Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !

      Khabar Himachal Se

      सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

      चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात, केंद्र सरकार से मांगी त्वरित मदद !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! दो दिवसीय नेशनल को-ऑपरेटिव की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      कुल्लू ;  प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं : सावित्री ठाकुर !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      चम्बा ! नेता प्रतिपक्ष और भरमौर विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,प्रभावित लोगों से की मुलाकात !

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • चम्बा ! जगह जगह से टूटने के कगार पर हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक बकलोह की शाखा !
  • चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !
  • सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !
  • चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !
  • चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !
  • शिमला ! उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात, केंद्र सरकार से मांगी त्वरित मदद !
  • शिमला ! दो दिवसीय नेशनल को-ऑपरेटिव की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ !
  • कुल्लू ;  प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं : सावित्री ठाकुर !
  • चम्बा ! नेता प्रतिपक्ष और भरमौर विधायक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,प्रभावित लोगों से की मुलाकात !
  • सिरमौर ! केंद्र की मदद 10000 करोड़ से अधिक, सही प्रकार से खर्च करें कांग्रेस सरकार : कश्यप !
  • चम्बा ! जेल से फरार कैदी इब्राहिम,गदरी गांव के परिवार को फिर दी जान से मारने की धमकी !
  • !! राशिफल 13 सितंबर 2025 शनिवार !!
  • मंडी ! उफनते नाले को पार करने पर मजबूर मंडी जिला की सांसद कंगना के गांव के लोग !
  • किन्नौर ! सांगला बस स्टैंड पर धंसी सड़क, नाले में गिरने से बाल–बाल बचा ट्रक ! 
  • सिरमौर ! विधायक रीना कश्यप ने लिया सराहाँ–चंडीगढ़ मार्ग का जायजा !
  • कांगड़ा ! नगरोटा सूरियां तहसील कार्यालय भवन की हुई जर्जर हालत !
  • शिमला ! उपायुक्त ने आरबीआई गवर्नर का शिमला पहुँचने पर किया स्वागत !
  • शिमला ! कैप्टन अतुल शर्मा ने सरकार में विवादास्पद नियुक्ति पर सचिव ऊर्जा को पत्र लिख जताई आपत्ति !
  • शिमला ! आपदा से हिमाचल को 5 हजार करोड़ का नुकसान, केंद्र दे विशेष आर्थिक पैकेज, कुलदीप राठौर ने शांता कुमार पर भी साधा निशाना !
  • !! राशिफल 09 सितंबर 2025 मंगलवार !!
और अधिक खबरें

चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !

September 13, 2025 @ 08:17 pm

सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !

September 13, 2025 @ 07:47 pm

चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !

September 13, 2025 @ 07:42 pm

चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !

September 13, 2025 @ 07:39 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! राज्य सरकार कामगारों व श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प - जय राम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! राज्य सरकार कामगारों व श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प - जय राम ठाकुर !

द्वारा
विशाल सूद -
शिमला ( शिमला ) - February 8, 2022 @ 04:42 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां भारतीय मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में करूणामूलक आधार पर रोजगार के मामलों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को पंचायत वैटरनरी सहायकों के नियमितिकरण के मामलों पर उदारतापूर्वक विचार करने के भी निर्देश दिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी 210 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन की है, जिससे उन्हें मासिक 2700 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिकों को पर्याप्त और समुचित दिहाड़ी सुनिश्चित की है। सभी दिहाड़ीदारों को साप्ताहिक अवकाश भी प्रदान किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि गत चार वर्षों में प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की राशि में 1750 रुपये की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकताओं के मानदेय में भी 2850 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है और आज उन्हें 7300 रुपये प्रतिमाह प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंशकालिक राजस्व कार्यकर्ताओं और स्नातक जल कार्यकर्ता लिपिक (वाटर वर्कर क्लर्क) से सम्बन्धित मामलों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, हिमाचल पथ परिवहन निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्डों और निगमों की सर्विस कमेटी की बैठकें नियमित आधार पर आयोजित की जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमेंट संयंत्र प्रबन्धकों द्वारा श्रमिकों के शोषण पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर सीमेंट संयंत्रों और अन्य औद्योगिक इकाइयों में आंतरिक गतिविधियों के लिए ठेकेदारों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध करवाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को श्रमिकों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनसंख्या अनुपात में देश में सबसे अधिक कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और भारत तथा हिमाचल प्रदेश भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भारतीय मजदूर संघ ने इस स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों ने भी परीक्षा की इस घड़ी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विशेष तौर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान अपनी सराहनीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष के बजट में इस बैठक में प्राप्त सुझावों को शामिल करने का भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षकों की पदोन्नति का कोटा 80 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नवसृजित 412 पंचायतों में पंचायत चैकीदारों के पदों को सृजित करने और भरने के निर्देश भी दिए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के अध्यक्ष मदन राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न मांगों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट तैयार करते समय मजदूरों और मजदूर वर्ग की विभिन्न मांगों पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेगा। श्रम आयुक्त आशीष सिंघमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम एवं रोजगार आर.डी. धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, आर.डी. नजीम और देवेश कुमार, सचिव डाॅ. अजय शर्मा, विकास लाबरू, राजीव शर्मा, अमिताभ अवस्थी और राकेश कंवर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, बीएमएस के महासचिव यशपाल हेट्टा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! केंद्रीय बजट के खिलाफ शिमला में विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन !
पिछला लेख चम्बा ! जिला में खाद्य वस्तुओं की दरें निर्धारित !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

चम्बा ! जगह जगह से टूटने के कगार पर हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक बकलोह की शाखा !

September 13, 2025 @ 05:31 pm

चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !

September 13, 2025 @ 08:17 pm

सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !

September 13, 2025 @ 07:47 pm

चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !

September 13, 2025 @ 07:42 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,वीडियो

चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात, केंद्र सरकार से मांगी त्वरित मदद !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! दो दिवसीय नेशनल को-ऑपरेटिव की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

कुल्लू ;  प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं : सावित्री ठाकुर !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी

चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !

Shiwani Jaryal --September 13, 2025 @ 08:17 pm

0
चम्बा , सितंबर 13 [ शिवानी ] ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चम्बा जिला के दो दिवसीय

सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !

September 13, 2025 @ 07:47 pm

चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !

September 13, 2025 @ 07:42 pm

चम्बा ! चलो चम्बा अभियान बना बीएलटीएम अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म फेयर का हिस्सा !

September 13, 2025 @ 07:39 pm

शिमला ! उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से की मुलाकात, केंद्र सरकार से मांगी त्वरित मदद !

September 13, 2025 @ 06:41 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी,फोटो गैलरी

चम्बा ! राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 सितंबर को बनीखेत में राहत सामग्री करेंगे वितरित !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

सोलन ! कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश सरकार के कार्यों से नाखुश होकर थामा भाजपा का दामन !

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! विधायक नीरज नैय्यर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • चम्बा ! जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 16 व 17 अप्रैल को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन !

    April 7, 2025 @ 09:33 pm
  • शिमला ! राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, शिमला में रोज़गार मेले का किया आयोजन  ! 

    August 7, 2024 @ 09:27 pm
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2025 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !