Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !
  • शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !
  • शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !
  • कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !
  • सोलन ! चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक बार फिर हुआ भूस्खलन !
  • !! राशिफल 12 फरवरी 2026 गुरुवार !!
  • चम्बा ! नागेंद्र गुप्ता को चुना गया मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रधान !
  • हमीरपुर ! जगदेव चंद मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, सुजानपुर टीहरा में किया गया“नेक्स्ट जैनरेशन हिमाचल–2026” सेमिनार का आयोजन !
  • मंडी ! भ्रष्टाचार मुक्त शासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय एकता भाजपा की पहचान — विष्णु दत्त शर्मा” !
  • मंडी ! “कांग्रेस सरकार गारंटियों से पीछे हटी, अब खुद वित्तीय संकट की बात कर रही — जयराम ठाकुर” !
  • हमीरपुर ! डीएवी. आलमपुर में मनाई गई स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती !
  • चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !
  • चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !
  • चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !
  • शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !
  • शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !
  • चम्बा ! टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष-2025 में कुल 23,915 लक्ष्य के मुकाबले 26,895 मामलों की जांच: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल !
  • शिमला ! मिसेज इंडिया द गॉडेस 2026 की विजेता पूनम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट !
  • शिमला ! ग्राम उत्थान और किसान हितैषी है राज्य सरकार की नीतियांः मुख्यमंत्री !
  • सोलन– पशु जन्म नियंत्रण,एंटी रैबीज कार्यक्रम के अंतर्गत रैबीज प्रतिरक्षा शिविर का किया गया सफल आयोजन !
और अधिक खबरें

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

February 12, 2026 @ 10:55 pm

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! मुख्यमंत्री ने ठियोग में आपदा प्रभावितों को 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की ! 
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! मुख्यमंत्री ने ठियोग में आपदा प्रभावितों को 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की ! 

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - December 26, 2023 @ 05:43 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,26 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ के लिए आज जिला शिमला के आपदा प्रभावितों को ठियोग के आलू ग्राउंड में 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मुआवजा राशि के रूप में 395 प्रभावित परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये के तौर पर 11.85 करोड़ रुपये तथा अन्य 1840 प्रभावितों को 10.96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। आपदा के दौरान जिला शिमला में 395 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 458 कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है तथा 354 किसानों को पशुधन का नुकसान हुआ है। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ठियोग अग्निशमन चौकी को स्तरोन्नत करने की घोषणा की तथा कहा कि यहां पर जिला स्तरीय अस्पताल बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, जिसके लिए राज्य सरकार सर्वे करवाएगी। उन्होंने ठियोग अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा करने तथा अत्याधुनिक मशीनें लगाने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष से सेब की बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में ही होगी, ताकि 20 किलो की पेटी में 20 किलो सेब की ही बिक्री हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने सेब को प्रति किलो की दर से बेचना सुनिश्चित बनाया है, ताकि सेब बागबान लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि पराला मंडी के निर्माण कार्य को जून माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क को चौड़ा करने के लिए अभी भी लगभग 10 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिसका प्रावधान किया जाएगा तथा इसे भी जून तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब बागबानों की सुविधा के लिए छैला-कुमारहट्टी सड़क को सीआरआईएफ में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी के माध्यम से मिलने वाले उपकरणों, खाद तथा कीटनाशकों पर अनुदान को बढ़ाया गया है, ताकि बागबानों को यह सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सेब के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई तथा सेब का खरीद मूल्य 10.50 से 12 रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की मदद बिना केंद्र सरकार की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार ने प्रदेश में आई आपदा के लिए कोई भी विशेष राहत पैकेज नहीं दिया है। यही नहीं, जब विधानसभा में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर प्रस्ताव आया तो, भाजपा का कोई भी विधायक इसके समर्थन में सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने खर्च कम करके प्रभावित परिवारों की मदद का संकल्प लिया है तथा गरीब व्यक्ति की मदद के लिए नियम भी बदले गए हैं। राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी किया है, जिसके तहत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को 25 गुणा बढ़ाते हुए 4000 रुपये से एक लाख रुपये तथा पक्के घर को आंशिक क्षति होने पर मुआवजे को साढ़े 15 गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दुकान तथा ढाबा के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को 25 हजार रुपये से चार गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। गौशाला को हुए नुकसान की भरपाई की राशि 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की गई है। कृषि तथा बागवानी भूमि के नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली मुआवजा राशि को 3615 रुपये प्रति बीघा से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति बीघा कर दिया है। फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि को 500 रुपये प्रति बीघा को आठ गुणा बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया है। इसके साथ ही में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10000 रुपये मासिक किराया देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार बिजली-पानी का कनेक्शन फ्री प्रदान कर रही है और घर निर्माण के लिए सीमेंट भी सरकारी दरों पर 280 रुपये प्रति बैग की दर से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों की उन्होंने स्वयं दिन-रात निगरानी की तथा अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के सहयोग से 48 घंटे के भीतर सभी आवश्यक सुविधाओं को अस्थाई रूप से बहाल किया गया और 75 हजार से अधिक पर्यटकों व 15 हजार गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इतनी बड़ी आपदा के कारण प्रदेश की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद बागबानों के एक-एक सेब को मंडी तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि अगर सड़कें बहाल करने में देरी होती तो सेब आर्थिकी को नुकसान पहुंचता। सड़कों को बहाल करने के लिए जितना पैसा मांगा गया, उतना प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में इस वित्त वर्ष 20 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व लोक अदालत में 45 हजार लंबित इंतकाल के मामलों को निपटारा किया, जो पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे लाभान्वित करने का प्रयास है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला शिमला में बागवानी क्षेत्र के लिए विश्व बैंक का प्रोजेक्ट पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स की देन है, जिससे बागबानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार शिमला जिले से राज्य मंत्रिमंडल में तीन मंत्री तथा एक मुख्य संसदीय सचिव को जगह दी गई है। विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि उनका क्षेत्र बागवानी बहुल क्षेत्र है तथा बागवानी ही आय का मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वर्षांे से चली आ रही मांगों को पूरा किया है। सेब प्रति किलो की दर से बेचा गया है तथा यूनिवर्सल कार्टन को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सेब को मंडियों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा किया तथा बागवानों के उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जिला शिमला में विकास नए आयाम स्थापित होने जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक नंद लाल, हरीश जनारथा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम, कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिमला ,26 दिसंबर ! मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के ‘पुनर्वास’ के लिए आज जिला शिमला के आपदा प्रभावितों को ठियोग के आलू ग्राउंड में 22.81 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिए मुआवजा राशि के रूप में 395 प्रभावित परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये के तौर पर 11.85 करोड़ रुपये तथा अन्य 1840 प्रभावितों को 10.96 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। आपदा के दौरान जिला शिमला में 395 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 458 कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है तथा 354 किसानों को पशुधन का नुकसान हुआ है।

इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ठियोग अग्निशमन चौकी को स्तरोन्नत करने की घोषणा की तथा कहा कि यहां पर जिला स्तरीय अस्पताल बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, जिसके लिए राज्य सरकार सर्वे करवाएगी। उन्होंने ठियोग अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को जल्द पूरा करने तथा अत्याधुनिक मशीनें लगाने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले वर्ष से सेब की बिक्री यूनिवर्सल कार्टन में ही होगी, ताकि 20 किलो की पेटी में 20 किलो सेब की ही बिक्री हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने सेब को प्रति किलो की दर से बेचना सुनिश्चित बनाया है, ताकि सेब बागबान लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि पराला मंडी के निर्माण कार्य को जून माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क को चौड़ा करने के लिए अभी भी लगभग 10 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिसका प्रावधान किया जाएगा तथा इसे भी जून तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब बागबानों की सुविधा के लिए छैला-कुमारहट्टी सड़क को सीआरआईएफ में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि एचपीएमसी के माध्यम से मिलने वाले उपकरणों, खाद तथा कीटनाशकों पर अनुदान को बढ़ाया गया है, ताकि बागबानों को यह सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सेब के समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई तथा सेब का खरीद मूल्य 10.50 से 12 रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की मदद बिना केंद्र सरकार की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र सरकार ने प्रदेश में आई आपदा के लिए कोई भी विशेष राहत पैकेज नहीं दिया है। यही नहीं, जब विधानसभा में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर प्रस्ताव आया तो, भाजपा का कोई भी विधायक इसके समर्थन में सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने खर्च कम करके प्रभावित परिवारों की मदद का संकल्प लिया है तथा गरीब व्यक्ति की मदद के लिए नियम भी बदले गए हैं।

राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी किया है, जिसके तहत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर पर दिए जाने वाले 1.30 लाख रुपये के मुआवजे को साढ़े पांच गुणा बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है। इसके अलावा कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को 25 गुणा बढ़ाते हुए 4000 रुपये से एक लाख रुपये तथा पक्के घर को आंशिक क्षति होने पर मुआवजे को साढ़े 15 गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दुकान तथा ढाबा के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को 25 हजार रुपये से चार गुणा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। गौशाला को हुए नुकसान की भरपाई की राशि 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की गई है। कृषि तथा बागवानी भूमि के नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली मुआवजा राशि को 3615 रुपये प्रति बीघा से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति बीघा कर दिया है। फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली राशि को 500 रुपये प्रति बीघा को आठ गुणा बढ़ाकर 4000 रुपये किया गया है। इसके साथ ही में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5000 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 10000 रुपये मासिक किराया देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार बिजली-पानी का कनेक्शन फ्री प्रदान कर रही है और घर निर्माण के लिए सीमेंट भी सरकारी दरों पर 280 रुपये प्रति बैग की दर से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों की उन्होंने स्वयं दिन-रात निगरानी की तथा अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के सहयोग से 48 घंटे के भीतर सभी आवश्यक सुविधाओं को अस्थाई रूप से बहाल किया गया और 75 हजार से अधिक पर्यटकों व 15 हजार गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इतनी बड़ी आपदा के कारण प्रदेश की सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद बागबानों के एक-एक सेब को मंडी तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि अगर सड़कें बहाल करने में देरी होती तो सेब आर्थिकी को नुकसान पहुंचता। सड़कों को बहाल करने के लिए जितना पैसा मांगा गया, उतना प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा विषम आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में इस वित्त वर्ष 20 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजस्व लोक अदालत में 45 हजार लंबित इंतकाल के मामलों को निपटारा किया, जो पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे लाभान्वित करने का प्रयास है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला शिमला में बागवानी क्षेत्र के लिए विश्व बैंक का प्रोजेक्ट पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स की देन है, जिससे बागबानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार शिमला जिले से राज्य मंत्रिमंडल में तीन मंत्री तथा एक मुख्य संसदीय सचिव को जगह दी गई है।

विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि उनका क्षेत्र बागवानी बहुल क्षेत्र है तथा बागवानी ही आय का मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वर्षांे से चली आ रही मांगों को पूरा किया है। सेब प्रति किलो की दर से बेचा गया है तथा यूनिवर्सल कार्टन को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सेब को मंडियों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा किया तथा बागवानों के उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आपदा के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिली लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जिला शिमला में विकास नए आयाम स्थापित होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक नंद लाल, हरीश जनारथा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन देवेंद्र श्याम, कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख चम्बा ! राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन !
पिछला लेख शिमला ! भाजयुमो ने प्रदेश भर में लगाए नमो टी स्टॉल : तिलक ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

सोलन ! पुलिस अधीक्षक सोलन सांई दत्तात्रेय वर्मा ने नशा मुक्ति बताई पहली प्राथमिकता !

February 11, 2026 @ 08:57 pm

शिमला ! दिल्ली से लौटते ही सीएम सुखविंदर सिंह का बीजेपी नेताओं पर तीखा पलटवार, बोले - उन्हें कोसने की बजाय पीएम मोदी से हिमाचल हित की बात करें भाजपा नेता !

February 11, 2026 @ 09:07 pm

शिमला ! आईजीएमसी अस्पताल में 44 वर्षीय पेट के कैंसर से ग्रसित मरीज का सफल ऑपरेशन !

February 11, 2026 @ 09:35 pm

कुल्लू ! 'मित्रों' पर मेहरबानी और केंद्र पर झूठे आरोपों की राजनीति नहीं चलेगी : जयराम ठाकुर !

February 11, 2026 @ 09:48 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

विशाल सूद-February 12, 2026 @ 10:55 pm

0
शिमला , 12 फरवरी [ विशाल सूद ] ! विद्युत नीति 2025 के खिलाफ गुरुवार को  राष्ट्रीय

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

February 12, 2026 @ 10:02 pm

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

February 12, 2026 @ 09:16 pm

चम्बा ! जिला के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक पूर्ण की इंटर्नशिप !

February 12, 2026 @ 08:48 pm

चम्बा ! नायब तहसीलदार भलेई कमलेश कुमार ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान की दी जानकारी !

February 12, 2026 @ 08:44 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! बिजली संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! सीएम अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,आरडीजी बंद होने के बावजूद भी ओपीएस नहीं होगी बंद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

चम्बा ! अपनी समस्या को लेकर रजिडू पंचायत के ग्रामीणों डीसी से की मुलाकात !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2026 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !