Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      !! राशिफल 17 सितंबर 2025 बुधवार !!

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !

      Khabar Himachal Se

      मंडी ! मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के असंतोषजनक कार्यों का मुद्दा केंद्र के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएगी प्रदेश सरकार- मुकेश अग्निहोत्री !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      मंडी ! निहरी में भूस्खलन से तीन की मौत और दो घायल निकाले गए सुरक्षित !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      सिरमौर ! अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ,राज्यपाल करेंगे मेले का समापन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमलैंड में हुआ लैंडस्लाइड,गाड़ियां दबी,मौके पर पहुंचे शहरी विधायक हरिश जनारथा,लिया नुकसान का जायजा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! देर रात भारी बारिश के बाद रिज के साथ बड़ा लैंडस्लाइड,मलबे की चपेट में आने से दबा कश्मीरी मज़दूर !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला ! भारी बारिश से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री का बयान, जाती मानसून ने की भारी तबाही !
  • !! राशिफल 17 सितंबर 2025 बुधवार !!
  • मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !
  • मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !
  • मंडी ! मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के असंतोषजनक कार्यों का मुद्दा केंद्र के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएगी प्रदेश सरकार- मुकेश अग्निहोत्री !
  • शिमला ! राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं !
  • मंडी ! उप-मुख्यमंत्री ने धर्मपुर में की राहत व बहाली कार्यों की समीक्षा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन !
  • शिमला ! पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा !
  • मंडी ! निहरी में भूस्खलन से तीन की मौत और दो घायल निकाले गए सुरक्षित !
  • सिरमौर ! अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ,राज्यपाल करेंगे मेले का समापन !
  • शिमला ! हिमलैंड में हुआ लैंडस्लाइड,गाड़ियां दबी,मौके पर पहुंचे शहरी विधायक हरिश जनारथा,लिया नुकसान का जायजा !
  • शिमला ! देर रात भारी बारिश के बाद रिज के साथ बड़ा लैंडस्लाइड,मलबे की चपेट में आने से दबा कश्मीरी मज़दूर !
  • शिमला ! आरोपी एएसआई पंकज को एक दिन का रिमांड, मंगलवार दोपहर तीन बजे दोबारा सुनवाई !
  • भरमौर ! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में किया छात्राओं के स्वास्थ्य का निरीक्षण।
  • चम्बा ! मणिमहेश लंगर सेवा के दौरान मदद के लिए संचालक विजय कुमार सम्मी ने जिला प्रशासन का किया धन्यवाद !
  • शिमला ! बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह भूस्खलन, सड़क मार्ग अवरुद्ध, कई गाड़ियां आई चपेट में !
  • !! राशिफल 16 सितंबर 2025 मंगलवार !!
  • सोलन ! ’से नो टू ड्रग्स’ थीम पर आयोजित की गई बॉक्सिंग चैंपियनशिप !
  • सोलन ! बारिश से सोलन नगर निगम को एक करोड़ से अधिक का नुकसान: कमिश्नर एकता कपटा !
  • हमीरपुर ! राजभाषा हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत मनाया गया शब्द संगम उत्सव !
और अधिक खबरें

!! राशिफल 17 सितंबर 2025 बुधवार !!

September 17, 2025 @ 06:31 am

मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !

September 16, 2025 @ 09:36 pm

मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !

September 16, 2025 @ 09:28 pm

मंडी ! मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के असंतोषजनक कार्यों का मुद्दा केंद्र के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएगी प्रदेश सरकार- मुकेश अग्निहोत्री !

September 16, 2025 @ 09:23 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 22, 2023 @ 06:52 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,22 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के शताब्दी वर्ष समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस पार्टी का अग्रणी संगठन है और सच्चे मन से सेवा के कार्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों को अधिमान रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपनी दस गारंटियों में से तीन को पूरा कर दिया गया है। अपनी पहली गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश की आर्थिक बदहाली के बावजूद राज्य सरकार ने 1.36 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की, ताकि उन्हें बुढ़ापे का सहारा मिले। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की जाएगी तथा 300 मीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का क्लस्टर बना कर, वहां पर्याप्त अध्यापक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीसरी गारंटी को पूरा करते हुए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना का पहला चरण आरंभ कर दिया गया है। इसके तहत युवाओं को आय का साधन प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 100 किलोवाट से लेकर 1 मेगावाट तक की सोलर परियोजनाओं की स्थापना पर युवाओं को 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने की एक योजना जल्द ही शुरू करने जा रही है। किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत, दूध का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए वर्तमान सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अत्याधिक कर्ज लिया और वर्तमान सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए वर्ष 2022-23 में 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लिया, जिसके कारण आज प्रत्येक हिमाचलवासी पर एक लाख रुपए से अधिक का कर्ज है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर कई पाबंदियां लगाई और कर्ज की सीमा घटाकर 6600 करोड़ रुपए कर दी है, इसके बावजूद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास रंग ला रहे है। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष के प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार आया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज से पहले किसी भी सरकार ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आयेंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक पग उठा रही है। जल प्रदेश का अमूल्य संसाधन है और इससे संबंधित उचित अधिकार प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए जिला में 3000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। जिला के ढगवार में 250 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली तथा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया और सेवा दल के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कांग्रेस सेवा दल के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राम विलास रावत, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक रवि ठाकुर, सुदर्शन बबलू तथा चंद्रशेखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शिमला ,22 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के शताब्दी वर्ष समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस पार्टी का अग्रणी संगठन है और सच्चे मन से सेवा के कार्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों को अधिमान रही है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपनी दस गारंटियों में से तीन को पूरा कर दिया गया है। अपनी पहली गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश की आर्थिक बदहाली के बावजूद राज्य सरकार ने 1.36 सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल की, ताकि उन्हें बुढ़ापे का सहारा मिले। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

अगले शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की जाएगी तथा 300 मीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का क्लस्टर बना कर, वहां पर्याप्त अध्यापक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीसरी गारंटी को पूरा करते हुए 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना का पहला चरण आरंभ कर दिया गया है। इसके तहत युवाओं को आय का साधन प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 100 किलोवाट से लेकर 1 मेगावाट तक की सोलर परियोजनाओं की स्थापना पर युवाओं को 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करने की एक योजना जल्द ही शुरू करने जा रही है। किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत, दूध का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए वर्तमान सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अत्याधिक कर्ज लिया और वर्तमान सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए वर्ष 2022-23 में 14 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज लिया, जिसके कारण आज प्रत्येक हिमाचलवासी पर एक लाख रुपए से अधिक का कर्ज है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के कारण केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर कई पाबंदियां लगाई और कर्ज की सीमा घटाकर 6600 करोड़ रुपए कर दी है, इसके बावजूद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास रंग ला रहे है। वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष के प्रयासों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार आया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज से पहले किसी भी सरकार ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नियमों में बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन कर रही है और कड़े फैसले ले रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम सामने आयेंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार संसाधन बढ़ाने की दिशा में अनेक पग उठा रही है। जल प्रदेश का अमूल्य संसाधन है और इससे संबंधित उचित अधिकार प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए जिला में 3000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। जिला के ढगवार में 250 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली तथा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया और सेवा दल के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कांग्रेस सेवा दल के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राम विलास रावत, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक रवि ठाकुर, सुदर्शन बबलू तथा चंद्रशेखर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप निर्मित की जाएं ई-बसें: मुख्यमंत्री ! 
पिछला लेख बिलासपुर ! जिला में निर्माणाधीन सुरंगों में सुरक्षा मानक क्षमताओं का किया निरीक्षण !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला ! भारी बारिश से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री का बयान, जाती मानसून ने की भारी तबाही !

September 16, 2025 @ 07:43 pm

मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !

September 16, 2025 @ 09:36 pm

मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !

September 16, 2025 @ 09:28 pm

मंडी ! मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के असंतोषजनक कार्यों का मुद्दा केंद्र के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएगी प्रदेश सरकार- मुकेश अग्निहोत्री !

September 16, 2025 @ 09:23 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

मंडी ! निहरी में भूस्खलन से तीन की मौत और दो घायल निकाले गए सुरक्षित !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

सिरमौर ! अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ,राज्यपाल करेंगे मेले का समापन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमलैंड में हुआ लैंडस्लाइड,गाड़ियां दबी,मौके पर पहुंचे शहरी विधायक हरिश जनारथा,लिया नुकसान का जायजा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 सितंबर 2025 बुधवार !!

पं रामेश्वर शर्मा-September 17, 2025 @ 06:31 am

0
मेष का आज का राशिफल (17 सितम्बर, 2025) शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें

मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !

September 16, 2025 @ 09:36 pm

मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !

September 16, 2025 @ 09:28 pm

मंडी ! मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के असंतोषजनक कार्यों का मुद्दा केंद्र के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएगी प्रदेश सरकार- मुकेश अग्निहोत्री !

September 16, 2025 @ 09:23 pm

शिमला ! राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं !

September 16, 2025 @ 09:14 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

ज्योतिष,खबर हिमाचल से ,राशिफल

!! राशिफल 17 सितंबर 2025 बुधवार !!

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी

मंडी ! बारिश के चलते धर्मपुर बस स्टैंड पर करीब 10 फीट तक भरा पानी !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

मंडी ! जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !