Bootstrap
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
    • सभी
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना
  • वीडियो !
  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
  • हिमाचल टीवी !
    • यूट्यूब चैनल !
    • लाइव टीवी चैनल !
  • क्षेत्र चुनें !
      • सभी
      • अन्य
      • बिलासपुर
      • चंबा
      • हमीरपुर
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • लाहौल-स्पिति
      • मंडी
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • उना

      Khabar Himachal Se

      चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

      Khabar Himachal Se

      शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 

  • वीडियो !
    • खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 

      खबर हिमाचल से ,राजनीति,वीडियो

      ऊना ! कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है : खट्टर  ! 

      खबर हिमाचल से ,वीडियो

      शिमला  ! एचआरटीसी सिर्फ 231 रूट पर फायदे में, महिलों को 50% छूट देने का फ़ैसला : अग्निहोत्री  ! 

  • मैं भी पत्रकार !
    • मैं भी पत्रकार !
    • डाउनलोड एंड्राइड ऐप !
    • डाउनलोड एप्पल ऐप !
    • विज्ञापन अपलोड करें !
  • शिकायत / सुझाव !
    • शिकायत समाधान अधिकारी !
    • शिकायत दर्ज करें !
    • सुझाव दे !
  • हमारे बारे में !
  • संपर्क करे !
खोजें

अभी प्रचलित

  • शिमला  ! मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया  ! 
  • चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 
  • शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  
  • शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !
  • शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 
  • सोलन ! फाल आर्मी वोर्म कीड़े से मक्का की फसल का बचाव करना आवश्यक ! 
  • ऊना  ! कांग्रेस ने बढ़ाया हिमाचल पर कर्ज का बोझ: अनुराग ठाकुर  ! 
  • ऊना ! कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है : खट्टर  ! 
  • ऊना ! कांग्रेस किस बात का ढोल बजा रही है, समझ नहीं आ रहा : जयराम ! 
  • बिलासपुर ! राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत फोरलेन पर एडीसी ने फूड वैन का किया उद्घाटन ! 
  • शिमला ! एड्स नियंत्रण समिति ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम ! 
  • सोलन  ! नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा ने मुख्यमंत्री से की भेंट  ! 
  • सोलन  ! हिमाचल प्रदेश के युवा उद्योगपति सुमित सिंगला को ब्रिटिश पार्लियामेंट में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2024  से सम्मानित किया गया  ! 
  • सोलन  ! बरसात के मौसम में लगने वाले फलदार पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध  ! 
  • सोलन  ! परिवार नियोजन के बारे में दंपत्तियों को किया जागरूक  ! 
  • शिमला  ! एचआरटीसी सिर्फ 231 रूट पर फायदे में, महिलों को 50% छूट देने का फ़ैसला : अग्निहोत्री  ! 
  • शिमला ! पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में हुई डीपीडीसी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, सुझाव के साथ पेंडिग कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  ! 
  • हमीरपुर  ! जम्मू के अखनूर में हमीरपुर के 23 साल के अग्रिवीर की संदिग्ध मौ#त ! 
  • ऊना ! उपचुनाव संपन्न होते ही शुरू हुआ नया बबाल, सयुक्त पटवारी एवं कानूनगों संघ ने मोबाइल बंद करने का किया एलान ! 
  • शिमला  ! लंबित पड़े परीक्षा परिणामों को जल्दी जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर  ! 
और अधिक खबरें

चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 

July 19, 2024 @ 09:05 pm

शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

July 19, 2024 @ 08:48 pm

शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

July 19, 2024 @ 08:34 pm

शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 

July 19, 2024 @ 08:29 pm
होम Khabar Himachal Seशिमला ! स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का महत्वपूर्ण योगदान: जय राम ठाकुर !
  • खबर हिमाचल से

शिमला ! स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का महत्वपूर्ण योगदान: जय राम ठाकुर !

द्वारा
ब्यूरो रिपोर्ट - शिमला ( शिमला ) - September 7, 2022 @ 05:07 pm
0

- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 07 सितम्बर ! मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के जनजातीय अध्ययन संस्थान, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से संबंध रखने वाले वीर नायकों का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है। तिलका मजही ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अत्याचारों के विरुद्ध पहाड़िया जनजाति को संगठित कर कंपनी कोष पर आक्रमण किया जिसके लिए उन्हें फांसी की सजा दी गई। भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज खत्म करने के लिए आंदोलन किया। इसी तरह थालाकाल चन्थू, नीलाम्बर, राधो जी भांगरे सहित अनेकों जनजातीय वीरों ने आज़ादी के संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन वीर नायकों को कई यातनाएं झेलनी पड़ी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को जेल भेजा गया और इनमें से कई वीरों को फांसी की सजा भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल स्पीति जिला के मुंशी सजे राम, ठाकुर देवी सिंह, ठाकुर शिव चंद, किन्नौर जिला के जंगी राम और भाग सरन जैसे अनेक नायकों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जय राम ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हमें ऐसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथाओं को जानने का अवसर मिला जो अब तक गुमनाम थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। आजादी का अमृत महोत्सव उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का सुनहरा अवसर है जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा हर वर्ग और क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। जनजातीय उप योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए वर्ष 2018-19 से लेकर 2022-23 तक 3619 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। इस अवधि के दौरान जनजातीय उप योजना के अंतर्गत परिवहन, सड़कों, पुलों और भवन निर्माण के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि विगत पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मज़बूत की गई है और एफआरए के तहत जनजातीय क्षेत्र के लोगों को खेती के लिए भूमि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय उपयोजना के तहत प्रदेश में चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हैं। प्रदेश सरकार जनजातीय वर्ग की जरूरतों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में एल्युमनी भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतन्त्रता सेनानी दयानंद नेगी को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शरद चव्हाण ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों ने निरंतर संघर्ष किया। इन नायकों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों का इतिहास सर्वव्यापी रहा और सर्वस्पर्शी है। उन्होंने कहा कि इन नायकों के जीवन मूल्यों के बारे में युवाओं को जागरुक किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मिलिंद थत्ते ने आयोग के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रोफेसर ज्योति प्रकाश और प्रोफेसर चंद्र मोहन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राकेश नेगी ने गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत सिंह नेगी, सामान्य उद्योग निगम के निदेशक नीरज शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, अधिष्ठाता अध्ययन प्रोफेसर कुलभूषण चंदेल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सदस्य प्रोफेसर नागेश ठाकुर, बौद्ध अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश शर्मा, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अपर्णा नेगी, प्रोफेसर संजय शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जोगिंदर सिंह नेगी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- विज्ञापन (Article Inline Ad) -

साझा

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

अगला लेख शिमला ! राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस एवं एचएएस अधिकारियों ने भेंट की !
पिछला लेख लाहौल ! जनजातीय जिला लाहौल घाटी में चुनावी सरगर्मियां तेज !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -

लोकप्रिय खबरें/Popular News

शिमला  ! मुख्यमंत्री ने अम्रुत योजना में पहाड़ी राज्यों के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया  ! 

July 19, 2024 @ 08:06 pm

चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 

July 19, 2024 @ 09:05 pm

शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

July 19, 2024 @ 08:48 pm

शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

July 19, 2024 @ 08:34 pm

- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -

वीडियो/Videos

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 

खबर हिमाचल से ,राजनीति,वीडियो

ऊना ! कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है : खट्टर  ! 

- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -

ताज़ा खबरें/Latest News
  • सभी
  • अन्य
  • बिलासपुर
  • चंबा
  • हमीरपुर
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • अधिक
    • अन्य
    • बिलासपुर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल-स्पिति
    • मंडी
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • उना

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 

Shiwani Jaryal --July 19, 2024 @ 09:05 pm

0
चम्बा , 19 जुलाई [ शिवानी ] ! आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत श्री

शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

July 19, 2024 @ 08:48 pm

शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

July 19, 2024 @ 08:34 pm

शिमला ! हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुईं फसलों का आंकलन करेगी सरकार  ! 

July 19, 2024 @ 08:29 pm

सोलन ! फाल आर्मी वोर्म कीड़े से मक्का की फसल का बचाव करना आवश्यक ! 

July 19, 2024 @ 08:23 pm
संबंधित लेख लेखक से और अधिक

खबर हिमाचल से ,फोटो गैलरी

चम्बा ! एनडीआरएफ की टीम ने आपदा मित्रों और स्वयंसेवको को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ! 

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! शहर के हर वार्डों को जल्द मिलेंगे स्ट्रेचर-व्हील चेयर, नगर निगम ने खरीदे 40 स्ट्रेचर ओर व्हील चेयर !  

खबर हिमाचल से ,वीडियो

शिमला ! प्रदेश में  22 और 23 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट !

साक्षात्कार और रिपोर्ट/Interviews & Reports

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

लाहौल ! भुंतर भवन स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई ईवीएम मशीनें !

खबर हिमाचल से ,Video,रिपोर्ट,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी की मुरारी धार को पर्यटन की दृष्टि से देश के मानचित्र पर लाने की जरूरत !

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

ननखड़ी ! सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने पर हिम आधार लोक कला मंच ने चलाया जागरूकता अभियान।

Video,रिपोर्ट और साक्षात्कार

मंडी ! राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता है- लेखराज राणा !

- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -

रोजगार/Employment

  • !! राशिफल 18 जून 2024 मंगलवार !!

    June 18, 2024 @ 06:02 am
  • शिमला ! विदेश में नौकरी करने के लिए होने जा रहे हैं साक्षात्कार !   

    May 6, 2024 @ 06:24 pm
  • शिमला ! हिमाचल में बेरोजगारों के लिए निकली बम्पर नोकरियाँ, यहां करे आवेदन !

    January 5, 2023 @ 06:54 pm

नतीजे/Results

  • हिमाचल ! बिजली बोर्ड को मिले 154 कनिष्ठ अभियंता, स्टाफ नर्स भर्ती का परिणाम घोषित !

    March 30, 2022 @ 12:23 pm
  • हमीरपुर ! इलेक्ट्रीशियन और रिस्टोरर के पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 06:04 pm
  • हमीरपुर ! स्टोर कीपर पोस्ट कोड 878 की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित !

    January 4, 2022 @ 11:29 am

मोबाइल एप्लिकेशन/Mobile App

प्रस्तावना !

#KhabarHimachalSe आपके सामने प्रस्तुत है एक सच्चे और ईमानदार प्रयास के साथ ! "खबर हिमाचल से" समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयतनशील है ! यह मात्र सामान्य न्यूज़ पोर्टल ही नहीं जो ख़बरें कापी पेस्ट करता रहेगा बल्कि जनता की आवाज़ को प्रदेश के हाकिमों तक पहुँचाने की लड़ाई भी लड़ेगा । "खबर हिमाचल से" किसी विभाग/ अधिकारी/ सरकार के उत्पीड़न के विरूद्ध जनता के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़ा नज़र आएगा।

"सबका स्थान, एक समान" - "हमारी शक्ति, आपका प्रोत्साहन" !

हमें संपर्क करें: [email protected]

हमारा अनुसरण करे ! !

© 2017 - 2024 Khabar Himachal Se
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulation
  • हमारे बारे में !
  • विज्ञापन
  • संपर्क करे !