Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर  ! जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री  ! 

      Khabar Himachal Se

      कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

      Khabar Himachal Se

      बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

      Khabar Himachal Se

      हमीरपुर  ! तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो कांग्रेस व एक भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगडा ! सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने हासिल की जीत, दोनो पति पत्नी एक साथ विधानसभा में आएंगे नजर ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      हमीरपुर ! सीएम के गृह जिला हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने बनाई अपनी बढ़त ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कांगडा ! कमलेश ठाकुर को मिल रही बढ़त, देहरा में बन रहा जश्न का माहोल ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में क्या लिए निर्णय, पढ़े पूरी खबर !

  • चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा किया गया ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन !
  • बिलासपुर ! जमली के युवक ने लगाया फं#दा, हुई मौ#त !
  • !! राशिफल 13 जुलाई 2024 शनिवार !!
  • सोलन ! नालागढ़ में बज गया बैंड, कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा को मिली बढ़त ! 
  • हिमाचल ! तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना हुई शुरू ! 
  • कांगडा ! कमलेश ठाकुर को मिल रही बढ़त, देहरा में बन रहा जश्न का माहोल ! 
  • हमीरपुर ! सीएम के गृह जिला हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने बनाई अपनी बढ़त ! 
  • कांगडा ! सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने हासिल की जीत, दोनो पति पत्नी एक साथ विधानसभा में आएंगे नजर ! 
  • हमीरपुर  ! तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो कांग्रेस व एक भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता  ! 
  • बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 
  • कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 
  • हमीरपुर  ! जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री  ! 
  • शिमला ! पर्यटन को हिमाचलीयों को आजीविका से जोड़ने की बजाय हिमाचल आन सेल के लिए बाजार सजा रही कांग्रेस सरकारः सुधीर शर्मा !
  • धर्मशाला ! कांगड़ा म्यूजिम में तीन दिवसीय ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट पेटिंग प्रदर्शनी का आगाज !
  • हमीरपुर ! ओम बिरला को लोकसभा के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार चुने जाने पर गोविंद सिंह ठाकुर ने दी हार्दिक बधाई !
  • सोलन ! नालागढ़ के तहत मंझोली में नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी प्रत्याशी केएल ठाकुर के पक्ष में वोट की अपील की !
  • ऊना ! शराब के ठेके खोले जाने का महिलाओं ने किया विरोध, महिलाए हुई उग्र, तोड़फोड़ की दी धमकी ! 
  • मंडी ! निजी कार और एचआरटीसी बस में हुई टक्कर, कोई जानी नुक्सान नहीं ! 
और अधिक खबरें

हमीरपुर  ! जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री  ! 

July 13, 2024 @ 04:22 pm

कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

July 13, 2024 @ 02:46 pm

बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

July 13, 2024 @ 02:42 pm

हमीरपुर  ! तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो कांग्रेस व एक भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता  ! 

July 13, 2024 @ 02:35 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - April 3, 2022 @ 04:48 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उच्च वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत कर्मचारियों को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने के उपरान्त अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज यहां होटल पीटरहॉफ में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित कर्मचारी महा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणाएं की। इस अवसर पर महासंघ, जिला इकाइयों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। जय राम ठाकुर ने उन्हें सम्मानित करने के लिए महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सदैव ही कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में कर्मचारियों विशेष तौर पर फ्रंटलाईन वर्कर की भूमिका की सराहना की। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा उनके साथ बेहतर संबंध रहे हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को उनके सभी देय लाभ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्षों से कोविड-19 संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पूरा वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित किए हैं ताकि उनको किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान कर दिया गया है और इससे प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य के लगभग 1.50 लाख पेंशन भोगियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2022 के दौरान राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को लगभग 7801 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत पेंशन भोगियों को पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वर्ष 2016 के उपरान्त सेवानिवृत लगभग 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ दे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में दिहाड़ी 210 रुपये थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया है। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 12 प्रतिशत वार्षिक अंतरिम राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों एवं पेेंशन भोगियों को पंजाब एवं केन्द्र सरकार की तर्ज पर देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को केवल 5 प्रतिशत अंतरिम राहत दी, जबकि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के कर्मचारियों को 21 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अंतरिम राहत के रूप में लगभग 6500 करोड़ रुपये प्रदान किए गए, जिनमें से 3500 करोड़ रुपये वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस में सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया है, जिससे एक लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों के समान डीसीआरजी के लाभ दिए जा रहे हैं। सरकार ने डेथ ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत पैरा-वर्करों के मामले में भी बढ़ोतरी की है। इस वित्त वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, एसएमसी शिक्षकों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, शिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील वर्कर, शिक्षा विभाग के जल वाहकों, जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड और मल्टीपर्पज वर्करों, पम्प ऑपरेटरों, पंचायत चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों और राजस्व लम्बरदारों के मानदेय में आशातीत बढ़ोतरी की गई है। आऊटसोर्स कर्मियों के वेतन में भी 1500 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। जय राम ठाकुर ने विश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करती रहेगी और उनसे जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को वित्तीय एवं अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बार है कि संयुक्त सलाहकार समिति की गत वर्ष आयोजित बैठक में राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 21 मांगे मानी हैं। इस अवसर पर महासंघ की उपाध्यक्ष सोनिया, महासचिव राजेश शर्मा, जिला इकाईयों के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख बिलासपुर ! जल शक्ति मंत्री ने लद्दा में की 25वें जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता !
पिछला लेख !! राशिफल 03 अप्रैल 2022 रविवार !!

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में क्या लिए निर्णय, पढ़े पूरी खबर !

July 12, 2024 @ 09:38 pm

चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा किया गया ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन !

July 12, 2024 @ 09:44 pm

बिलासपुर ! जमली के युवक ने लगाया फं#दा, हुई मौ#त !

July 12, 2024 @ 10:19 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगडा ! सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने हासिल की जीत, दोनो पति पत्नी एक साथ विधानसभा में आएंगे नजर ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

हमीरपुर ! सीएम के गृह जिला हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने बनाई अपनी बढ़त ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से

हमीरपुर  ! जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री  ! 

-July 13, 2024 @ 04:22 pm

0
हमीरपुर  , 13 जुलाई, [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा

कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

July 13, 2024 @ 02:46 pm

बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

July 13, 2024 @ 02:42 pm

हमीरपुर  ! तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो कांग्रेस व एक भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता  ! 

July 13, 2024 @ 02:35 pm

कांगडा ! सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने हासिल की जीत, दोनो पति पत्नी एक साथ विधानसभा में आएंगे नजर ! 

July 13, 2024 @ 12:16 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से

हमीरपुर  ! जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कांगड़ा  ! नगरोटा सुरियां  सड़क का हाल बेहाल , लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना  ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

बिलासपुर ! समाजसेवी संस्था नगर सुधा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार को महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित  ! 

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !