलों में बालीचॉकी जोन से आशुतोष महिला मण्डल घुनाची विजेता और नई उमंग महिला मण्डल बालीचौकी व जय देवता भराड़ू महिला मण्डल भलयारी उप-विजेता, गाड़ागुशैणी जोन में महिला मण्डल रूततान विजेता व महिला मण्डल भनाड़ उप-विजेता, थाची जोन से नारी शक्ति महिला मण्डल नाचनी विजेता और नारी शक्ति महिला मण्डल खलवाण उप-विजेता, छतरी जोन से महिला मण्डल बगड़ा थाच विजेता और महिला मण्डल दिव्य ज्योती थाच उप-विजेता, बागा चनोगी जोन से महिला मण्डल कुलथनी विजेता और मॉं सरस्वती महिला मण्डल टील उप-विजेता, मझोठी जोन से पार्वती महिला मण्डल राहीधार विजेता और महिला मण्डल सरधार खनयारी उप-विजेता, जंजैहली जोन से महामाया महिला मण्डल तुंगाधार विजेता और महिला मण्डल शीला कोड उप-विजेता तथा थुनाग जोन से नव चेतना महिला मण्डल खमराड़ विजेता और महिला मण्डल थुनाग उप-विजेता रहे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! कांग्रेस 2 और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने जा रही है और इसके लिए कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा चल रही है: विनोद !
पिछला लेख शिमला ! मुख्यमंत्री ने थुनाग विश्राम गृह में सुनीं जन समस्याएं !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! मुख्यमंत्री सुक्खू अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल !

February 20, 2026 @ 07:06 pm

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

February 20, 2026 @ 07:54 pm

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! “एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ; “कश्मीर से प्रेस वार्ता कर भ्रम फैला रहे मुख्यमंत्री — सेब बागवानों के हितों पर राजनीति बंद करें” : संदीपनी भारद्वाज !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! “फास्टैग के नाम पर जनता पर नया टैक्स बोझ — पर्यटन विरोधी और महंगाई बढ़ाने वाली नीति” : कर्ण नंदा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

विशाल सूद-February 20, 2026 @ 07:54 pm

0
मंडी , 20 फरवरी [ विशाल सूद ] ! मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

February 20, 2026 @ 07:51 pm

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

February 20, 2026 @ 07:41 pm

ऊना ! भाजपा एक जिम्मेदार दल, कांग्रेस केवल शोर मचाकर प्रदेश की जनता को कर रही गुमराह: जयराम ठाकुर !

February 20, 2026 @ 07:38 pm

शिमला ! नगर निगम ने पेश किया 688 करोड़ का बजट, प्रतिबंधित मार्गो पर शहर में चलेंगे ई कार्ट !

February 20, 2026 @ 07:34 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

मंडी ! परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन ! 

खबर हिमाचल से

शिमला ; सीबीएसई स्कूल के लिए परीक्षा आयोजित करने पर भड़का हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ !

खबर हिमाचल से

सिरमौर ! आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिशियन द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पेश किया नया प्रोजेक्ट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !